Posts

अच्छी खबर: छात्राओं के बैंक खाते में आएंगे 25 हजार रुपयें

Image
बिहार में स्नातक पास छात्राओं के लिए अच्छी खबर हैं. अब स्नातक पास छात्राओं के खाते में 25 हजार की राशि पहुंच जाएगी. बता दें कि बिहार में स्नातक पास 53 हजार 600 छात्राओं को प्रोत्साहन राशि के लिए शिक्षा विभाग के 134 करोड़ रुपए के प्रस्ताव को वित्त विभाग से हरी झंडी मिल गई है. इसको लेकर बताया जा रहा है कि जल्द ही प्रोत्साहन राशि इन छात्राओं के बैंक खाते में भेज दी जाएगी. इस प्रोत्साहन राशि को लेकर बताया जा रहा है कि यह राशि सरकारी के साथ ही वित्त रहित मान्यता प्राप्त कॉलेजों से 2018 के बाद स्नातक पास छात्राओं को दी जाएगी. साथ ही यह भी कहा गया है कि वीर कुंवर सिंह, जयप्रकाश नारायण और मगध विश्वविद्यालय की लापरवाही के कारण तीनों विवि के मान्यता प्राप्त कॉलेजों की छात्राओं का सत्यापन नहीं हो पाया है. प्रोत्साहन राशि को लेकर बताया जा रहा है कि शिक्षा विभाग ने तीनों विश्वविद्यालयों की लापरवाही को गंभीरता से लिया है. और अब उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. रेखा कुमार ने इन विश्वविद्यालयों के रजिस्ट्रार को राज्य उच्च शिक्षा परिषद की बैठक में बुलाया है. उच्च शिक्षा निदेशक ने कहा कि उन्हें हाथों-हाथ सत्यापन ...

दिवाली की रात बुझ गए घर के दो दीपक: सड़क हादसे के शिकार दो युवक की इलाज के दौरान मौत

Image
मधेपुरा जिले के चौसा प्रखंड में जहां लोग प्रकाश पर्व की तैयारी में थे, वहीँ दो अलग अलग परिवार का एक-एक दीपक अंधकार में खो गया। चौसा प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में प्रकाश पर्व का उत्सव मनाए जाने की तैयारी जोर शोर से की जा रही थी वहीं दूसरी ओर सहोड़ा टोला में सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही मृतक के घर मातमी सन्नाटा पसर गया है। प्रकाश पर्व का उत्सव गम में बदल गया है हर आंखे नम हैं ।  बताया जाता है कि चौसा प्रखंड के चौसा पश्चिमी पंचायत के सहोड़ा टोला निवासी बालकिशोर पासवान के 20 वर्षीय पुत्र मुन्ना कुमार, फागों मंडल के 22 वर्षीय पुत्र मंचन कुमार सड़क हादसे में गम्भीर रूप से घायल हो गए जिनकी मौत इलाज के दौरान हो गई घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में मातम पसर गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि दोनों युवक किसी काम से अपाचे मोटर साइकिल से लौआलगान की तरफ गए थे. वापसी में सहोड़ा टोला के पास किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मारी जिससे सड़क किनारे खड़े एक ट्रैक्टर के ट्रेलर में ये अनियंत्रित हो कर जा टकराये । दोनों युवक बुरी तरह ज...

लेफ्टिनेंट ऋषि कुमार की शहादत पर CM ने जताया दुख : परिजन से मुलाकात के बाद केन्द्रीय मंत्री गिरीराज सिंह ने पाकिस्तान पर बोला हमला

Image
PATNA:-बेगूसराय के लाल लेफ्टिनेंट ऋषि कुमार के शहीद होने पर कई राजनेताओं ने दुख जताया है।बिहार के सीएम कार्यालय की तरफ से जारी पत्र में कहा गया है कि जम्मू संभाग के राजौरी जिला के उप जिला नौशहरा के कलाल सेक्टर में हुए विस्फोट में बेगूसराय जिला के निवासी लेफ्टिनेंट ऋषि कुमार के शहीद होने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है और कहा है कि उनकी शहादत को देश हमेशा याद रखेगा वह इस घटना से काफी मर्माहित हैं। मुख्यमंत्री ने वीर सपूत की शहादत पर उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद लेफ्टिनेंट का राज्य सरकार की ओर से पुलिस सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा वहीं लेफ्टिनेंट ऋषि कुमार की शहादत के बाद आज परिजनों से मिलने बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह उनके आवास मीरगंज मोहल्ले पहुंचे। गिरिराज सिंह ने शहीद के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दिया। गिरिराज सिंह ने कहा कि पाक की यह नापाक हरकत है, हालांकि मोदी सरकार आने के बाद आतंकवादी हमले में कमी जरूर आई है लेकिन शह...

मधेपुरा में हुआ को-ऑपरेटिव बैंक का उद्घाटन, किसानों को मिलेगी मदद

Image
                (सभी फोटो: विकास समीर) मधेपुरा जिला मुख्यालय में बुधवार को बिहार राज्य को-ऑपरेटिव बैंक का उद्घाटन ऊर्जा मंत्री विजेंद्र यादव, बिहार राज्य कोऑपरेटिव विभाग के सचिव वंदना प्रेयसी, चेयरमैन रमेश चन्द्र चौबे, मैनेजिंग डायरेक्टर अखिलेश कुमार के द्वारा वर्चुअल माध्यम से किया गया।  वहीं बिहार राज्य कोऑपरेटिव बैंक के मधेपुरा शाखा के उद्घाटन समारोह में जिलाधिकारी श्याम बिहारी मीणा,  डीडीसी नितिन कुमार सिंह, डीजीएम मनोज कुमार, डीसीओ अरविंद कुमार पासवान के द्वारा विधिवत फीता काट एवं दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। मधेपुरा शाखा जिला मुख्यालय के साइन प्लाजा में अवस्थित है. इस मौके पर डीएम, डीडीसी, डीजीएम को शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान डीएम श्याम बिहारी मीणा ने कहा कि जिले में सहकारिता बैंक खुलने से जिले के किसानों को काफी फायदा होगा। उन्होंने कहा कि पहले मधेपुरा में कोऑपरेटिव बैंक था जो तकनीकी कारणों के कारण बंद हो गया। जिसके बाद मधेपुरा को एक कोऑपेरेटिव बैंक की आवश्यकता थी। यहां ज्यादातर लोग कृषि से जुड़े...

