Posts

क्या जेल में बंद कैदी ने खाई नशे की गोली? बिगड़ी हालत में रेफर

Image
मधेपुरा मंडल कारा में बुधवार को अचानक एक बंदी की तबीयत खराब होने पर जेल प्रशासन ने आननफानन में बंदी को अचेत अवस्था में सदर अस्पताल मधेपुरा में भर्ती कराया जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज के हाईयर सेन्टर भेज दिया । जेल प्रशासन की तरफ से बंदी की ख़राब तबीयत पर कोई स्पष्ट बोलने को तैयार नहीं है, वहीं एक बात कहते हैं कि कुछ खा लिया है. क्या खाया के सवाल का स्पष्ट जवाब नहीं मिलने पर चिकित्सक भी हैरान रहे और आखिरकार उसे रेफर कर दिया. चर्चा है कि इलाजरत बंदी ने नशे की गोली खा ली थी. गोली की मात्रा अधिक होने के कारण वह अचेत अवस्था में चला गया और स्थिति गम्भीर देख जेल प्रशासन ईलाज के लिए 1 बजे के आसपास सदर अस्पताल मे भर्ती कराया जहां स्थिति गंभीर देख चिकित्सक ने हाईयर सेन्टर भेज दिया । जेल के कम्पाउंडर लाल बाबू ने बताया कि बंदी शहर के भीरखी मुहल्ला का रहने वाला मो• अफरोज है जो पिछले पांच छः माह पूर्व चोरी के में जेल आया है। उन्होने बताया कि नशे की गोली खाया या नहीं, कह नहीं सकते लेकिन कुछ टेबलेट खाया है । इसी से तबीयत खराब हो गई । कौन सा टेबलेट खाया इस पर चुप्पी सा...

बीडी कॉलेज में शुल्क लेनेे पर किया हंगामा

पटना। बीडी कॉलेज में छात्राओं से शुल्क लिए जाने सहित कई अन्य मामलों को लेकर छात्रों ने सोमवार को कॉलेज कैंपस में प्रदर्शन किया। छात्रों द्वारा कॉलेज में एक घंटे से अधिक समय तक प्रदर्शन किया गया। छात्र नेताओं का आरोप था कि अतिपिछड़े, एससी, और एसटी के छात्राओं से पैसा नहीं लेना है। इसके बाद भी फीस ली जा रही प्रदर्शन के दौरान छात्रों की बरसर और प्राचार्य के साथ बहस हो गई। इस दौरान कुछ छात्र नेताओं की ओर से अपशब्दों का प्रयोग किया गया। इसके बाद कॉलेज प्रशासन ने गर्दनीबाग थाना को घटना की सूचना दी। कॉलेज प्रशासन ने आंदोलनकरी छात्रों पर प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने छात्र नेता रंजन और रितेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि इन दोनों छात्रों को बाद में छोड़ दिया गया। इधर कॉलेज के प्राचार्य प्रो. प्रवीण कुमार का कहना है कि अतिरिक्त राशि नहीं ली जा रही है। छात्रों से काउसन मनी ली जाती है। वह रिफंडेबल है। इसका नोटिस दिया है।

तीज पर श्री श्याम ज्वेलर्स में भारी छूट

Image
तीज पर श्री श्याम ज्वेलर्स में भारी छूट पटना। तीज के मौके पर पटना के जगदेव पथ, पिलर नं. 8 के नजदीक श्री श्याम ज्वेलर्स में आकर्षक ऑफर ग्राहकों को दिये जा रहे हैं। गोल्ड ज्वेलरी की बनवाई पर 40 प्रतिशत की छूट एवं डायमंड के मूल्य पर सीधा 25 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। शोरूम संचालक सुनील गुप्ता ने कहा कि श्री श्याम ज्वेलर्स अपनी गुणवत्तापूर्ण और उत्कृष्ट कारीगरों के द्वारा निर्मित नायाब ज्वेलरी के विस्तृत कलेक्शन के लिए जाना जाता है।

बोरिंग रोड चौराहे पर दिखेगा कोलकाता का विक्टोरिया मेमोरियल

Image
इस बार बोरिंग रोड चौराहे का पंडाल कुछ इस तरह ही दिखेगा। पटना, वरीय संवाददाता।  शहर में शारदीय नवरात्र पूजनोत्सव के लिए माता की प्रतिमा व पंडाल बनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बोरिंग रोड चौराहा पर हर वर्ष पटनावासियों को थीम बेस्ड पंडाल, मूर्तियां और लाइटिंग देखने को मिलती हैं। कोरोना संक्रमण से राहत मिलने के बाद इस बार बोरिंग रोड में कोलकाता का विक्टोरिया मेमोरियल देखने को मिलेगा। इसके निर्माण के लिए कलाकारों की टीम को पश्चिम बंगाल के मधुपुर से बुलाया गया है। जबकि पंडाल के मुख्य कलाकार की जिम्मेवारी पटना संपतचक के मंटू कुमार को दी गयी है। पंडाल तीन हजार वर्गफीट में होगा। इसकी ऊंचाई 60 फीट और चौड़ाई 50 फीट होगी। पंडाल को देखने के लिए 10 से 12 लाख लोग आते रहे हैं। मां के साथ भैरवनाथ की पूजा  बोरिंग रोड चौराहा पर मां के आशीर्वादी रूप की पूजा होती है। यहां की विशेषता है कि यहां मां दुर्गा, लक्ष्मी, सरस्वती, गणेश, कार्तिकेय के प्रतिमा के साथ-साथ भैरवनाथ के पिंड की पूजा-अर्चना होती है। आयोजकों का दावा है कि यह पटना की पहली पूजन समिति है जहां मां के साथ-साथ भैरव की भी पूजा होती है।...

