Posts

पानी लग जाने से मोहल्लेवासी परेशान

Image
शहर के वार्ड नंबर 4 कृष्णापुरी मोहल्ले में हल्की बारिश होते ही घुटने भर पानी लग जाने से मोहल्लेवासी परेशान हैं. जिस कारण लोगों को आवाजाही करने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है. साथ ही बारिश के पानी के साथ आसपास के नाली का पानी भी रास्ते पर ही जमा हो जाता है. जिससे मोहल्ले के लोगों को जानलेवा बीमारियों का भी खतरा है. सड़क की ऊँचाई काफी नीचे होने के कारण बारिश में पानी भर जाने से न ही सड़क का कोई पता है और न ही नाली का कोई पता. मोहल्लेवासियों ने बताया कि पानी के निकासी का कोई साधन हो इसके लिए हम लोगों ने कई बार वार्ड पार्षद को इसकी सूचना दी है लेकिन बावज़ूद इसके वार्ड पार्षद की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है.  एक तरफ कोरोना जैसी जानलेवा बीमारी का खतरा है, जिससे बचाव के लिए सरकार लगातार साफ-सफाई और मास्क पर जोर दे रही है वहीं दूसरी तरफ पूरे शहर में हल्की बारिश में भी बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो जाती है. नगर परिषद का भी इस पर उदासीन रवैया ही देखने को मिलता है.

CTET 2021: जानिए कौन कर सकता है सीटेट के लिए आवेदन, यहां चेक करें पेपर पैटर्न और सिलेबस

Image
CTET 2021 : सीटेट 2021 परीक्षा के लिए इस बार करीब 20 लाख से अधिक अभ्यर्थियों के आवेदन करने की संभावना है. पिछले साल हुई सीटेट परीक्षा के लिए करीब 23 लाख आवेदन हुए थे. माना जा रहा है कि इसका नोटिफिकेशन जल्द जारी हो सकता है. सीटीईटी की परीक्षा साल में दो बार- नवंबर और जुलाई में आयोजित होती है. नई दिल्ली. केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2021 के नोटिफिकेशन का 20 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को बेसब्री से इंतजार है. उम्मीद की जा रही है कि परीक्षा में शाामिल होने का मन बना रहे युवाओं का इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है. माना जा रहा है कि जुलाई के पहले सप्ताह तक इसका नोटिफिकेशन जारी हो सकता है. हालांकि इस बारे में अभी तक आधिकारिक तौर पर कुछ भी घोषित नहीं किया गया है. नोटिफिकेशन जारी होने के बाद अभ्यर्थी सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे. सीटीईटी की परीक्षा साल में दो बार- नवंबर और जुलाई में आयोजित होती है. पिछले वर्ष सीटीईटी के लिए करीब 23 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था. इस रुझान को देखते हुए माना जा रहा है कि इस बार भी 20 लाख से अधिक आवेदन हो सकते हैं. सीटीईटी...

मधेपुरा : शादी समारोह में हुआ तमंचे पर डिस्को, वीडियो वायरल…

Image
गम्हरिया, मधेपुरा/  सोशल मीडिया पर एक शादी समारोह में तमंचे पर डिस्को करते हुए वीडियो वायरल है।बताया जा रहा है कि मधेपुरा के गम्हरिया के एक शादी समारोह का यह है। थाना क्षेत्र के भागवत चौक वार्ड नंबर 02 निवासी विष्णुदेव साह की बेटी के शादी सामारोह का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि28तारीख की रात्री शादी समारोह आयोजित की गई थी।जहां शादी समारोह में डीजे के धुन पर नाइट कर्फ्यू का उल्लंघन करते हुए कुछ युवक डांस कर रहे हैं। उसी मे से एक युवक तमंचा हाथ मे लेकर नाचते हुए युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि किस तरह नाइट कर्फ्यू का उल्लंघन करते हुए युवक तमंचा हाथ मे लेकर लहराते हुए नाच रहा है।जबकि पूरे बिहार में कोरोना कर्फ्यू लागू है और शादी समारोह में सिर्फ 20 लोगों की अनुमति है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सोशल डिस्टेंसिंग का कोई ख्याल नहीं रखा जा रहा है।ना ही किसी के चेहरे पर मास्क है और ना ही किसी तरह के कोरोना प्रोटोकॉल का पालन हो रहा है।हर कोई जश्न में मग्न दिखाई पड़ रहा है और सिर्फ जमकर नाच-गाना कर रहा है। गम्हरिया में इ...

प्रांगण रंगमंच द्वारा सुपर स्टार टैलेंट हंट शो आयोजित नवोदित कलाकारों को दिया जा रहा है ऑनलाइन मंच

Image
मधेपुरा  । जिले के नवोदित कलाकारों को बेहतर मंच देने को लेकर प्रांगण रंगमंच द्वारा आयोजित मधेपुरा सुपर स्टार ऑन लाइन बिगेस्ट टैलेंट हंट शो में  सुभाष कश्यप ने प्रस्तुति दी। प्रांगण रंगमंच के फेसबुक पेज से ऑनलाइन हुए सुभाष काश्यप की प्रस्तुति ने दो घंटे से अधिक समय तक लोगों को मुस्कुराने और गुनगुनाने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने एक से बढ़कर एक भजन, लोकगीत, सुगम संगीत, गजल की प्रस्तुति देकर अपने ओर लोगों को आकर्षित किया। उनकी गायिकी में  ऑनलाइन दर्शकों ने सुरीले संगीत की सरिता में गोता लगाते रहे। कार्यक्रम की शुरुआत भजन से हुई। उसके बाद सबको मालूम है मैं शराबी नहीं ...। चांदी जैसा रंग है तेरा..., लज्जते गम बढ़ा दीजिए.... आप भी मुस्कुरा दीजिए आदि प्रस्तुतियों ने शमा बांध दिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान लोगों ने कमेंट के माध्यम से उत्साह को दर्शाते रहा साथ एक से बढ़कर एक फरमाइश भी करते रहे। प्रांगण रंगमंच के अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार परमार ने बताया कि टेलेंट हंट में सुभाष कश्यप को लोगों का भरपूर सहयोग और उत्साह मिला। उन्होंने बताया कि संस्था की कोशिश है ऐसे कलाकारों के हौंसला को बढ़...

