देशी कट्टा और एक जिन्दा गोली के साथ एक गिरफ्तार।

मधेपुरा जिले के शंकरपुर पुलिस ने एक व्यक्ति को एक देशी कट्टा व एक जिंदा गोली के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस बाबत थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया शुक्रवार की रात्रि गुप्त सूचना के आधार पर कवियाही गांव के भीसी नहर स्थित पुल पर बेहरारी वार्ड 3 निवासी अपराधी सोनू कुमार को शक होने पर पकड़कर तलाशी लिया गया तो बांये पाकेट से एक अवैध देशी कट्टा और चैम्बर में एक जिंदा गोली मिला।
जिसके बाद अपराधी को पकड़ कर थाना लाया गया ओर केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

रिपोर्ट:- मुकेश कुमार ( मधेपुरा टाइम्स)

Comments

Popular posts from this blog

मधेपुरा : सड़क तालाब में तब्दील, हर ओर दिख रहा है केवल पानी

रंगकर्मियों ने नाटक के माध्यम से दिया संदेश

कोरोना ने कहीं का नहीं छोड़ा, नेत्रहीन माता-पिता की 9 माह की इकलौती संतान को भी छीन लिया