Posts

Bihar Panchayat Election: कहां होगी पंचायत चुनाव की मतगणना? आयोग ने दिया जवाब

Image
बिहार  पंचायत चुनाव  2021 की मतगणना इस बार जिला मुख्यालय में होगी। इस आशय का पत्र राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी कर दिया है। आयोग ने सभी जिलाधिकारियों को भेजे पत्र में कहा है कि मतपेटियों को प्रखंड मुख्यालय की बजाय जिला स्तर पर ही संग्रहण केंद्र बनाएं। वहीं पर ईवीएम और बैलेट बॉक्स को रखने की व्यवस्था करें।  आयोग के निर्देश के बाद पटना में मतगणना की तैयारी के लिए अधिकारी चर्चा कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि मतगणना के लिए बोरिंग रोड स्थित एएन कालेज परिसर को चयनित किया जाएगा। हालांकि अभी इस पर अंतिम निर्णय जिलाधिकारी के स्तर से की जानी है।  पंचायत चुनाव में पहले प्रखंड स्तर पर ही मतगणना होती थी लेकिन इस बार व्यवस्था बदल दी गई है। मतगणना स्थल पर बनाए जाने वाले संग्रहण केंद्र पर पंचायतवार रीसिविंग काउंटर बनाया जाएगा। दो या तीन पंचायत पर एक काउंटर की व्यवस्था की जाएगी। मुख्य काउंटर के पीछे पदवार ईवीएम एवं मतपेटिका को प्राप्त करने के लिए पांच सब काउंटर भी बनाए जाएंगे। सब काउंटर से पदवार चिन्हित ब्रजगृह में संबंधित पद के लिए ईवीएम एवं आवश्यक प्रपत्र(पीठासीन पदाधिकारी की घ...

मधेपुरा शहर में बोलेरो से पांच बोतल शराब बरामद, चालक वाहन छोड़ कर फरार, वाहन जब्त

Image
मधेपुरा उत्पाद विभाग और सदर थाना पुलिस के सहयोग से सोमवार की रात शहर  के पूर्णिया गोला चौक के पास एक चार चक्के वाहन पर छापेमारी कर पांच बोतल विदेशी शराब बरामद किया. वहीं मौके से वाहन चालक भागने में सफल रहा, उत्पाद अधीक्षक सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि एक चार चक्के से शराब कारोबारी अवैध शराब ले जा रहा है. सूचना मिलते ही तत्काल सदर थाना पुलिस को सूचना देते हुए पुलिस बल के साथ शहर के पूर्णिया गौला चौक के पास भगवती ऑटोमोबाइल के सामने खड़ी सफेद रंग की महिन्द्रा बोलेरो गाड़ी बी.आर. 43 ए. 1390 पर शक हुआ तो गाड़ी की तलाशी ली. तलाशी के दौरान गाड़ी मे रॉयलसन गोल्ड व्हिस्की के 750 एम.एल. की पांच बोतल शराब बरामद हुआ लेकिन मौके से गाड़ी चालक भागने में सफल रहा. तत्काल वाहन को जब्त करते हुए वाहन मालिक रविन्द्र कुमार यादव और फरार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया.

पटना विश्वविद्यालय में बीपी मंडल की मूर्ति तोड़े जाने का मधेपुरा में विरोध

Image
पटना विश्वविद्यालय में बीपी मंडल की मूर्ति तोड़े जाने का विरोध करने के लिए मधेपुरा में एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया गया. संवाददाता सम्मेलन को मधेपुरा के बीएन मंडल विश्वविद्यालय के प्रो. अरुण कुमार यादव, प्रो. जवाहर पासवान, दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रो. सूरज मंडल, वार्ड पार्षद ध्यानी यादव, राजद नेता तेजनारायण यादव उपस्थित थे. संवाददाता सम्मेलन में डॉ सूरज मंडल ने कहा कि देश में जिन क्रांतिकारी विचार से वर्षों से भोग रहे सत्ता पक्ष को भय लगता है वे ही मूर्ति तोड़ने के कुकृत्य कर उस विचार का अपमान करना चाहते हैं. मंडल जी के विचार से, उनकी रिपोर्ट से देश के बहुसंख्यक पिछड़ा वर्ग एक साथ आने लगे हैं और अपने हक़ और हुक़ुक़ की आवाज़ को बुलंद करने लगे हैं, तो मंडल जी की मूर्ति को तोड़ने का काम किया गया है और वह भी तब जब 25 अगस्त को जिस दिन मंडल जी की जयंती थी. यह कुकृत्य को साजिशन आरएसएस और भाजपा के इशारे पर की गई है. हम इस कुकृत्य की तीव्र भर्त्सना करते हैं और बिहार सरकार से पटना विश्वविद्यालय के प्रशासन के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई करने की माँग करते हैं. संवाददाता सम्मेलन में प्रो. जवाहर पासवान ने ...

आफत मूलाधार बारिश के कारण शहर में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं.