बिहार पुलिस को मिलेंगे 15 हजार नए सिपाही-दारोगा, 11,880 का प्रशिक्षण अगले महीने से

Image
बिहार पुलिस में जल्द ही नए जवान भर्ती होंगे। प्रतीकात्मक तस्वीर। बिहार पुलिस को जल्द ही 15 हजार से अधिक नए पुलिसकर्मी मिलेंगे। इसमें 11880 सिपाही 2200 से अधिक दारोगा व सार्जेंट और 1600 सहायक अवर निरीक्षक शामिल हैं। राजगीर पुलिस अकादमी और डुमरांव ट्रेनिंग सेंटर में चल रहे 1600 पुलिसकर्मियों का प्रशिक्षण अगले माह पूरा हो जाएगा। राज्य ब्यूरो, पटना :  बिहार पुलिस को जल्द ही 15 हजार से अधिक नए पुलिसकर्मी मिलेंगे। इसमें 11,880 सिपाही, 2,200 से अधिक दारोगा व सार्जेंट और 1,600 सहायक अवर निरीक्षक शामिल हैं। राजगीर पुलिस अकादमी और डुमरांव ट्रेनिंग सेंटर में चल रहे 1,600 पुलिसकर्मियों का प्रशिक्षण अगले माह पूरा हो जाएगा।  नए पुलिसकर्मियों के मिलने के बाद पुलिस को कानून-व्यवस्था दुरुस्त रखने के साथ अनुसंधान में भी मदद मिलेगी। पुलिस पर काम का दबाव भी पहले की तुलना में कम होगा।  अगले माह से शुरू होगा प्रशिक्षण नए सिपाहियों का प्रशिक्षण जुलाई माह से शुरू होगा। सिपाहियों को कांस्टेबल ट्रेनिंग सेंटर नाथनगर के साथ डुमरांव स्थित मिलिट्री पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें ...

बिहार में चरम पर सियासी बयानबाजी, नीतीश-तेजस्वी को लेकर जदयू और राजद में औकात तक की आई बात

Image
बिहार के सीएम नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव। जागरण आर्काइव। एक दिन पहले राजद ने प्रवक्ताओं की जंबो टीम का ऐलान किया है। आरजेडी ने राज्य की एनडीए सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करने के लिए 19 प्रवक्ताओं की सूची जारी की। इसपर जदयू नेता के बयान पर राजद ने पलटवार किया।  पटना।  बिहार में राजनीतिक बयानबाजी के लिए मौका चाहिए। इस बात का अंदाजा ताजा घटनाक्रम से लगाया जा सकता है। एक दिन पहले राजद ने प्रवक्ताओं की जंबो टीम का ऐलान किया है। आरजेडी ने राज्य की एनडीए सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करने के लिए 19 प्रवक्ताओं की सूची जारी की। इसपर जदयू नेता के बयान पर राजद ने पलटवार किया। कुछ ही देर में वाद-विवाद के बीच बात औकात तक की आ गई।  दरअसल, राजद प्रवक्ताओं की टीम के ऐलान के बाद जदयू नेता निखिल मंडल ने कहा कि इंद्रधनुष में सात रंग होते हैं। उसी प्रकार जदयू में सात प्रवक्ता हैं। सात प्रवक्ता का जवाब देने के लिए राजद ने देश स्तर पर दो और प्रदेश स्तर पर 19 प्रवक्ताओं की फौज इकट्ठा कर दी है। निखिल ने कहा कि पटना से दिल्ली तक हम सबको जवाब देने के लिए 21 लोग हैं। ह...

पीड़ित परिवारों को मुखिया ने उपलब्ध करवाया जरूरत की सामग्री

Image
मधेपुरा / मंगलवार को निर्माणाधीन एनएच 107 के अतिक्र्मन्मुक्त के शिकार हुए महादलित परिवारों के बीच साहुगढ़ 2 पंचायत गणेश स्थान के मुखिया अरविन्द यादव ने पीड़ित परिवारों से मिल उनका हालचाल लिया और जरूरत मुताबिक सबों को तिरपाल ,कपड़ा, खाध सामग्री और चापाकल का व्यवस्था करवाया .इस दौरान उन्होंने जिला प्रशासन से अनुरोध किया है कि अविलम्ब इन परिवारों के लिए रहन सहन का बेहतर व्यवस्था किया जाय.  पीड़ित करीब 25 परिवार के लिए मुखिया श्री यादव ने अनुम्न्दलाधिकारी से अनुरोध किया है कि सबों को अविलम्ब भूमि उपलब्ध करवाकर घर बसाया जाय जिससे सभी अपना जीवन सहूलियत से जी पाए.अंचल कार्यालय के अधिकारी भी इस दौरान निरिक्षण किया और मुखिया श्री यादव के अनुरोध पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया.