पप्पू यादव की पत्नी की धमकी:पूर्व सांसद रंजीत रंजन ने सीधे कहा- नीतीश जी, पप्पू जी पॉजिटिव हुए तो CM आवास से निकाल बीच चौराहे पर खड़ा करेंगे


रंजीत रंजन कांग्रेस की सांसद रही हैं। कांग्रेस संगठन में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। - Dainik Bhaskar
रंजीत रंजन कांग्रेस की सांसद रही हैं। कांग्रेस संगठन में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है।

जाप प्रमुख पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर उनकी पत्नी और पूर्व सांसद रंजीत रंजन ने कड़ा रिएक्शन दिया है। रंजीत रंजन ने बिहार सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि पप्पू यादव की गिरफ्तारी एक साजिश के तहत की गई है। अब तक वह कोरोना निगेटिव थे, यदि कोरोना पॉजिटिव हुए तो वह सरकार की ईंट से ईंट बजा देंगी। रंजीत रंजन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को संबोधित करते हुए लिखा-

नीतीश जी, पप्पू जी कोरोना निगेटिव हैं, अगर वह पॉजिटिव हुए तो आपको, इस साजिश में शामिल चार लोगों एवं एम्बुलेंस चोरों को CM आवास से निकाल बीच चौराहे पर नहीं खड़ा किया तो मेरा नाम रंजीत रंजन नहीं।

इससे पहले उन्होंने लिखा था- कल पूरे दिन-रात जो आपके प्रशासन ने पटना से मधेपुरा फिर वहां से वीरपुर तक पप्पू यादव जी के साथ जो ड्रामा किया है, वह देख रहे हैं। उन्हें मेडिकल फैसिलिटी अभी तक नहीं मिली है।

रंजीत रंजन की धमकी का मतलब क्या

रंजीत रंजन कांग्रेस की सांसद रही हैं। कांग्रेस संगठन में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। रंजीत रंजन राहुल गांधी की कोर टीम की सदस्य भी हैं। लोकसभा के अंदर भी रंजीत रंजन का तीखा सवाल होता था। सत्तारूढ़ दल के मंत्रियों और सांसदों पर जमकर हमला बोलती थीं। सुपौल से लोकसभा चुनाव हारने के बाद रंजीत लगातार कांग्रेस संगठन के लिए काम कर रही हैं। फिलहाल दिल्ली में रहती है 

बेटे सार्थक रंजन ने भी की थी अपील

रंजीत रंजन से पहले उनके पुत्र सार्थक रंजन ने भी सोशल मीडिया से द्वारा पप्पू यादव के काम को लोगों के सामने रखा। बताया कि किस तरह से उनके पिता अक्सर जनता के हित में काम करते रहे हैं। लेकिन जब वह मुश्किल में पड़ते हैं तो अकेले रह जाते हैं। आप सभी पप्पू यादव की मदद करें।

मंगलवार को हुई थी गिरफ्तारी

​​​​​​​बिहार में पूर्व सांसद पप्पू यादव को पटना स्थित मंदिरी आवास से मंगलवार सुबह कोरोना गाइडलाइन तोड़ने के आरोप में पटना पुलिस ने गिरफ्तार किया। देर शाम मधेपुरा पुलिस ने 32 साल पुराने अपहरण के एक मामले में अपनी हिरासत में ले लिया और रात में ही पटना से मधेपुरा ले आई।

इस दौरान जगह-जगह पप्पू समर्थकों ने प्रदर्शन किया। देर रात करीब 11 बजे पप्पू यादव को मधेपुरा कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। प्रभारी न्यायिक दंडाधिकारी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई की। उन्होंने पूर्व सांसद को रिमांड टू जेल का आदेश देते हुए न्यायिक हिरासत में वीरपुर (सुपौल) जेल भेजने को कहा।

Comments

Popular posts from this blog

जाम की समस्या को ले डीएम को सौंपा ज्ञापन

देशी कट्टा और एक जिन्दा गोली के साथ एक गिरफ्तार।

मरीजों को किसी भी तरह की न हो परेशानी: DM