गैर राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखने वाली स्नातक पार्ट थर्ड की छात्रा खुशबू कुमारी ने रामगढ़ चौक प्रखंड से जिला परिषद का चुनाव जीतकर सबको चौंका दिया है। बड़े-बड़े राजनीतिक चेहरे के बीच एक अनजान एवं बिना राजनीति का कोई बड़ा चेहरा रहे खुशबू ने एकतरफा मुकाबले में निर्वतमान जिला पार्षद को 11 हजार 435 मतों से पराजित कर दिया। खुशबू के पिता सुभाष रजक रामगढ़ चौक प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय तेतरहट में शिक्षक के पद पर कार्य कर रहे हैं। वहीं खुशबू की जहां शादी तय है वहां भी राजनीति से कोई ताल्लुक नहीं रखते है।
खुशबू ने बताया कि दिसंबर महीने में उसकी शादी तय है, होने वाले ससुर बैंक प्रबंधक के पद से रिटायर हुए हैं। ससुर के इच्छा पर ही खुशबू जिला परिषद का चुनाव लड़ी और सीट पर कब्जा जमाई। खुशबु जमुई जिले के लोहण्डा स्थित श्रीएसके कॉलेज में बीए पार्ट थर्ड वर्ष की विद्यार्थी है। उसने जीत बाद एसडीएम संजय कुमार से प्रमाण पत्र लेने के बाद बोली कि मैं बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को सार्थक बनाने के लिए सभी आवश्यक कार्य करूंगी। मेरा मकसद बेटियों को सशक्त बनाने के कार्य को करना है। कहा कि उसकी उम्र अभी मात्र 21 वर्ष है। लखीसराय जिला के अब तक के आए परिणाम में सबसे कम उम्र की जिला पार्षद बनने का गौरव खुशबू को प्राप्त हुआ है।
कोरोना वायरस की दूसरी लहर के प्रकोप के बीच शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन हुआ. कृषि सम्मान निधि के एक कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कोरोना संकट पर भी बात की और कहा कि कोई भी देशवासी हिम्मत नहीं हारेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फोटो: PIB) कोरोना संकट के बीच पीएम मोदी का संबोधन कृषि सम्मान निधि की नई किस्त जारी की भारत कोरोना से लड़ाई को जीतेगा: PM मोदी देश इस वक्त कोरोना की दूसरी लहर की मार को झेल रहा है, हर ओर महामारी अपना कहर दिखा रही है. इस बीच शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि सम्मान निधि योजना की ताजा किस्त जारी की और करोड़ों किसानों के खाते में 2000 रुपये भेजे गए. इस कार्यक्रम के दौरान संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना संकट पर भी बात की, पीएम मोदी ने कहा कि बीते दिनों में देशवासियों ने जो कष्ट सहा है, वह भी उसे दर्द को महसूस कर रहे हैं. अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘100 साल बाद आई इतनी भीषण महामारी कदम-कदम पर दुनिया की परीक्षा ले रही है. हमारे सामने एक अदृश्य दुश्मन है. बीते कुछ समय से जो कष्ट देशवासियों ने सहा है, ...
देवाशीष याादव। अपने नेत्रहीन माता-पिता की इकलौती संतान नौ माह के कृशु की दिल्ली के एक सरकारी अस्पताल में कोविड-19 के कारण मौत हो गई जबकि उसका पिता एक अन्य अस्पताल में संक्रमण से जूझ रहा है। पूर्व भाजपा विधायक जितेंद्र सिंह 'शंटी' ने गुरुवा शाम को पुरानी सीमापुरी के एक शवदाहगृह में कृशु को दफनाया। दो दिनों में यह दूसरी बार है जब सिंह ने इतने छोटे बच्चे को दफनाया है। कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान 2,000 से अधिक अनजान लोगों का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार कर चुके सिंह (59) ने बुधवार शाम को उसी जगह के पास पांच महीने की परी को दफनाया था जहां कृशु अब हमेशा के लिए सो गया है। कृशु के एक रिश्तेदार ने बताया कि वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान था जो पूर्वी दिल्ली में दिलशाद गार्डन में रहते हैं। उन्होंने रोते हुए कहा कि दोनों माता-पिता नेत्रहीन हैं। रिश्तेदार ने बताया कि कृशु की मां करीब 18 दिन पहले कोरोना वायरस से संक्रमित हुई थी और चूंकि उसने बच्चे को स्तनपान कराया था तो वह भी बीमार हो गया। कुछ दिनों पहले कृशु को गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां बृहस्पतिवार ...
मधेपुरा जिले में कोरोना संक्रमण की स्थिति का जिला प्रशासन की ओर से हरदिन व्यापक मॉनिटरिंग की जा रही है। कोरोना संक्रमित मरीजों की हालत जानने और स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति का जायजा लेने के लिए डीएम श्यामबिहारी मीणा मंगलवार को मेडिकल कॉलेज अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। डीएम ने नए और पुराने ऑक्सीजन प्लांट का लिया जायजा। डीएम ने मेडिकल कॉलेज के नए प्राचार्य और अधीक्षक से बातचीत कर कइ आवश्यक निर्देश भी दिए। उन्होंनेे कहा अस्पताल में मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इस बात का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। नए ऑक्सीजन प्लांट के कार्य की प्रगति की भी डीएम ने समीक्षा की। साथ ही पुराने ऑक्सीजन प्लांट में बार-बार आ रही खराबी के बारे में भी जानकारी ली। डीएम ने अस्पताल के कोविड वार्ड का भी लिया गया और सभी मरीजों से हाल चाल पूछा। बताया गया कि मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कुल 92 संक्रमित मरीज भर्ती हैं। इसमें 59 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं।
Comments
Post a Comment