Posts

मधेपुरा: युवक ने पहले युवती को मारी गोली और फिर खुद को गोली मारकर दे दी जान

Image
मधेपुरा में एक युवक ने पहले एक युवती को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया और खुद को भी गोली मारकर अपनी जान दे दी. घटना सदर थाना क्षेत्र के आरपीएम कॉलेज के पीछे की है. इधर घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गयी है. वहीं मौके पर पहुँची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. मृत युवती व् युवक की पहचान नीतू कुमारी एवं ओम प्रिय उर्फ रंजीत के रूप में हुई है. घटना को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो दोनों युवक युवती काफी देर से आरपीएम कॉलेज के पीछे बने एक मंदिर के पास बैठकर बातचीत कर रहे थे. इसी दौरान अचानक से गोली चलने की आवाज आई. आसपास के लोग वहां पहुंचे तो देखा कि युवती जमीन पर पड़ी हुई है और उसके सिर में गोली लगी हुई है तो वहीं युवक के भी सर में गोली लगी हुई है और पिस्टल उसके हाथ में है. घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी. सूचना के बाद मौका ए वारदात पर पहुंची पुलिस दोनों के शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया और घटना की जाँच में जुट गयी. घटनास्थल से पुलिस ने एक सहरसा नंबर की बाईक और एक लोडेड पिस्टल भी बरामद किया है. इधर मामले को लेकर मधेपुरा एसपी राजेश कुमार ने ब...

अयोध्या में रामलला की प्राणप्रतिष्ठा पर मधेपुरा में कई कार्यक्रम

Image
अयोध्या में रामलला की प्राणप्रतिष्ठा को लेकर जहां देश में जोर-जोर से तैयारी चल रही है तो वहीं मधेपुरा जिला मुख्यालय स्थित लगभग सभी मंदिरों को भी सजाया जा रहा है. सार्वजनिक श्री बड़ी दुर्गा स्थान में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण दिखाने के साथ कीर्तन, दीपोत्सव सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे. जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है. मंदिर के अध्यक्ष हरिश्चंद साह ने बताया कि सुबह 10:00 बजे से 4:00 तक मंदिर परिसर में कीर्तन भजन का आयोजन किया जाएगा. मंदिर के मुख्य द्वार को फूलों से सजाया गया है. मंदिर के आसपास मंदिर के द्वारा भगवा ध्वज लगाया है. उन्होंने बताया कि 22 की संध्या में खीर का प्रसाद वितरण किया जाएगा. एक स्क्रीन लगाया जाएगा जिससे लाइव प्राण प्रतिष्ठा का नजारा आम जनमानस देख सके. मंदिर को झालरों से सजाया दिया गया है. संध्या के समय दीपोत्सव के रूप में मनाया जाएगा. छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा मंदिर परिसर में रंगोली बनाई जाएगी. वहीं व्यवस्थापक विक्की विनायक ने बताया कि पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सह भाजपा कार्यकर्ता गुलजार कुमार बंटी ...

आवासीय मां भवानी कोचिंग सेंटर का वार्षिकोत्सव सह 23 वा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया।

Image
बिहार के मधेपुरा जिला अंतर्गत प्रखंड मुख्यालय गम्हरिया के भागवत चौक स्थित आवासीय मां भवानी कोचिंग सेंटर का वार्षिकोत्सव सह 23 वा स्थापना दिवस समारोह कोचिंग के प्राचार्य अरविंद कुमार प्रभाकर की अध्यक्षता एवं शिक्षक सिकंदर कुमार एवं शिक्षिका लक्ष्मी कुमारी के संचालन में  धूमधाम से मना।     कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन गम्हरिया के प्रखंड प्रमुख शशि कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। जबकि कोचिंग के प्राचार्य अरविंद कुमार प्रभाकर की मां सीता देवी ने केक काटकर 23 वा स्थापना दिवस समारोह का जश्न मनाया।  इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रखंड प्रमुख शशि ने कहा कि शिक्षक पूजनीय है,वंदनीय है। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज को बदलने का सबसे बड़ा जरिया है। उन्होंने कहा कि जिसने भी आपको एक शब्द भी सिखाया है उसके सामने कभी भी ऊंची आवाज में बात नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र का यह  विश्वसनीय शिक्षण संस्थान जहां से अब तक में 148 छात्र छात्रा नवोदय ,सैनिक सिमुलतला में सफलता अर्जित की है, इसके लिए कोचिंग परिवार के शिक्षको को हम तहे दिल से धन्यवाद देते है।इसके बाद...

मां भवानी कोचिंग सेंटर,गम्हरिया ने किया 2 जनवरी को स्थापना दिवस के मौके पर नामांकन मुफ्त लेने का फैसला*

