पप्पू यादव की कोर्ट से गुहार, यह जीवन बचाने का समय है, मुझे जेल नहीं अस्पताल भेजा जाए

pappu yadav  bihar

14 दिन के हिरासत में वीरपुर जेल जाने से पूर्व पप्पू यादव ने कोर्ट में एसीजीएम प्रथम से लगायी न्याय की गुहार। पप्पू यादव ने कहा कि मैं फिलहाल कहीं जाने के लायक नहीं हूं। मेरी तबीयत बहुत खराब है। तत्काल मुझे सदर अस्पताल या मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवा दिया जाए। एक महीने पहले मेरा हो चुका है सीरियस इलाज। डॉक्टर ने मुझे लिखा है तीन माह बेड रेस्ट। यह समय जीवन बचाने का है। मुझे कहीं और नहीं भेजा जाए। हालांकि पप्पू यादव की इस गुहार के बावजूद देर रात 12 बजे के बाद उन्हें वीरपुर जेल भेज दिया गया। वीरपुर जेल को क्वारंटाइन जेल बनाया गया है। 

बता दें कि जाप अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को मंगलवार सुबह पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन्हें पीएमसीएच के कोविड वार्ड में जाने को लेकर गिरफ्तार किया गया। इससे पहले पुलिस टीम मंदिरी स्थित उनके आवास पर पहुंची। यहां दो घंटे तक उन्हें रखा फिर गांधी मैदान थाने लेकर चली आयी। कुछ घंटे बाद पुलिस अफसरों ने कहा कि पप्पू यादव पर मधेपुरा में एक अपहरण और हत्या के 32 साल पुराने मामले में वारंट था। मधेपुरा पुलिस ने पटना पुलिस से संपर्क किया था। देर शाम मधेपुरा पुलिस एक डीएसपी के नेतृत्व में पटना पहुंची और उनको अपने साथ लेकर चली गई। 

Comments

Popular posts from this blog

जाम की समस्या को ले डीएम को सौंपा ज्ञापन

देशी कट्टा और एक जिन्दा गोली के साथ एक गिरफ्तार।

मरीजों को किसी भी तरह की न हो परेशानी: DM