कोरोना से घर में हुए लॉक तो छत पर शुरू कर दी बागवानी

मधेपुरा। शहर के शिक्षक पंकज कुमार ने कोरोना काल में घर की छत पर ही बागवानी शुरू क
मधेपुरा। शहर के शिक्षक पंकज कुमार ने कोरोना काल में घर की छत पर ही बागवानी शुरू कर दी है। बाहर निकलने की पाबंदी पर बचे समय में उन्होंने यह काम शुरू किया। इससे मन भी लगा व कई प्रकार के पौधे भी लग गए। यह काम उन्होंने पिछले साल से शुरू किया है। उनके बाग में विभिन्न किस्म के 300 से अधिक पौधे लगे हैं। केशव कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत विज्ञान शिक्षक पंकज कुमार ने पत्रकारिता से अपने कैरियर की शुरूआत की थी। उसके बाद वर्ष 2015 में शिक्षक बने। पंकज के लिए हर परिस्थिति व मौका ही जीवन में उत्साह व उमंग लाता है।
उन्होंने कोरोना आपदा को भी अवसर में बदला। इस दौरान छतों पर बागवानी शुरू की। लगभग 1500 वर्गफीट पर शुरू की गई बागवानी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी है। आपदा को अवसर में बदला शिक्षक पंकज कहते हैं कि पिछली बार जब लॉकडाउन लगा तो सोचा कि हर लोग इस समय या तो नकारात्मक बात कर रहे हैं या डरे हुए हैं। ऐसे में मैंने सोचा कि क्यों न कुछ सकारात्मक कार्य किया जाए। चूंकि विज्ञान का शिक्षक हूं। इसलिए पर्यावरण संतुलन से जोड़कर बागवानी करने का निर्णय लिया। इसके लिए पूरी छत के साइड दो फीट ऊपर कर ढलाई करवाई। पानी के डंप से कहीं खराब न हो जाए। इसलिए सीमेंट का धोल चढ़वाया। उसके बाद पहले आर्गेनिक की खेती शुरू की। वर्तमान में 300 से अधिक किस्म के पौधे लगाए गए हैं। इंटरनेट मीडिया से कर रहे जागरूक शिक्षक पंकज बताते हैं कि छत के ऊपर ही एक ओर मछली पालन शुरू करेंगे। मछली पालन में वैसे मछली को प्राथमिकता दी जाएगी जो हर मौसम में आराम से पाली जा सके। इसके लिए भी तकनीक का जुगाड़ कर लिया गया है। वह बताते हैं कि लॉकडाउन में लोगों का ध्यान नकारात्मक और ज्यादा रहता है। अगर हम इस खाली पड़े समय का सदुपयोग कर लें तो उससे बेहतर और कुछ नहीं होगा। हम प्रत्येक दिन छात्रों का यू ट्यूब व अन्य इंटरनेट मीडिया के माध्यम से लोगों को खासकर छात्रों को जागरूक कर रहे हैं। ताकि खाली समय का ज्यादा से ज्यादा सदुपयोग हो सके।
Comments
Post a Comment