Posts

Showing posts with the label Posted By:Devashish Yadav

मधेपुरा: अब घर बैठे मंगाए किराना सामान

Image
मधेपुरा:  लॉकडाउन में अब आप घर बैठे जरूरत का सामान मंगा सकते हैं. एक आर्डर पर आपके दरवाजे पर जरूरी किराना सामान पहुंच जाएगा. कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए पूरा देश लॉकडाउन है. सुबह 6 से 10 बजे तक जरूरी सामानों की दुकानें खुल रही है.  लेकिन भीड़ एवं सामाजिक दूरी बड़ी समस्या है थोड़ी सी लापरवाही पर बीमारी फैलने का खतरा है. ऐसी स्थिति में शहर के एक युवा ने ज़ाम्बो स्टोर के माध्यम से आवश्यक वस्तु सेवा शुरू की गई है ताकि यहां के नागरिकों को बेहतर सुविधा के साथ-साथ सामाजिक दूरी को बनाए रखने में कोई परेशानी न हो.                                विज्ञापन   आवश्यक वस्तु सेवा के लिए जारी किए गए नंबर एवं बेबसाईट  www.zambostore.in  एवं 9613419419 को मोबाइल में सेव कर कोई भी शहरवासी  नंबर पर कॉलकर आर्डर देकर सेवा का लाभ उठा सकते है.

लॉक डाउन अनुपालन : शहर में अनावश्यक रूप से घूम रहे युवकों को बनाया मुर्गा

Image
मधेपुरा में बढ़ते कोरना को देखते हुए लॉकडाउन को और सख्ती से पालन करवाने हेतु जिला प्रशासन हुए सख्त. डीएम श्याम बिहारी मीना के आदेश पर जिले के मुरलीगंज शहर में बीडीओ और सीओ ने किया शहर का भ्रमण. जगह-जगह बाजार से लेकर सहरसा-पूर्णिया एन एच 107 मुख्य सड़क पर अनावश्यक रूप से घूम रहे लोगों के वाहनों का भी जाँच किया गया . बता दें कि मुरलीगंज शहर में लॉकडाउन का पालन नहीं करने वाले शहर के पांच दुकानों को भी सील किया गया. दरअसल डीएम श्याम बिहारी मीना के आदेश पर बीडीओ अनिल कुमार, सीओ मुकेश कुमार सिंह समेत एसआई धनेश्वर मंडल के साथ पुलिस बल के द्वारा लॉकडाउन के नियमों का पालन नहीं करने वाले दुकानदारों पर कसा गया शिकंजा. जहाँ आज शहर के 5 दुकानों को सील कर दिया गया. सील किये गए दुकानों में एक मिठाई, 2- रेडीमेड, 1-वस्त्रालय व एक हार्डवेयर की दुकान को अगले आदेश तक के लिए सील कर दिया गया है. वहीं स्थानीय प्रशासन द्वारा सख़्ती भी बरती जा रही है. शहर में अनावश्यक रूप से घूम रहे लोग एवं खासकर युवाओं को भी इस दौरान कान पकड़कर उठक-बैठक करवाया गया.  गौरबतलब हो कि जिले में कोरोना के मामलें काफी बढ़ रहे है...

हर प्रखंड में दो एंबुलेंस की होगी खरीद

Image
 प्रखंड में दो एंबुलेंस की होगी खरीद मधेपुरा। कोरोना संक्रमण के इस दौर में स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के लिए लगातार सरकारी स्तर मधेपुरा। कोरोना संक्रमण के इस दौर में स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के लिए लगातार सरकारी स्तर पर प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना से सभी प्रखंडों में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दो इच्छुक व्यक्ति को एंबुलेंस खरीद के लिए 50 फीसद अधिकतम दो लाख रुपये का अनुदान दिया जाएगा। इस योजना का लाभ अनुसूचित जाति और जन जाति के योग्य उम्मीदवार को दिए जाने का प्रावधान किया गया है। परिवहन विभाग के सचिव ने जिलाधिकारी को इस संबंध में पत्र भेजा है। पत्र की प्रतिलिपि जिला परिवहन पदाधिकारी व जिला मोटरयान निरीक्षण को भी दी गई है। सचिव की ओर से जारी पत्र के प्राप्त होने के साथ प्रखंडों में योजना का लाभ पहुंचाने की कवायद शुरू है। बताया गया है कि इसके लिए सबसे पहले सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी अपने-अपने प्रखंडों में इच्छुक व्यक्ति के साथ बैठक करेंगे। उन्हें योजना के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। इच्छुक अभ्यर्थियों से 16 मई तक ऑनलाइन आवेदन ...

भिरखी श्मशान घाट पर कभी नहीं बहे इतने आंसू

Image
कोरोना से पहले मधेपुरा-सहरसा रोड स्थित भिरखी श्मशान घाट पर महीने भर में पांच से छह लाशें जलती थी। बुजुर्गों की मौत के बाद यहां स्थानीय लोग आते थे। पर कोरोना काल में लगातार अपने परिजनों को खो रहे लोग यहां आकर दाह संस्कार कर रहे हैं और उनके आसुंओं से हर वक्त श्मशान घाट का माहौल गंभीर बना रहता है। हालत यह है कि मधेपुरा में इलाज कराने आने वाले कई लोग अपने प्रिय जनों की मौत के बाद शव को अपने गांव ले जाने के बजाय भिरखी घाट पर ही दाह-संस्कार कर देते हैं। ऐसा ही एक मामला गुरुवार को भिरखी घाट पर देखने को मिला। बेटी का नहीं थम रहा था आंसू: पिता के शव लेकर एक लड़की दो लोगों के साथ दाह- संस्कार करने के लिए भिरखी घाट पर पहुंची। उन्होंने भूतनाथ मंदिर अध्यक्ष गोपी पंडित से दाह-संस्कार करने में मदद मांगी। गोपी पंडित के अनुसार लड़की ने अपना नाम राधिका चौधरी बताया। उसने बताया कि मधेपुरा के मिशन अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी है। वह सुपौल जिले के पिपरा की रहने वाली है। शव को अपना गांव नहीं ले जाना चाहती है। उनके साथ दो अन्य लोग हैं। वह भिरखी घाट पर ही शव का दाह संस्कार करना चाहती हैं। राध...

कोरोना के एक्टिव केस हुए 2064

Image
जिले में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच गुरुवार को संक्रमित पाए जाने वाले मरीजों की संख्या में कमी आयी है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन का मानना है कि कोरोना संक्रमण का खतरा अभी कम नहीं हुआ है। कोरोना गाइड लाइन और  लॉकडाउन  के नियमों का शत प्रतिशत पालन किया जाना जरूरी है। कोरोना संक्रमण के बीच मौत का सिलसिला जारी है। पिछले 24 घंटे में मधेपुरा के जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान चार लोगों की मौत हो गयी है। बताया गया कि मरने वालों में तीन मधेपुरा के और एक पूर्णिया के निवासी हैं। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार मधेपुरा शहर के दो लोग और कुमारखंड प्रखंड के एक लोग कोरोना संक्रमण की भेंट चढ़ गए। जबकि पूर्णिया के रहने वाले एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गयी। जिले में कोरोना के एक्टिव केस 2064 बताए जा रहे हैं। जबकि कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 5736 पर पहुंच गयी है। सदर अस्पताल सहित सभी पीएचसी और सीएचसी के अलावा मेडिकल कॉलेज में गुरुवार को की गयी एंटीजन जांच में कोरोना संक्रमित 111 नए मरीजों की पहचान की गयी। सदर अस्पताल और उदाकिशुनगंज ...

