जेल से बाहर निकले पप्पू यादव, प्रशासन ने इलाज के लिए DMCH में कराया भर्ती
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर जाप सुप्रीमो पप्पू यादव से जुड़ी हुई सामने आ रही है. सुपौल के बीरपुर जेल में बंद जन अधिकार पार्टी के संरक्षक और पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को इलाज के लिए दरभंगा लाया गया है. पप्पू यादव को दरभंगा के डीएमसीएच में प्रशासन ने भर्ती कराया है. हालांकि इस दौरान पुलिस प्रशासन को काफी मशक्क्त करनी पड़ी. क्योंकि जेल के बाहर भारी संख्या में मौजूद पप्पू यादव के समर्थक नारेबाजी कर पप्पू यादव को रिहा करने की मांग कर रहे थे.
सुपौल के जिलाधिकारी महेंन्द्र कुमार ने बताया कि जन अधिकार पार्टी के संरक्षक और पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को स्वास्थ्य संबंधी समस्या को देखते दरभंगा चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (डीएमसीएच) में भर्ती कराया गया है. सुपौल डीएम ने आगे जानकारी दी कि पप्पू यादव के स्वास्थ्य की जांच के लिए मेडीकल टीम गठित की गयी थी. टीम की रिपोर्ट में कहा गया है कि उन्हें इलाज के लिए उच्च उपचार केंद्र में भेजने की आवश्यकता है, जिसके आधार पर पप्पू यादव को बीरपुर उपकारा से डीएमसीएच भेजा गया.
Comments
Post a Comment