Image
मधेपुरा:  मौसम में आए बदलाव के बीच मूसलाधार बारिश के कारण शहर में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं. मेन रोड सहित गली- मुहल्ले में हर तरफ पानी की पानी नजर आने लगे. सड़कों पर भारी जलजमाव के कारण लोगों के लिए आवाजाही करना मुश्किल हो गया. लोगों पानी के बीच से आवाजाही करने को मजबूर रहे. शहर के मेन रोड पर कई जगह पानी जमा हो गया तो अधिकांश जगहों पर रोड किनारे बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी. मूसलाधार बारिश के बाद शहर की स्थिति यह रही कि पूरानी कचहरी के पास से थाना चौक तक सड़क के दोनों किनारे लगभग एक से दो फीट तक पानी जमा हो गया.   क्लिक कर ऐप डाउनलोड करें फुटपाथी दुकानदार पानी के बीच घंटों बैठे रहे. ग्राहकों को भी सड़क से किसी दुकानों में जाने के लिए पानी पार करने की समस्या उत्पन्न हो गयी. भारी बारिश के बाद जरूरी सामान की खरीदारी के लिए बाजार निकलने वाले लोगों को सड़क और सड़क किनारे जमा पानी के कारण भारी परेशानी हुई. सबसे अधिक समस्या सड़क से अगे बढ़ने वाले लोगों को हुई. सड़क किनारे पानी और सड़कों पर दौड़ती गाडि़यों के बीच पैदल चलने वाले लोगों को पानी और कीचड़ में उतरने को विवश होना पड़ा. शहर के कॉलेज चौक, ...

मत्स्यगंधा के पास से युवक का शव बरामद

Image
सहरसा/मधेपुरा/ बड़ी खबर सहरसा से आ रही है जहां मत्स्यगंधा के समीप से एक युवक का लाश बरामद किया गया है।युवक कौन है कैसे यहां आया इस बा की जानकारी अभी सामने नही आई है लेकिन बताया जा रहा है युवक मधेपुरा का रहने वाला है। सड़क पर लगे उसकी गाड़ी से पता चलता है कि उक्त हौंडा बाइक रुकिया देवी के नाम से है जो मधेपुरा परिवहन विभाग में रजिस्टर्ड है।मामले की जानकारी के बाद मौके पर सहरसा पुलिस पहुंच गई है और शव कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। युवक वहां कैसे पहुंचा या किसी ने मार कर फेंक दिया है ये सभी पुलिसिया अनुसंधान के बाद ही पता चल पाएगा।अभी तत्काल युवक के परिजनों का पता लगाया जा रहा है।

BNMU | स्नाकोत्तर प्रथम सेमेस्टर 2020 में नमांकन हेतु अप्लाई के लिए छात्रों को मिला एक मौका

Image
BNMU : स्नाकोत्तर प्रथम सेमेस्टर 2020 में नमांकन हेतु अप्लाई के लिए छात्रों को मिला ऐक मौका …. Madhepura  || विश्वविद्यालय के आदेशानुसार स्नाकोत्तर प्रथम सेमेस्टर में नमांकन हेतु आवेदन करने कि तिथि दिनांक  26.08.2020 से 27.08.2020  तक बढाया गया । बंता दें कि यह कदम विश्विद्यालय ने छात्र हित को देखते हुए दो दिन के लिए बढाया क्योंकि स्नाकोत्तर में पेंडिंग के बाद हुए रिजल्ट होने वाले छात्रों के साथ अनको छात्रों को मिला । वहीं यह जानकारी बीएन मंडल विश्वविद्यालय मधेपुरा के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. सुधांशु शेखर ने दी । वहीं छात्र/छात्राएं नमांकन के लिए  BNMUUIMS .in पर क्लिक कर अप्लाई कर सकता है ।

राजकीय समारोह के रूप में समाधि स्थल पर मनी बी.पी. मंडल की जयन्ती

Image
आज दिनांक- 25.08.2021 को बी.पी. मंडल चौक, मधेपुरा एवं मधेपुरा जिले के ग्राम मुरहो स्थित बी.पी. मंडल के समाधि स्थल पर जयन्ती राजकीय समारोह के रूप में कोविड-19 के आलोक में स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार एवं गृह विभाग, बिहार सरकार द्वारा जारी किये गए निर्देशों का अनुपालन करते हुए मनाने हेतु सरकार का प्रतिनिधित्व करने हेतु जिला पदाधिकारी मधेपुरा को प्राधिकृत किया गया. उक्त अवसर पर जिलाधिकारी मधेपुरा, पुलिस अधीक्षक मधेपुरा, एवं अन्य पदाधिकारी / गणमान्य व्यक्तियों द्वारा समाहरणालय मधेपुरा के आगे बी.पी. मंडल चौक पर स्थापित प्रतिमा एवं ग्राम मुरहो में बी.पी. मंडल के समाधि स्थल पर माल्यार्पण / पुष्पांजलि अर्पित किया गया. साथ ही सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया. उक्त अवसर पर जिला पदाधिकारी मधेपुरा, पुलिस अधीक्षक मधेपुरा के साथ उप विकास आयुक्त मधेपुरा, अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी मधेपुरा, जिला स्तरीय सभी पदाधिकारीगण एवं अन्य प्रतिनिधिगण उपस्थित हुए.