बिहार में फिर ऑनर किलिंग! एक दुपट्टे से लटका मिला प्रेमी युगल का शव, सनसनी
Get link
Facebook
X
Pinterest
Email
Other Apps
बिहार के पश्चिमी चंपारण में एक प्रेमी युगल का शव शीशम के पेड़ से लटका हुआ मिलने पर सनसनी फैल गई।पखनाहा डुमरिया पंचायत के डुमरिया नाया टोला सरेह मे दोनों का शव एक ही दुपट्टा से लटका मिला। इस घटना को लेकर इलाके में तरह तरह की बातें चर्चा में हैं। युवक की बाइक युवती के घर में मिली है तो दूसरी प्रेमिका के परिजन घर छोड़कर फरार हैं।
घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह व दारोगा राजेन्द्र राम पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुँच गये । प्रभारी थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अभी यह स्पष्ट नही हो सका है कि आत्महत्या है या हत्या । हालांकि जांच शुरू कर दी गई। दोनों की पहचान हो गई है। लड़का डुमरिया निवासी राजेश पटेल का पुत्र रविकिशन कुमार है। लड़की पहले सूर्यपुर मे रहती थी। अभी कोईरपट्टी डुमरिया मे घर बनाकर उसका परिवार रहता है। लडका और लडकी का घर एक दूसरे से एक किमी की दूरी पर है।
सूर्यपुर पंचायत के मुखिया इसलाम गद्दी ने कहा कि यह हत्या का मामला है। क्योंकि लकडी उनके पंचायत की है । जिसका परिवार कुछ दिन से कोईरपट्टी मे रह रहे थे। लडकी के पक्षों द्वारा ही हत्या की गई है । बहरहाल जो हो परंतु पुलिस इस मामले मे शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेजा है।
प्रेम प्रसंग का है मामला
बताया जा रहा है कि कुछ महिनो से दोनो के बीच प्रेम प्रसंग का मामला चल रहा था। यह बात सामने आने पर लडकी के परिवार के लोगो ने उसकी पढाई भी छुड़वा दी। छह माह से वह घर रह रही थी। मुखिया इसलाम गद्दी ने बताया कि कई बार शादी कर देने की बात लडका के पक्ष द्वारा की गई । परंतु लडकी पक्ष तैयार नही हुआ । परंतु दोनो के बीच प्रेम कम नही हुआ । लाख पाबंदियों के बावजूद दोनो मिलते जुलते रहे। जो लडकी पक्ष को नागवार गुजरने लगा।
ऑनर किलिंग की है आशंका
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह ऑनर किलिंग का मामला लगता है। इसकी आशंका पुलिस और ग्रामीणों को भी हो रही है। साजिश के तहत दोनो को एक साथ बुलाकर हत्या करने की आशंका जतायी जा रही है। मुखिया इसलाम गद्दी व लड़के के परिजनों ने बताया कि लडकी अपनी बहन के घर रहती थी। चार दिन पहले उसे कोईरपट्टी लाया गया। रवि पिछले सप्ताह अपने घर आया। घटना के बाद लडके का बाइक लडकी के घर से बरामद होना इस बात का सीधा संकेत है कि लडका को रात मे बुलाया गया है। पुलिस ने दोनों का मोबाइल जब्त कर लिया है।
वहीं लडकी के परिजनों का भागना ऑनर किलिंग की आशंका को बल दे रहा है । पुलिस भी ऑनर किलिंग के मामले को लेकर गहन जांच मे जुटी है। लडके परिजनों का आरोप है कि उसके लडके को लडकी के मोबाइल से बुलाकर हत्या कर फिर शव को पेड से एक ही दुपट्टा से लटका दिया गया है। जिस तरह से शव लटका पाया गया है उससे भी आत्महत्या नहीं लग रहा है । क्योंकि दुपट्टा के एक छोड लड़का के गर्दन व एक छोड लडकी के गर्दन मे बांधा है । फिर शीशम के टहनी से दुपट्टा का बीच का हिस्सा फंसाया गया है जो संदेह पैदा कर रहा है।