लॉकडाउन उल्लंघन मामले में 8 दुकानें सील, दुकानदारों में मचा हड़कंप

Image
देवाशीष यादव । मधेपुरा में लॉकडाउन के उल्लंघन के आरोप में गुरूवार को जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में शहर के आठ खुली प्रतिबंधित दुकानों में छापेमारी कर दुकान को सील कर दिया. जिला प्रशासन की कार्रवाई से प्रतिबंधित दुकानदारों में हड़कंप मच गया. मालूम हो कि जिला प्रशासन ने जिले में बढ़ते कोरोना महामारी को देखते हुए 15 मई तक आम लोगों के जरूरत की दुकान जिसमें किराना, दूध, फल, सब्जी और मांस, मछली की दुकान को छोड़कर सारी दुकानें बंद करने का आदेश दिया था. दुकान खोलने का निर्धारित समय 06 बजे से 11 बजे के बीच शहर में भारी भीड़ उमड़ने के कारण इसका फायदा चोरी छिपे प्रतिबंधित दुकानदार भी उठाते हुए अपनी दुकान चोरी-छिपे खोलकर अपने कारोबार में लिप्त रहते हैं. मुस्लिमों का त्यौहार ईद को लेकर लोगों में कपड़े सहित अन्य जरूरत के सामान खरीदने की होड़ मची थी. इसी का फायदा उठाकर दुकानदारों ने शटर में ताला जड़कर पिछले दरवाजे से दिन भर चांदी काट रहे थे, उन्होंने कोरोना महामारी को ताक पर रख डाला था. डीएम श्याम बिहारी मीणा, बीडीओ गौतम आर्य के नेतृत्व में थानाध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह, सीओ  ...

बिहार में फिर बढ़ा लॉकडाउन, अब 25 मई तक रहेंगी पाबंदियां

Image
मधेपुरा:  बिहार में लॉकडाउन को अगले 10 दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है. अब 25 मई तक पाबंदियां पहले की तरह ही जारी रहेंगी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि हमारी समीक्षा में लॉकडाउन का पॉजिटिव इम्पैक्ट दिखा है. इसलिए इसे बढ़ाने का फैसला किया गया है. बढ़े हुए लॉकडाउन में शादी-विवाह पर और सख्ती की गई है. अब इसमें 20 लोग ही शामिल हो सकेंगे.  लॉकडाउन में नए नियम शादी-विवाह में अब 20 लोगों को ही अनुमति. अभी तक बिना DJ/बारात 50 लोग आ सकते थे.  शहरी इलाकों में सुबह 6 से 10 तक दुकानें खुलेंगी. ग्रामीण इलाकों में अब सुबह 8 से 12 तक खुलेंगी. पहले यह समय दोनों इलाकों के लिए सुबह 7 से 11 था.  अब कोविड अस्पतालों में मरीजों के अटेंडेंट के लिए सामुदायिक किचन खोला जाएगा.  किसानों के लिए बीज एवं खाद की दुकानें सोमवार एवं गुरुवार को सुबह 6 बजे से 10 बजे तक खुलेंगी.  लीची और आम की पेटी बनाने के लिए सीमित संख्या में आरा मिलों को खोलने की अनुमति दी गई है.  ये पाबंदियां 25 मई तक जारी रहेंगी सभी सरकारी-प्राइवेट ऑफिस 25 मई तक बंद रहेंगे. इन...

बाजार में बढ़ती भीड़ कर रही सांसों पर वार

Image
बाजार में बढ़ती भीड़ कर रही सांसों पर 'वार' मधेपुरा। कोरोना संक्रमण के दूसरे दौर में सैकड़ों मरीज मिल रहे हैं। कई लोगों की मौत ह मधेपुरा। कोरोना संक्रमण के दूसरे दौर में सैकड़ों मरीज मिल रहे हैं। कई लोगों की मौत हो चुकी है। अस्पताल में ऑक्सीजन बेड नहीं मिल रहे हैं। दवा की किल्लत है। ऐसी स्थिति में भी लोग लापरवाह हैं। सिंहेश्वर बाजार में बुधवार को तो लग रहा था जैसा कुछ है ही नहीं। सड़कों पर जाम लगा था। दुकानों में ग्राहकों की भीड़ थी। 15 मई तक लॉकडाउन है। सिर्फ आवश्यक वस्तुओं की ही दुकान खोलने का निर्देश दिया गया है। वह भी सुबह सात से 11 बजे तक, लेकिन कुछ दुकानदार तो शटर गिराकर चुपके से सामन की बिक्री कर रहे हैं। कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन किया जा रहा है। दुकानों में भी शारीरिक दूरी का पालन नहीं हो रहा है। प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। फिर भी स्थिति में सुधार नहीं है। लॉकडाउन के बाद भी नहीं टूट रही कोरोना की चेन लॉकडाउन की सख्ती के बावजूद कोरोना की चेन टूट नहीं रही है। हर दिन नए मरीजों की तदाद बढ़ती जा रही है, जबकि सुबह सात से 11 बजे तक सब्जी व आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को खोलने...

जेल से बाहर निकले पप्पू यादव, प्रशासन ने इलाज के लिए DMCH में कराया भर्ती

Image
PATNA :  इस वक्त एक बड़ी खबर जाप सुप्रीमो पप्पू यादव से जुड़ी हुई सामने आ रही है. सुपौल के बीरपुर जेल में बंद जन अधिकार पार्टी के संरक्षक और पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को इलाज के लिए दरभंगा लाया गया है. पप्पू यादव को दरभंगा के डीएमसीएच में प्रशासन ने भर्ती कराया है. हालांकि इस दौरान पुलिस प्रशासन को काफी मशक्क्त करनी पड़ी. क्योंकि जेल के बाहर भारी संख्या में मौजूद पप्पू यादव के समर्थक नारेबाजी कर पप्पू यादव को रिहा करने की मांग कर रहे थे. सुपौल के जिलाधिकारी महेंन्द्र कुमार ने बताया कि जन अधिकार पार्टी के संरक्षक और पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को स्वास्थ्य संबंधी समस्या को देखते दरभंगा चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (डीएमसीएच) में भर्ती कराया गया है. सुपौल डीएम ने आगे जानकारी दी कि पप्पू यादव के स्वास्थ्य की जांच के लिए मेडीकल टीम गठित की गयी थी. टीम की रिपोर्ट में कहा गया है कि उन्हें इलाज के लिए उच्च उपचार केंद्र में भेजने की आवश्यकता है, जिसके आधार पर पप्पू यादव को बीरपुर उपकारा से डीएमसीएच भेजा गया. गौरतलब हो कि 32 साल पुराने अपहरण मामले में सुपौल ...

तेजस्वी पर उठे सवाल तो ज्ञान देने लगे RJD प्रवक्ता:पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर क्यों चुप हैं तेजस्वी? यह सवाल पूछा तो राजद प्रवक्ता पत्रकार को ही चुप कराने की कोशिश में जुट गए

Image
राजद के मधेपुरा विधायक चंद्रशेखर व प्रदेश प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने प्रेस कांफ्रेंस कर पप्पू यादव की गिरफ्तारी को बिहार सरकार का नाटक बताया। राजद ने जाप प्रमुख पप्पू यादव की गिरफ्तारी को बिहार सरकार का नाटक बताया है। बुधवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में राजद के मधेपुरा से विधायक चंद्रशेखर और प्रदेश प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने यह बात कही। इस दौरान भास्कर के इस सवाल पर कि तेजस्वी यादव इस पूरे घटनाक्रम पर चुप क्यों हैं, न तो मृत्युंजय तिवारी और न ही चंद्रशेखर ने सीधा-सीधा कोई जवाब दिया। मृत्युंजय तिवारी ने भड़कते हुए कहा कि मूल मुद्दे से ध्यान मत भटकाइए। पप्पू यादव द्वारा तेजस्वी को सड़क पर उतरने की सलाह का भी दोनों नेता विरोध करते नजर आए। बाहर निकलने पर तेजस्वी को गिरफ्तारी का डर? मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि तेजस्वी यादव बीते साल कोरोना काल में चुनाव कराने पर लगातार आपत्ति जताते रहे थे। अगर अभी वो सड़क पर आएंगे तो उनके समर्थक उनके साथ होंगे और फिर भीड़ बढ़ जाएगी। इसके बाद सरकार कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन बताकर उन पर भी कार्रवाई कर सकती है। गिरफ्तारी कर सकती है। मधेपुरा न्यूज़ टुडे। ने यही सवा...

पप्पू यादव की पत्नी की धमकी:पूर्व सांसद रंजीत रंजन ने सीधे कहा- नीतीश जी, पप्पू जी पॉजिटिव हुए तो CM आवास से निकाल बीच चौराहे पर खड़ा करेंगे

Image
रंजीत रंजन कांग्रेस की सांसद रही हैं। कांग्रेस संगठन में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। जाप प्रमुख पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर उनकी पत्नी और पूर्व सांसद रंजीत रंजन ने कड़ा रिएक्शन दिया है। रंजीत रंजन ने बिहार सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि पप्पू यादव की गिरफ्तारी एक साजिश के तहत की गई है। अब तक वह कोरोना निगेटिव थे, यदि कोरोना पॉजिटिव हुए तो वह सरकार की ईंट से ईंट बजा देंगी। रंजीत रंजन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को संबोधित करते हुए लिखा- नीतीश जी, पप्पू जी कोरोना निगेटिव हैं, अगर वह पॉजिटिव हुए तो आपको, इस साजिश में शामिल चार लोगों एवं एम्बुलेंस चोरों को CM आवास से निकाल बीच चौराहे पर नहीं खड़ा किया तो मेरा नाम रंजीत रंजन नहीं। इससे पहले उन्होंने लिखा था-  कल पूरे दिन-रात जो आपके प्रशासन ने पटना से मधेपुरा फिर वहां से वीरपुर तक पप्पू यादव जी के साथ जो ड्रामा किया है, वह देख रहे हैं। उन्हें मेडिकल फैसिलिटी अभी तक नहीं मिली है। रंजीत रंजन की धमकी का मतलब क्या रंजीत रंजन कांग्रेस की सांसद रही हैं। कांग्रेस संगठन में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। र...

मरीजों को किसी भी तरह की न हो परेशानी: DM

Image
मधेपुरा   जिले में कोरोना संक्रमण की स्थिति का जिला प्रशासन की ओर से हरदिन व्यापक मॉनिटरिंग की जा रही है। कोरोना संक्रमित मरीजों की हालत जानने और स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति का जायजा लेने के लिए डीएम श्यामबिहारी मीणा मंगलवार को मेडिकल कॉलेज अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। डीएम ने नए और पुराने ऑक्सीजन प्लांट का लिया जायजा। डीएम ने मेडिकल कॉलेज के नए प्राचार्य और अधीक्षक से बातचीत कर कइ आवश्यक निर्देश भी दिए। उन्होंनेे कहा अस्पताल में मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इस बात का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। नए ऑक्सीजन प्लांट के कार्य की प्रगति की भी डीएम ने समीक्षा की। साथ ही पुराने ऑक्सीजन प्लांट में बार-बार आ रही खराबी के बारे में भी जानकारी ली। डीएम ने अस्पताल के कोविड वार्ड का भी लिया गया और सभी मरीजों से हाल चाल पूछा। बताया गया कि मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कुल 92 संक्रमित मरीज भर्ती हैं। इसमें 59 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं।

कोरोना से घर में हुए लॉक तो छत पर शुरू कर दी बागवानी

Image
कोरोना से घर में हुए लॉक तो छत पर शुरू कर दी बागवानी मधेपुरा। शहर के शिक्षक पंकज कुमार ने कोरोना काल में घर की छत पर ही बागवानी शुरू क मधेपुरा। शहर के शिक्षक पंकज कुमार ने कोरोना काल में घर की छत पर ही बागवानी शुरू कर दी है। बाहर निकलने की पाबंदी पर बचे समय में उन्होंने यह काम शुरू किया। इससे मन भी लगा व कई प्रकार के पौधे भी लग गए। यह काम उन्होंने पिछले साल से शुरू किया है। उनके बाग में विभिन्न किस्म के 300 से अधिक पौधे लगे हैं। केशव कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत विज्ञान शिक्षक पंकज कुमार ने पत्रकारिता से अपने कैरियर की शुरूआत की थी। उसके बाद वर्ष 2015 में शिक्षक बने। पंकज के लिए हर परिस्थिति व मौका ही जीवन में उत्साह व उमंग लाता है। उन्होंने कोरोना आपदा को भी अवसर में बदला। इस दौरान छतों पर बागवानी शुरू की। लगभग 1500 वर्गफीट पर शुरू की गई बागवानी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी है। आपदा को अवसर में बदला शिक्षक पंकज कहते हैं कि पिछली बार जब लॉकडाउन लगा तो सोचा कि हर लोग इस समय या तो नकारात्मक बात कर रहे हैं या डरे हुए हैं। ऐसे में मैंने सोचा कि क्यों न कुछ सकारात्मक कार्य किया...

