लॉक डाउन अनुपालन : शहर में अनावश्यक रूप से घूम रहे युवकों को बनाया मुर्गा
बता दें कि मुरलीगंज शहर में लॉकडाउन का पालन नहीं करने वाले शहर के पांच दुकानों को भी सील किया गया. दरअसल डीएम श्याम बिहारी मीना के आदेश पर बीडीओ अनिल कुमार, सीओ मुकेश कुमार सिंह समेत एसआई धनेश्वर मंडल के साथ पुलिस बल के द्वारा लॉकडाउन के नियमों का पालन नहीं करने वाले दुकानदारों पर कसा गया शिकंजा. जहाँ आज शहर के 5 दुकानों को सील कर दिया गया. सील किये गए दुकानों में एक मिठाई, 2- रेडीमेड, 1-वस्त्रालय व एक हार्डवेयर की दुकान को अगले आदेश तक के लिए सील कर दिया गया है. वहीं स्थानीय प्रशासन द्वारा सख़्ती भी बरती जा रही है. शहर में अनावश्यक रूप से घूम रहे लोग एवं खासकर युवाओं को भी इस दौरान कान पकड़कर उठक-बैठक करवाया गया.
हालाँकि एक सवाल के जबाब में उन्होंने कहा कि हम लोग बेवजह किसी को परेशान करना नहीं चाह रहे हैं. कोरोना गाइड लाइन का जो नियम है उसे सहज अनुपालन करवाया जा रहा है. कई ऐसे दुकानदार हैं जो कोरोना गाइड लाइन का धज्जियाँ उड़ाने से बाज नहीं आ रहे हैं, उन्ही लोगों पर कार्रवाई की गयी है.

Comments
Post a Comment