मधेपुरा: शनिवार को शहर की विभिन्न समस्याओं के निदान, शहर को जाम से मुक्ति के लिए अतिक्रमण हटाने, सौंदर्यीकरण करने एवं खाली पड़े जगह पर सब्जी बाजार बनाए जाने को लेकर सिविल सोसाइटी का शिष्टमंडल जिलाधिकारी से मिला. जिलाधिकारी से मिलकर उन्हे शहर को जाम से निजात दिलाने हेतु अतिक्रमण हटाने उसके साथ ही दुकानदारों के हित में फल सब्जी वालों के लिए सदर हॉस्पिटल के पास पानी टंकी कैंपस को फल सब्जी बाजार के रूप में विकसित किये जाने का सुझाव दिया. सिविल सोसाइटी के शिष्टमंडल में अध्यक्ष डॉ एस एन यादव, उपाध्यक्ष डॉ जवाहर पासवान, डॉ आर के पप्पू, सचिव राकेश रंजन एवं चंद्रिका यादव मौजूद रहे. शिष्टमंडल ने जाम के कारण को विस्तार से बताया. अतिक्रमण हटाने की मांग करने के साथ साथ जिलाधिकारी से यह अनुरोध भी किया गया कि सामने दिवाली एवं महापर्व छठ रहने के कारण अतिक्रमण हटाने का अभियान छठ बाद चलाई जाए. शहर के मुख्य मार्ग मे कॉलेज चौक से लेकर कर्पूरी चौक तक सड़क एवं नाले के बीच पेवर ब्लॉक लगाए जाने की मांग पर जिलाधिकारी ने बताया की पथ निर्माण विभाग को एस्टिमेट बनाकर विभाग को भेजने का निर्देश दिया जा चुका है....
कोरोना वायरस की दूसरी लहर के प्रकोप के बीच शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन हुआ. कृषि सम्मान निधि के एक कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कोरोना संकट पर भी बात की और कहा कि कोई भी देशवासी हिम्मत नहीं हारेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फोटो: PIB) कोरोना संकट के बीच पीएम मोदी का संबोधन कृषि सम्मान निधि की नई किस्त जारी की भारत कोरोना से लड़ाई को जीतेगा: PM मोदी देश इस वक्त कोरोना की दूसरी लहर की मार को झेल रहा है, हर ओर महामारी अपना कहर दिखा रही है. इस बीच शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि सम्मान निधि योजना की ताजा किस्त जारी की और करोड़ों किसानों के खाते में 2000 रुपये भेजे गए. इस कार्यक्रम के दौरान संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना संकट पर भी बात की, पीएम मोदी ने कहा कि बीते दिनों में देशवासियों ने जो कष्ट सहा है, वह भी उसे दर्द को महसूस कर रहे हैं. अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘100 साल बाद आई इतनी भीषण महामारी कदम-कदम पर दुनिया की परीक्षा ले रही है. हमारे सामने एक अदृश्य दुश्मन है. बीते कुछ समय से जो कष्ट देशवासियों ने सहा है, ...
देवाशीष याादव। अपने नेत्रहीन माता-पिता की इकलौती संतान नौ माह के कृशु की दिल्ली के एक सरकारी अस्पताल में कोविड-19 के कारण मौत हो गई जबकि उसका पिता एक अन्य अस्पताल में संक्रमण से जूझ रहा है। पूर्व भाजपा विधायक जितेंद्र सिंह 'शंटी' ने गुरुवा शाम को पुरानी सीमापुरी के एक शवदाहगृह में कृशु को दफनाया। दो दिनों में यह दूसरी बार है जब सिंह ने इतने छोटे बच्चे को दफनाया है। कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान 2,000 से अधिक अनजान लोगों का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार कर चुके सिंह (59) ने बुधवार शाम को उसी जगह के पास पांच महीने की परी को दफनाया था जहां कृशु अब हमेशा के लिए सो गया है। कृशु के एक रिश्तेदार ने बताया कि वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान था जो पूर्वी दिल्ली में दिलशाद गार्डन में रहते हैं। उन्होंने रोते हुए कहा कि दोनों माता-पिता नेत्रहीन हैं। रिश्तेदार ने बताया कि कृशु की मां करीब 18 दिन पहले कोरोना वायरस से संक्रमित हुई थी और चूंकि उसने बच्चे को स्तनपान कराया था तो वह भी बीमार हो गया। कुछ दिनों पहले कृशु को गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां बृहस्पतिवार ...
Comments
Post a Comment