मरीजों को किसी भी तरह की न हो परेशानी: DM
जिले में कोरोना संक्रमण की स्थिति का जिला प्रशासन की ओर से हरदिन व्यापक मॉनिटरिंग की जा रही है। कोरोना संक्रमित मरीजों की हालत जानने और स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति का जायजा लेने के लिए डीएम श्यामबिहारी मीणा मंगलवार को मेडिकल कॉलेज अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। डीएम ने नए और पुराने ऑक्सीजन प्लांट का लिया जायजा।
डीएम ने मेडिकल कॉलेज के नए प्राचार्य और अधीक्षक से बातचीत कर कइ आवश्यक निर्देश भी दिए। उन्होंनेे कहा अस्पताल में मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इस बात का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। नए ऑक्सीजन प्लांट के कार्य की प्रगति की भी डीएम ने समीक्षा की। साथ ही पुराने ऑक्सीजन प्लांट में बार-बार आ रही खराबी के बारे में भी जानकारी ली। डीएम ने अस्पताल के कोविड वार्ड का भी लिया गया और सभी मरीजों से हाल चाल पूछा। बताया गया कि मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कुल 92 संक्रमित मरीज भर्ती हैं। इसमें 59 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं।
Comments
Post a Comment