पूर्व मंत्री और आरजेडी नेता रामविचार राय का निधन, कोरोना ने ले ली जान

Image
PATNA :  बिहार के राजनीतिक गलियारे से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. आरजेडी नेता और बिहार के पूर्व मंत्री रामविचार राय का निधन हो गया है.  रामविचार राय कोरोना वायरस से संक्रमित थे. पटना के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. अब से थोड़ी देर पहले उन्होंने अंतिम सांस ली है.  कोरोना जैसी बीमारी से पीड़ित रामविचार राय की तबीयत में सुधार नहीं हो रहा था. रामविचार राय मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज विधानसभा क्षेत्र से कई बार विधायक रहे. साल 2015 में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद रामविचार राय को बिहार का कृषि मंत्री बनाया गया था. आपको बता दें कि पूर्व मंत्री और राजद नेता राम विचार राय कई दिनों से बीमार थे. वे किडनी रोग से भी ग्रस्त थे. समाजवादी नेता रहें राम विचार राय मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज विधानसभा से कई बार विधायक और नीतीश मंत्री मंडल में कृषि मंत्री रहे थे. राम विचार राय को मुजफ्फरपुर में लालू यादव का सिपाही कहा जाता था. जिन्होंने कभी लालू यादव का साथ नहीं छोड़ा. हालांकि इसबार के विधानसभा चुनाव में वे वीआपी के राज कुमार सिंह राजू से चुनाव हार गए थे. पू...

पूरे बिहार के लिए खुशखबरी: 22 दिन बाद पॉजिटिव केस 10 हजार से नीचे, 100 में मात्र 9 लोग मिल रहे पॉजिटिव

Image
PATNA :  बिहार में लॉकडाउन लगाने का असर दिखने लगा है. पिछले कुछ दिनों में कोरोना मरीजों की संख्या में भारी गिरावट दर्ज की गई है. स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या में भारी बढ़ोतरी देखी गई है. बुधवार को राज्य सरकार ने जो ताजा आंकड़ा पेश किया है, वह काफी चौकाने वाला है. यह पूरे बिहार के लिए एक राहत की खबर है. क्योंकि आज 22 दिन बाद प्रदेश में एक दिन में 10 हजार से कम मामले सामने आये हैं. साथ ही आज लगातार 9वें दिन भी पॉजिटिविटी रेट नीचे गिरा है. बुधवार को राज्य सरकार की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक 1 लाख 11 हजार 740 लोगों की जांच में मात्रा 9 हजार 863 लोग पॉजिटिव मिले हैं. इससे पहले पिछले महीने 19 तारीख को 10 हजार से कम मामले सामने आये थे. 19 अप्रैल को मात्र 7 हजार 487 केस मिले थे. इसके बाद से लगातार 10 हजार से ज्यादा मामले सामने आये. कभी-कभी तो बीच में 15 हजार से भी ज्यादा मामले एक दिन में सामने आये, जिसके बाद सरकार ने एहतियातन लॉकडाउन का एलान कर दिया. क्योंकि नाइट कर्फ्यू लगाने के बावजूद भी मामले बड़ी तेजी से बढ़ रहे थे. प्रदेश में लॉकडाउन लगाने का पॉजिटिव असर दिख रहा है....

