मधेपुरा शहर में बोलेरो से पांच बोतल शराब बरामद, चालक वाहन छोड़ कर फरार, वाहन जब्त

मधेपुरा उत्पाद विभाग और सदर थाना पुलिस के सहयोग से सोमवार की रात शहर  के पूर्णिया गोला चौक के पास एक चार चक्के वाहन पर छापेमारी कर पांच बोतल विदेशी शराब बरामद किया. वहीं मौके से वाहन चालक भागने में सफल रहा,

उत्पाद अधीक्षक सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि एक चार चक्के से शराब कारोबारी अवैध शराब ले जा रहा है. सूचना मिलते ही तत्काल सदर थाना पुलिस को सूचना देते हुए पुलिस बल के साथ शहर के पूर्णिया गौला चौक के पास भगवती ऑटोमोबाइल के सामने खड़ी सफेद रंग की महिन्द्रा बोलेरो गाड़ी बी.आर. 43 ए. 1390 पर शक हुआ तो गाड़ी की तलाशी ली. तलाशी के दौरान गाड़ी मे रॉयलसन गोल्ड व्हिस्की के 750 एम.एल. की पांच बोतल शराब बरामद हुआ लेकिन मौके से गाड़ी चालक भागने में सफल रहा. तत्काल वाहन को जब्त करते हुए वाहन मालिक रविन्द्र कुमार यादव और फरार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया.

Comments

Popular posts from this blog

प्रधानसेवक होने के नाते आपकी हर भावना का मैं सहभागी, हम लड़ेंगे और जीतेंगे: PM मोदी

कोरोना ने कहीं का नहीं छोड़ा, नेत्रहीन माता-पिता की 9 माह की इकलौती संतान को भी छीन लिया

मरीजों को किसी भी तरह की न हो परेशानी: DM