तेलंगाना के सीएम कल आएंगे पटना नीतीश से मिलेंगे

तेलंगाना के सीएम कल आएंगे पटना नीतीश से मिलेंगे   पटना, हिन्दुस्तान ब्यूरो।  तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव बुधवार यानी 31 अगस्त को बिहार आएंगे। बिहार दौरे में वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोनों नेताओं के बीच देश के मौजूदा राजनीतिक हालात पर भी चर्चा होगी। तेलंगाना प्रशासन ने मुख्यमंत्री के बिहार आने की जानकारी राज्य सरकार को दी है। उनका विधिवत टूर कार्यक्रम मंगलवार को आ सकता है। जानकारी के अनुसार तेलंगाना के सीएम बुधवार सुबह हैदराबाद से पटना के लिए रवाना होंगे। तेलंगाना सरकार द्वारा गलवान घाटी में शहीद हुए सैनिकों के परिजनों को सहायता राशि दी जाएगी। वहीं तेलंगाना में 12 कामगारों की मौत मामले में तेलंगाना सरकार उनके परिजनों को भी सहायता राशि देगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ तेलंगाना के सीएम सहायता राशि सौंपेंगे। वे नीतीश कुमार के साथ दोपहर का भोजन करेंगे।

फैसला पटना में 204 जातियों की गणना होगी

Image
सामान्य प्रशासन विभाग ने सूची जारी कर जिलों से मांगा था सुझाव फैसला पटना में 204 जातियों की गणना होगी 30/08/2022   पटना, हिन्दुस्तान टीम।  बिहार में होने जा रही जाति आधारित गणना में पटना सहित सभी जिलों में 204 जातियों को गिना जाएगा। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 204 जातियां होने की सूची पटना सहित सभी जिलों को उपलब्ध कराई गई थी। साथ ही सुझाव मांगा गया था कि अगर कहीं इससे ज्यादा जातियां हैं तो उसकी जानकारी अवश्य दें। इसी आधार पर पटना डीएम ने इसके सत्यापन के लिए सभी बीडीओ और सीओ को पत्र भेजा था। प्रखंडों से आई रिपोर्ट के अनुसार भी पटना जिले में 204 जातियों के लोग निवास करते हैं। गौर हो कि सामान्य प्रशासन विभाग के स्तर से वर्गवार जारी जातियों की सूची के आधार पर ही सभी जिलों में जातियों की गणना होगी। सरकारी दस्तावेज में दर्ज जातियों की संख्या के अनुसार, अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग में 22, अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग में 32, पिछड़ा वर्ग में 30, अत्यंत पिछड़ा (ईबीसी) वर्ग में सबसे ज्यादा 113 और उच्च वर्ग में सबसे कम सात जातियां यहां निवास करती हैं। अब तक के रिकॉर्ड के मुताबिक, राज्य में...

बाढ़-सुखाड़ पर सरकार पूरी तरह सतर्क नीतीश

Image
बाढ़-सुखाड़ पर सरकार पूरी तरह सतर्क नीतीश   ● पिछले साल जैसी अभी बाढ़ की स्थिति नहीं पटना, हिन्दुस्तान ब्यूरो।  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि बाढ़ और सुखाड़ को लेकर राज्य सरकार पूरी तरह सतर्क है। सभी चीजों पर हमलोग नजर रखते हैं। इस बार भी गंगा के बढ़ते जलस्तर की हम लगातार जानकारी लेते रहते हैं। पिछले वर्ष जैसी बाढ़ की स्थिति इस बार अभी तक नहीं है। वहीं, बिहार में कुछ इलाकों में सूखे की स्थिति है। हमने उन इलाकों में भी जाकर जायजा लिया है। बाढ़ प्रभावित इलाकों को लेकर पत्रकारों के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली बार बाढ़ प्रभावित एक-एक इलाका का हमने सर्वेक्षण किया था। मुख्यमंत्री ने सोमवार को सड़क मार्ग से पटना के आसपास गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का जायजा लिया। इसी क्रम में कच्ची दरगाह पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि सभी जगहों की हमलोग खबर लेते रहते हैं, ताकि अगर कोई इलाका बाढ़ से प्रभावित है तो वहां लोगों को तत्काल सुरक्षा एवं मदद मिले। कहीं सूखे की स्थिति है तो वहां भी लोगों की मदद की जा सके। कच्ची दरगाह से मोटर वोट से मुख्यमंत्री राघोपुर पहुंचे। इस दौरान उ...