पप्पू यादव की कोर्ट से गुहार, यह जीवन बचाने का समय है, मुझे जेल नहीं अस्पताल भेजा जाए

Image
14 दिन के हिरासत में वीरपुर जेल जाने से पूर्व पप्पू यादव ने कोर्ट में एसीजीएम प्रथम से लगायी न्याय की गुहार। पप्पू यादव ने कहा कि मैं फिलहाल कहीं जाने के लायक नहीं हूं। मेरी तबीयत बहुत खराब है। तत्काल मुझे सदर अस्पताल या मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवा दिया जाए। एक महीने पहले मेरा हो चुका है सीरियस इलाज। डॉक्टर ने मुझे लिखा है तीन माह बेड रेस्ट। यह समय जीवन बचाने का है। मुझे कहीं और नहीं भेजा जाए। हालांकि पप्पू यादव की इस गुहार के बावजूद देर रात 12 बजे के बाद उन्हें वीरपुर जेल भेज दिया गया। वीरपुर जेल को क्वारंटाइन जेल बनाया गया है।  बता दें कि जाप अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को मंगलवार सुबह पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन्हें पीएमसीएच के कोविड वार्ड में जाने को लेकर गिरफ्तार किया गया। इससे पहले पुलिस टीम मंदिरी स्थित उनके आवास पर पहुंची। यहां दो घंटे तक उन्हें रखा फिर गांधी मैदान थाने लेकर चली आयी। कुछ घंटे बाद पुलिस अफसरों ने कहा कि पप्पू यादव पर मधेपुरा में एक अपहरण और हत्या के 32 साल पुराने मामले में वारंट था। मधेपुरा पुलिस ने पटना पुलिस से संपर्क ...

कोरोना से मौतों का टूटा रिकॉर्ड, 4205 की गई जान, 3 लाख 48 हजार नए मरीज

Image
Coronavirus Latest Updates: देश में एक दिन में पहली बार कोरोना से 4205 मरीजों की मौत हुई है. इससे पहले 7 मई को देश में सबसे ज्यादा मौतें हुई थीं, जब एक दिन में रिकॉर्ड 4187 कोरोना मरीजों ने जान गंवाई थी. Coronavirus Latest Updates देश में कोरोना के आंकड़े एक बार फिर बढ़ गए हैं. सोमवार को देश में कोरोना के कुल 3.29 लाख नए मामले सामने आए थे, जो मंगलवार को बढ़कर 3,48,421 लाख हो गए हैं. वहीं मौत के नए आंकड़े ने अभी तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. देश में एक दिन में पहली बार कोरोना से 4205 मरीजों की मौत हुई है. इससे पहले 7 मई को देश में सबसे ज्यादा मौतें हुई थीं, जब एक दिन में रिकॉर्ड 4187 कोरोना मरीजों ने जान गंवाई थी. सक्रिय मामलों की बात करें तो कर्नाटक ने महाराष्ट्र को पीछे छोड़ दिया है. यहां कोरोना के 5,87,452 सक्रिय मामले हैं. वहीं, महाराष्ट्र में 5,58,996 सक्रीय मामले हैं. देश में ऑक्सीजन की वजह से मौत का सिलसिला थम नहीं रहा. गोवा में ऑक्सीजन सप्लाई बाधित होने से 4 घंटे में 26 मरीजों की जान चली गई. राज्य के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने जांच के आदेश दिए हैं. वहीं, हाईको...

बिग ब्रेकिंग: पप्पू यादव को जेल भेजने की तैयारी, तुरंत गांधी मैदान थाना से भेजा जा रहा मधेपुरा

Image
PATNA :  इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. जाप सुप्रीमो पप्पू यादव की गिरफ़्तारी में नया अपडेट ये है कि उन्हें तत्काल जेल भेजने की तैयारी की जा रही है. बताया जा रहा है कि पूर्व सांसद को 32 साल पुराने एक मामले में जेल में डालने की तैयारी है. मधेपुरा जिला की पुलिस पटना आ गई है. पप्पू को तत्काल पटना के गांधी मैदान थाना से मधेपुरा भेजने की तैयारी लगभग पूरी हो गई है. जानकारी मिली है कि पूर्व सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी 32 साल पुराने मामले में हुई है. मंगलवार को पटना में पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद अब उनको मधेपुरा भेजने की तैयारी चल रही है. बताया जा रहा है कि देर शाम तक पप्पू यादव आज ही मधेपुरा पहुंच जायेंगे.  बताया जा रहा है उनके खिलाफ मधेपुरा के कुमारखंड थाना कांड संख्या 9/89 दर्ज था जिसको लेकर कोर्ट ने वारंट जारी किया है. ये समन मार्च 22 को 2021 में न्यायालय द्वारा जारी किया गया है. मधेपुरा पुलिस कुमारखंड थानाध्यक्ष ने इसकी पुष्टि की है कि मधेपुरा पुलिस पटना जा रही है और उनको पटना से मधेपुरा लाया जाएगा. इसी बीच उनकी पत्नी और सुपौल की पूर्व सांसद रंजीत रंज...

