तेजस्वी पर उठे सवाल तो ज्ञान देने लगे RJD प्रवक्ता:पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर क्यों चुप हैं तेजस्वी? यह सवाल पूछा तो राजद प्रवक्ता पत्रकार को ही चुप कराने की कोशिश में जुट गए


राजद के मधेपुरा विधायक चंद्रशेखर व प्रदेश प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने प्रेस कांफ्रेंस कर पप्पू यादव की गिरफ्तारी को बिहार सरकार का नाटक बताया। - Dainik Bhaskar
राजद के मधेपुरा विधायक चंद्रशेखर व प्रदेश प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने प्रेस कांफ्रेंस कर पप्पू यादव की गिरफ्तारी को बिहार सरकार का नाटक बताया।

बाहर निकलने पर तेजस्वी को गिरफ्तारी का डर?

मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि तेजस्वी यादव बीते साल कोरोना काल में चुनाव कराने पर लगातार आपत्ति जताते रहे थे। अगर अभी वो सड़क पर आएंगे तो उनके समर्थक उनके साथ होंगे और फिर भीड़ बढ़ जाएगी। इसके बाद सरकार कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन बताकर उन पर भी कार्रवाई कर सकती है। गिरफ्तारी कर सकती है।

मधेपुरा न्यूज़ टुडे। ने यही सवाल पूर्व मंत्री व मधेपुरा विधायक चंद्रशेखर से भी किया। उन्होंने कहा कि हमने इस मामले पर पार्टी का स्टैंड रख दिया है। तेजस्वी यादव पार्टी से अलग नहीं हैं। उन पर भी सरकार ने दर्जन भर मुकदमे कर रखे हैं। लेकिन इसे ऐसा न समझा जाए कि तेजस्वी बाहर निकलने से डर रहे हैं। बक्सर के मामले और कोविड प्रबंधन में असफलता से घबराकर सरकार ने यह मुद्दा उछाल दिया है।

चंद्रशेखर ने पप्पू यादव पर और भी आरोप लगाए

मधेपुरा विधायक चंद्रशेखर बीते विधानसभा चुनाव में पप्पू यादव को हरा चुके हैं। उन्होंने कहा कि पप्पू यादव और नीतीश कुमार के बीच नूरा कुश्ती का खेल चल रहा है। चुनाव के समय ही उन्होंने सूचना के अधिकार के तहत जब सवाल किया, तब उन्हें जवाब मिला था कि पप्पू यादव फरार चल रहे हैं। इसके बावजूद चुनाव के समय या उसके बाद सरकार ने उनकी गिरफ्तारी नहीं कराई और अब कोरोना में जब सरकार फेल हो चुकी है तो मूल मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए यह सब कर रही है।

चंद्रशेखर ने कहा कि पप्पू यादव को चुनाव के समय हेलीकॉप्टर कौन मुहैया करा रहा था, इसकी भी जांच होनी चाहिए। पप्पू यादव सांप्रदायिक शक्तियों के साथ मिलकर राजद को कमजोर करना चाहते हैं। लेकिन पूरी पार्टी एकजुट है और लालू प्रसाद के निर्देश पर पार्टी का हर कार्यकर्ता, हर विधायक लोगों की मदद कर रहा है


Comments

Popular posts from this blog

जाम की समस्या को ले डीएम को सौंपा ज्ञापन

देशी कट्टा और एक जिन्दा गोली के साथ एक गिरफ्तार।

मरीजों को किसी भी तरह की न हो परेशानी: DM