Image
मेरी है यह इच्छा - सबको मिले शिक्षा  -अरविन्द कुमार प्रभाकर गम्हरिया,मधेपुरा(बिहार) : बिहार के मधेपुरा जिला अंतर्गत प्रखंड मुख्यालय गम्हरिया के भागवत चौक स्थित आवासीय मां भवानी कोचिंग सेंटर ने अपने 23 वे स्थापना दिवस के शुभ अवसर 2 जनवरी 2024 को सुबह 9:00 बजे से संध्या 5:00 बजे तक  नामांकन मुफ्त लेने का फैसला किया है | कोचिंग के प्राचार्य अरविंद कुमार प्रभाकर ने बताया कि मेरी इच्छा है सबको मिले शिक्षा। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के तमाम ऐसे अभिभावक जो अपने बच्चों को नवोदय/सैनिक/ सिमुलतला इत्यादि की प्रवेश परीक्षा में सफलता दिलाना चाहते हैं वे अपने बच्चों के उज्जवल भविष्य निर्माण के लिए एक बार जरूर संपर्क करें। श्री प्रभाकर ने बताया कि कोचिंग परिवार अपना 23 वा स्थापना दिवस समारोह के रूप में मनाने का फैसला लिया है और इस अवसर पर नर्सरी से सप्तम वर्ग तक की छात्राओं के लिए नामांकन नि:शुल्क कर दिया है। उन्होंने बताया कि नवोदय, सैनिक, सिमुलतला की प्रवेश परीक्षा में अब तक 148 विद्यार्थी सफल हो चुके हैं। नि:शुल्क नामांकन को लेकर क्षेत्र में खुशी का माहौल व्याप्त है। प्रोफेसर ...

जन जागृति हेल्थ एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी पटना के तत्वाधान में आयोजित सामुदायिक स्वास्थ्य जांच परीक्षा संपन्न

Image
संवाददाता:-   अरविन्द कुमार प्रभाकर//जन जागरण संदेश जन जागृति हेल्थ एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी पटना के तत्वाधान में बिहार के मधेपुरा जिला के गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत सियाराम प्लस टू उच्च विद्यालय जोगबनी के प्रांगण में सामुदायिक स्वास्थ्य साक्षरता प्रशिक्षण के तहत सोसाइटी  के निर्देशक राज कुमार पाठक, प्रबंधक दीपू कुमार सिंह ,सचिव संतोष कुमार पाठक ,अनुदेशक विनीत कुमार, अनुदेशक मनजीत कुमार यादव की देखरेख में सामुदायिक स्वास्थ्य जांच परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में तकरीबन 200 छात्र- छात्राओं ने भाग लिया।मौके पर सियाराम प्लस टू उच्च विद्यालय जोगबनी के प्राचार्य अनिल यादव ने बताया कि परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। परीक्षा नियंत्रक आनंद कुमार मंडल, प्रिया कुमारी, मोनिका कुमारी एवम् अतुल कुमार ने बताया कि इस परीक्षा के उपरांत परीक्षा में सफल हुए छात्र-छात्राओं को सर्टिफिकेट दिया जाएगा। परीक्षार्थी गुड़िया कुमारी ने बताया कि परीक्षा में कुल 44 प्रश्नों को पूछा गया था, जिसमें कुछ प्रश्न कठिन तो कुछ प्रश्न सरल थे। उन्होंने बताया कि खंड "क"में 30 और खंड ...

दरोगा भर्ती परीक्षा: एक फर्जी परीक्षार्थी सहित कुल 3 गिरफ्तार

Image
मधेपुरा के टीपी कॉलेज परीक्षा केंद्र पर रविवार को दूसरी पाली में दरोगा भर्ती परीक्षा के दौरान एक फर्जी परीक्षार्थी सहित कुल 3 को पुलिस ने गिरफ्तार किया. गिरफ्तार युवक तुरकाही निवासी केशव कुमार के बदले सत्यम कुमार परीक्षा दे रहा था. साथ ही बायोमेट्रिक सुपरवाइजर गुड्डू कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है. गुड्डू के सहयोग से ही केशव कुमार अपने भाई प्रदीप कुमार के नाम पर आईडी बनाकर बायोमेट्रिक कर्मी के रूप में काम कर रहा था. सदर एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती ने बताया कि रविवार को टीपी कॉलेज परीक्षा केंद्र पर दूसरी पाली की दरोगा भर्ती परीक्षा में केशव कुमार के बदले सत्यम कुमार परीक्षा दे रहा था. केशव अपने भाई के नाम पर आईडी कार्ड बनाकर बायोमेट्रिक कर्मी के रूप में काम कर रहा था. इस मामले में बायोमेट्रिक के सुपरवाइजर गुड्डू कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है.

विकसित समाज के लिए समृद्ध साहित्य जरूरी: पूर्व वीसी

Image
मधेपुरा:   बीएनएमवी कॉलेज में समकालीन विमर्श: समाज और साहित्य विषय पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारंभ हुआ. सेमिनार का शुभारंभ बीएनएमयू के पूर्व कुलपति डॉ. आरकेपी रमण ने किया. हाईब्रिड मोड में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार में देश के विभिन्न राज्यों के अलावे विदेशों से भी विद्वानों ने अपनी राय रखी. सेमिनार का उद्घाटन करते हुए पूर्व कुलपति डॉ. आरकेपी रमण ने कहा कि साहित्य समाज का आईना होता है. विकसित समाज के लिए साहित्य का समृद्ध होना जरूरी है. उन्होंने कहा कि साहित्य समाज को दिशा देती है. उन्होंने साहित्यकारों से अपनी लेखनी से समाज का नेतृत्व करने की अपील की.  डॉ. रमण ने बीएनएमवी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार सहित आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि यह विषय शिक्षक, शोधार्थी और छात्रों के लिए प्रेरणादायी होगा. विद्वानों की राय से हम सब लाभान्विंत होंगे. समारोह की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ. अरविंद कुमार ने की. उन्होंने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि आज के सेमिनार में स्त्री, दलित, आदिवासी, पिछड़ा, अतिपिछड़ा, किन्नर, दिव्यांग सहित अन्य दबे कुचले लोगों के उत्थ...