देशभर में मरीज तड़प रहे, PM Cares से खरीदे गए वेंटिलेटर धूल फांक रहे

Image
1/9 वेंटिलेटर यानी वो मशीन जो मरीजों के फेफड़े तक ऑक्सीजन पहुंचाकर उनकी जीवन रक्षा करती है. वो मशीन जो पीएम केयर्स फंड यानी प्राइम मिनिस्टर्स सिटिजन असिस्टेंस एंड रिलीफ इन इमरजेंसी सिचुएशन फंड के तहत पहुंचाई गई.  वो मशीन जिसको पाने के लिए बड़े शहरों में लोग अपना घर तक बेचकर इलाज प्राइवेट अस्पतालों में कराने को तैयार हैं. वही लाइफ सेविंग मशीन महीनों से देश के कई राज्यों के सरकारी अस्पताल में धूल खा रही है.  2/9 कोरोना वायरस ने पूरे देश की स्वास्थ्य व्यवस्था को झकझोर कर रखा हुआ है. देश के हर राज्य से मौत की खबरें आ रही हैं, इन मौत का सबसे बड़ा कारण अस्पतालों की फेल व्यवस्था है. लोगों ने वेंटिलेटर और ऑक्सीजन की कमी के चलते लोगों ने दम तोड़ा है. देश के कई हिस्सों से ऐसी तस्वीरें सामने आ रही हैं, जहां पर लोग अस्पतालों के बाहर वेंटिलेटर और ऑक्सीजन सपोर्ट पाने के लिए मिन्नतें कर रहे हैं. उन्हीं लाचार लोगों की जिंदगी के जख्म पर नमक छिड़कती है, वो व्यवस्था जो वेंटिलेटर पाकर भी सही वक्त पर शुरू नहीं करा पाती है. कई अस्पतालों में वेंटिलेटर धूल खा रहे हैं पर उन्हें सही समय ...

गिरफ्तारी पर पप्पू यादव बोले- 'नीतीश कोरोना संक्रमित कर मुझे मरवाना चाहते हैं', RJD कार्यकर्ता सड़क पर उतरे

Image
बिहार में कोरोना संकट के बीच लॉकडाउन लागू है. इस संकट के बीच पूर्व सांसद पप्पू यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है, उनपर लॉकडाउन के उल्लंघन का आरोप है. अब बिहार के कई नेताओं ने इस मसले पर राज्य सरकार को घेरा है... पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर बिहार में रार (PTI)  यादव की गिरफ्तारी पर घिरी नीतीश सरकार राजद समेत कई पार्टी के नेताओं ने घेरा बिहार में कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच राजनीतिक घमासान जारी है. मंगलवार को जन अधिकार पार्टी के प्रमुख और पूर्व सांसद पप्पू यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. आरोप है कि पप्पू यादव ने कोरोना काल में लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन किया है. लेकिन बीते दिनों में पप्पू यादव और राज्य सरकार के बीच तनातनी बढ़ी है, ऐसे में अब गिरफ्तारी होने पर राजनीतिक तापमान बढ़ गया है.  गिरफ्तारी के बाद पप्पू यादव ने भी ट्वीट किया है और राज्य सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि नीतीश जी, प्रणाम. धैर्य की परीक्षा न लें. अन्यथा जनता अपने हाथों में व्यवस्था लेगी,तो आपका प्रशासन सारा लॉकडाउन प्रोटोकॉल भूल जाएगा. मेरा एक माह पहले ऑपेरशन हुआ है, तब भ...