Posts

मां भवानी कोचिंग सेंटर,गम्हरिया ने किया 2 जनवरी को स्थापना दिवस के मौके पर नामांकन मुफ्त लेने का फैसला*

Image
मेरी है यह इच्छा - सबको मिले शिक्षा  -अरविन्द कुमार प्रभाकर गम्हरिया,मधेपुरा(बिहार) : बिहार के मधेपुरा जिला अंतर्गत प्रखंड मुख्यालय गम्हरिया के भागवत चौक स्थित आवासीय मां भवानी कोचिंग सेंटर ने अपने 23 वे स्थापना दिवस के शुभ अवसर 2 जनवरी 2024 को सुबह 9:00 बजे से संध्या 5:00 बजे तक  नामांकन मुफ्त लेने का फैसला किया है | कोचिंग के प्राचार्य अरविंद कुमार प्रभाकर ने बताया कि मेरी इच्छा है सबको मिले शिक्षा। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के तमाम ऐसे अभिभावक जो अपने बच्चों को नवोदय/सैनिक/ सिमुलतला इत्यादि की प्रवेश परीक्षा में सफलता दिलाना चाहते हैं वे अपने बच्चों के उज्जवल भविष्य निर्माण के लिए एक बार जरूर संपर्क करें। श्री प्रभाकर ने बताया कि कोचिंग परिवार अपना 23 वा स्थापना दिवस समारोह के रूप में मनाने का फैसला लिया है और इस अवसर पर नर्सरी से सप्तम वर्ग तक की छात्राओं के लिए नामांकन नि:शुल्क कर दिया है। उन्होंने बताया कि नवोदय, सैनिक, सिमुलतला की प्रवेश परीक्षा में अब तक 148 विद्यार्थी सफल हो चुके हैं। नि:शुल्क नामांकन को लेकर क्षेत्र में खुशी का माहौल व्याप्त है। प्रोफेसर ...

जन जागृति हेल्थ एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी पटना के तत्वाधान में आयोजित सामुदायिक स्वास्थ्य जांच परीक्षा संपन्न

Image
संवाददाता:-   अरविन्द कुमार प्रभाकर//जन जागरण संदेश जन जागृति हेल्थ एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी पटना के तत्वाधान में बिहार के मधेपुरा जिला के गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत सियाराम प्लस टू उच्च विद्यालय जोगबनी के प्रांगण में सामुदायिक स्वास्थ्य साक्षरता प्रशिक्षण के तहत सोसाइटी  के निर्देशक राज कुमार पाठक, प्रबंधक दीपू कुमार सिंह ,सचिव संतोष कुमार पाठक ,अनुदेशक विनीत कुमार, अनुदेशक मनजीत कुमार यादव की देखरेख में सामुदायिक स्वास्थ्य जांच परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में तकरीबन 200 छात्र- छात्राओं ने भाग लिया।मौके पर सियाराम प्लस टू उच्च विद्यालय जोगबनी के प्राचार्य अनिल यादव ने बताया कि परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। परीक्षा नियंत्रक आनंद कुमार मंडल, प्रिया कुमारी, मोनिका कुमारी एवम् अतुल कुमार ने बताया कि इस परीक्षा के उपरांत परीक्षा में सफल हुए छात्र-छात्राओं को सर्टिफिकेट दिया जाएगा। परीक्षार्थी गुड़िया कुमारी ने बताया कि परीक्षा में कुल 44 प्रश्नों को पूछा गया था, जिसमें कुछ प्रश्न कठिन तो कुछ प्रश्न सरल थे। उन्होंने बताया कि खंड "क"में 30 और खंड ...

दरोगा भर्ती परीक्षा: एक फर्जी परीक्षार्थी सहित कुल 3 गिरफ्तार

Image
मधेपुरा के टीपी कॉलेज परीक्षा केंद्र पर रविवार को दूसरी पाली में दरोगा भर्ती परीक्षा के दौरान एक फर्जी परीक्षार्थी सहित कुल 3 को पुलिस ने गिरफ्तार किया. गिरफ्तार युवक तुरकाही निवासी केशव कुमार के बदले सत्यम कुमार परीक्षा दे रहा था. साथ ही बायोमेट्रिक सुपरवाइजर गुड्डू कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है. गुड्डू के सहयोग से ही केशव कुमार अपने भाई प्रदीप कुमार के नाम पर आईडी बनाकर बायोमेट्रिक कर्मी के रूप में काम कर रहा था. सदर एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती ने बताया कि रविवार को टीपी कॉलेज परीक्षा केंद्र पर दूसरी पाली की दरोगा भर्ती परीक्षा में केशव कुमार के बदले सत्यम कुमार परीक्षा दे रहा था. केशव अपने भाई के नाम पर आईडी कार्ड बनाकर बायोमेट्रिक कर्मी के रूप में काम कर रहा था. इस मामले में बायोमेट्रिक के सुपरवाइजर गुड्डू कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है.