Aryan Khan Drugs Case: जेल में राम और सीता से जुड़ी पुस्तक पढ़ रहे हैं आर्यन खान

Image
आर्यन खान (फाइल फोटो) Aryan Khan drugs case:  क्रूज़ ड्रग्स मामले में आरोपी आर्यन खान फिलहाल मुंबई के आर्थर रोड जेल में बंद हैं, और दिन में अपने बैरक में राम और सीता से जुड़ी किताब पढ़ते हैं. आर्यन की ज़मानत याचिका पर मंगलवार को हाई कोर्ट में सुनवाई होनी है. जेल सूत्रों ने बताया कि जेल में बंद क़ैदी जेल में पुस्तक पढ़ सकता है और वो पुस्तक पढ़ने के लिए जेल में बनी लाइब्रेरी से इसे मांग सकता है. सूत्रों ने बताया कि आर्यन खान ने जेल में पढ़ने के लिए गोल्डन लायन और राम और सीता से जुड़ी किताबों की मांग की, जिसे वो अपने बैरक में पढ़ते हैं. आपको बता दें कि जेल की लाइब्रेरी में सैकड़ों पुस्तकें है जिसे जेल अथॉरिटी ने मंगाकर रखी है. इसके अलावा इस लाइब्रेरी में वो पुस्तकें भी है जिसे दूसरे क़ैदी पढ़ने के लिए अपने परिजनों से मंगाए थे पर जेल से निकलने के बाद उसे जेल में ही छोड़ दिया था. सूत्रों ने बताया कि बैरक में एक ही टीवी है जिस पर सभी क़ैदी न्यूज़, क्रिकेट या फ़िल्में देखते हैं और वीकेंड पर लोग फ़ुटबॉल या दूसरा खेल खेलते हैं, पर आर्यन की सुरक्षा को देखते हुए उसे दूसरे क़ैदियों के सम्पर्क ...

तेजस्वी पर कन्हैया ने साधा निशाना तो भड़के तेज प्रताप, याद दिलाई 'हैसियत', कहा- लालू यादव नहीं होते तो...

Image
कन्हैया ने कहा था, " हमारा कोई इतिहास नहीं है. साधारण परिवार का बच्चा हूं और कांग्रेस में आया हूं. जिसके पास थाती है, उन सब ने उसे अपनी छाती में समा लिया है. कोई दूसरे को मौका देने को तैयार नहीं है." तेज प्रताप यादव और कन्हैया कुमार (फाइल फोटो) पटना:  बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव (Lalu Yadav) के बड़े लाल तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) को अक्सर ये कहते सुना जाता है कि छोटे भाई तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) उनके अर्जुन और वो उनके कृष्ण हैं. जब भी तेजस्वी पर कोई मुसीबत आएगी तो उसे तेज प्रताप का सामना करना पड़ेगा. बता दें कि तेज प्रताप ये कहते ही नहीं करते हैं. जब भी तेजस्वी पर वार होता तो तो तेज प्रताप पलटवार करते हैं. इसी क्रम में शनिवार को उन्होंने कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) को घेरा है. दरअसल, कन्हैया ने पटना आने के बाद इशारों में तेजस्वी पर निशाना साधा था. इस बात से नाराज तेज प्रताप ने कन्हैया को उनकी हैसियत याद दिलाई है.  Postedd By: Devashish Dev

होने वाले ससुर के कहने पर लड़ा चुनाव, जीती

Image
लखीसराय | दिनकर कुमार गैर राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखने वाली स्नातक पार्ट थर्ड की छात्रा खुशबू कुमारी ने रामगढ़ चौक प्रखंड से जिला परिषद का चुनाव जीतकर सबको चौंका दिया है। बड़े-बड़े राजनीतिक चेहरे के बीच एक अनजान एवं बिना राजनीति का कोई बड़ा चेहरा रहे खुशबू ने एकतरफा मुकाबले में निर्वतमान जिला पार्षद को 11 हजार 435 मतों से पराजित कर दिया। खुशबू के पिता सुभाष रजक रामगढ़ चौक प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय तेतरहट में शिक्षक के पद पर कार्य कर रहे हैं। वहीं खुशबू की जहां शादी तय है वहां भी राजनीति से कोई ताल्लुक नहीं रखते है। खुशबू ने बताया कि दिसंबर महीने में उसकी शादी तय है, होने वाले ससुर बैंक प्रबंधक के पद से रिटायर हुए हैं। ससुर के इच्छा पर ही खुशबू जिला परिषद का चुनाव लड़ी और सीट पर कब्जा जमाई। खुशबु जमुई जिले के लोहण्डा स्थित श्रीएसके कॉलेज में बीए पार्ट थर्ड वर्ष की विद्यार्थी है। उसने जीत बाद एसडीएम संजय कुमार से प्रमाण पत्र लेने के बाद बोली कि मैं बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को सार्थक बनाने के लिए सभी आवश्यक कार्य करूंगी। मेरा मकसद बेटियों को सशक्त बनाने के कार्य को करना है। कहा कि उसकी ...