विकसित समाज के लिए समृद्ध साहित्य जरूरी: पूर्व वीसी

Image
मधेपुरा:   बीएनएमवी कॉलेज में समकालीन विमर्श: समाज और साहित्य विषय पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारंभ हुआ. सेमिनार का शुभारंभ बीएनएमयू के पूर्व कुलपति डॉ. आरकेपी रमण ने किया. हाईब्रिड मोड में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार में देश के विभिन्न राज्यों के अलावे विदेशों से भी विद्वानों ने अपनी राय रखी. सेमिनार का उद्घाटन करते हुए पूर्व कुलपति डॉ. आरकेपी रमण ने कहा कि साहित्य समाज का आईना होता है. विकसित समाज के लिए साहित्य का समृद्ध होना जरूरी है. उन्होंने कहा कि साहित्य समाज को दिशा देती है. उन्होंने साहित्यकारों से अपनी लेखनी से समाज का नेतृत्व करने की अपील की.  डॉ. रमण ने बीएनएमवी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार सहित आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि यह विषय शिक्षक, शोधार्थी और छात्रों के लिए प्रेरणादायी होगा. विद्वानों की राय से हम सब लाभान्विंत होंगे. समारोह की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ. अरविंद कुमार ने की. उन्होंने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि आज के सेमिनार में स्त्री, दलित, आदिवासी, पिछड़ा, अतिपिछड़ा, किन्नर, दिव्यांग सहित अन्य दबे कुचले लोगों के उत्थ...

40 दिनों के बाद विश्वविद्यालय में शुरू हुआ कामकाज

Image
मधेपुरा:  बीएन मंडल विश्वविद्यालय में मंगलवार से कामकाज शुरू हो गया. हालांकि वेतन भुगतान की मांग को लेकर कर्मचारियों की हड़ताल अभी भी जारी है. फिलहाल संविदा, अनुकंपा और विभिन्न कॉलेजों के प्रतिनियुक्त कर्मचारियों से काम लिया जा रहा है. सदर एसडीएम धीरज कुमार सिन्हा ने मंगलवार को विश्वविद्यालय पहुंचकर स्थिति जायजा लिया. इसके बाद विश्वविद्यालय कैंपस में 3 जगहों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है. प्रतिनियुक्ति मजिस्ट्रेट के देखरेख में कार्यालयों का ताला खोलकर काम शुरू किया गया. विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार, कुलसचिव कार्यालय और वित्त विभाग के समीप दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व पुलिस जवानों की प्रतिनियुक्ति की गई है. दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति 30 नवंबर तक के लिए की गई है. कर्मचारियों के हड़ताल के कारण पिछले डेढ़ माह से सैकड़ों छात्रों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा. विश्वविद्यालय का सभी कामकाज पूरी तरह से ठप था.  बता दें कि बीएनएमयू मुख्यालय और पीजी विभाग में कार्यरत 86 में से 77 कर्मचारी 19 अक्टूबर से वेतन भुगतान की मांग को लेकर विश्वविद्यालय ...

भूपेन्द्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय की शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से हो गई है बेपटरी।

Image
मधेपुरा:  बीएन मंडल विश्वविद्यालय में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से बेपटरी हो गई है. दशहरा से पूर्व लगभग एक सप्ताह तक पीजी शिक्षकों ने वेतन भुगतान को लेकर हड़ताल किया था. इसके बाद विवि मुख्यालय में कार्यरत कर्मचारी भी 37 दिनों से हड़ताल पर है. हड़ताल के कारण पीजी विभागों में नामांकन, आंतरिक परीक्षा सहित अन्य कोई भी काम नहीं हो रहा है. पीजी फर्स्ट सेमेस्टर में नामांकन के लिए पहली सूची के आधार पर दो बार तिथि जारी की गई, लेकिन कर्मचारियों के हड़ताल के अधिकांश पीजी विभाग में छात्रों का नामांकन नहीं हुआ है. जबकि कॉलेजों में नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो गई है. पीजी विभाग में नामांकन नहीं होने से छात्र परेशान है. प्रतिदिन दर्जनों की संख्या में छात्र मूल प्रमाण-पत्र, माइग्रेशन और अन्य कार्यों से विश्वविद्यालय आते हैं. लेकिन उन्हें निराश होकर वापस लौटना पड़ता है. कर्मचारियों की हड़ताल के कारण कार्यालयों में ताला लटका हुआ है. विश्वविद्यालय के अधिकारी चाय दुकान पर या पेड़ के नीचे बैठ कर समय गुजारते हैं. प्रभारी कुलपति प्रो. राजनाथ यादव 15 दिनों से विश्वविद्यालय नहीं पहुंचे हैं. कुलसचिव विश्वविद...

पप्पू यादव एक बार फिर से बड़ी मुसीबत में फंसते दिख रहे हैं

Image
डेस्क:  मधेपुरा के पूर्व सांसद व जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव एक बार फिर से बड़ी मुसीबत में फंसते दिख रहे हैं. पूर्व सांसद को पटना की एमपी-एमएलए कोर्ट ने एक साल कैद की सजा सुनाई है. जाप सुप्रीमो पर कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है. पप्पू यादव को ये सजा जेल में मोबाइल रखने के मामले में हुई है. दरअसल, 2004 में पप्पू यादव एक अपराधिक मामले के तहत पटना की बेऊर जेल में बंद थे. जेल निरीक्षण के दौरान पप्पू यादव के पास से एक मोबाइल फोन और एक ईयर फोन बरामद हुआ था.इस मामले में पप्पू यादव पर फुलवारीशरीफ थाने में मामला दर्ज किया गया था. कोर्ट ने इसी मामले में पप्पू यादव को दोषी ठहराया है और एक साल जेल की सजा सुनाई है.  विशेष न्यायिक दंडाधिकारी ने पप्पू यादव को सजा सुनाते हुए 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है. वहीं दूसरी ओर 2018 के एक आपराधिक मामले में साक्ष्य का अभाव पाते हुए विशेष अदालत ने पूर्व सांसद पप्पू यादव को बरी कर दिया है. यह आपराधिक मामला राजेन्द्र नगर स्टेशन पर नाजायज मजमा बनाकर धरना-प्रर्दशन करने से जुड़ा था. दरअसल, 2018 में रेलवे पुल...