Posts

दुर्गा पूजा को लेकर प्रखंड के विभिन्न पूजा पंडालों में चहल कदमी बढ़ गई है।

गम्हरिया मधेपुरा        दुर्गा पूजा को लेकर प्रखंड के विभिन्न पूजा पंडालों में चहल कदमी बढ़ गई है। अहले सुबह से ही बच्चे ,बूढ़े ,नौजवान सभी मां दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना करते देखे जाते हैं। वही संध्या के समय खासकर महिलाओं की अपार भीड़ लग जाती है। प्रखंड के विभिन्न पूजा पंडालों में मां दुर्गा के गीतों से प्रखंड क्षेत्र गुंजायमान हो रहा है। दुर्गा पूजा को लेकर प्रखंड क्षेत्र में खुशी का माहौल देखा जा रहा है। बता दें कि प्रखंड क्षेत्र में 8 जगहों पर मां दुर्गा एवं अन्य प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की जा रही है। बभनी में दो जगह एकपरहा ने एक जगह जीवछपुर में एक जगह गम्हारिया में दो जगह और कौरीहार में दो जगह मां दुर्गा का पूजा अर्चना की जा रही है। वही गम्हारिया के बस स्टैंड के समीप पासी टोला में एक बच्चे के द्वारा मां दुर्गा एवं अन्य प्रतिमा खुद से बनाया है जो एक आकर्षक का केंद्र बना हुआ है।         गम्हारिया के भागवत चौक समीप पुरानी बाजार में दुर्गा पूजा के मौके पर रामलीला देखने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमर परती है। नव अंतरजातीय यु...

रामलीला कार्यक्रम को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पडी

Image
गम्हरिया मधेपुरा।         प्रखंड मुख्यालय के पुरानी बाजार भागवत चौक स्थित वैष्णवी मां दुर्गा के मंदिर में नव अंतरजातीय युवा संगठन, पुरानी बाजार गम्हरिया के तत्वाधान में आयोजित रामलीला स्टेज शो के कार्यक्रम को देखने के लिए लोगों की खासी भीड़ उमड़ पड़ती है, इस कार्यक्रम को देखने के लिए महिलाओं की भीड़ सबसे अधिक रहती है।         बता दें कि यह कार्यक्रम लगातार 4 अक्टूबर तक चलती रहेगी, वही 5 अक्टूबर की रात्रि मैया जागरण का कार्यक्रम होगी।          बुधवार को आयोजित रामलीला के कार्यक्रम में हजारों की संख्या में भक्तजन उपस्थित थे, भक्तजनों को थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा ,हालांकि कहीं भी किसी भी तरह की अनहोनी नहीं हुई।      संगठन केअध्यक्ष मनोहर कुमार भगत ने बताया कि संस्था के तमाम कार्यकर्ता यहां मुस्तैदी से कार्य कर रही है, हर जगह पैनी नजर रखी हुई है, उन्होंने कहा कि इस शुभ मौके पर पुलिस की भी निगरानी रहनी चाहिए।         इस मौके पर संगठन के मीडिया प्रभारी अरविंद कुमार प्रभाकर ल...

प्रखंड मुख्यालय के भागवत चौक के समीप पुरानी बाजार गम्हरिया स्थित दुर्गा मंदिर के प्रांगण में सोमवार को नव अंतरजातीय युवा संगठन!

Image
गम्हरिया मधेपुरा।         प्रखंड मुख्यालय के भागवत चौक के समीप पुरानी बाजार गम्हरिया स्थित दुर्गा मंदिर के प्रांगण में सोमवार को नव अंतरजातीय युवा संगठन,पुरानी बाजार ,गम्हरिया के तत्वाधान में मधुबनी के कलाकारों के द्वारा रामलीला स्टेज शो का कार्यक्रम किया गया, जो 26 सितंबर से लगातार 4 अक्टूबर 2022 तक चलेगा। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन फीता काटकर संगठन के अध्यक्ष मनोहर कुमार भगत ने किया जबकि मंच संचालन मेला के मीडिया प्रभारी अरविंद कुमार प्रभाकर ने किया। अपने संबोधन में मेला मीडिया प्रभारी अरविंद कुमार प्रभाकर ने कहा कि मेला आपसी भाईचारा को समेटे रखता है, मेला प्रेम, प्यार, मोहब्बत और स्नेह का प्रतीक है। उन्होंने दुर्गा मंदिर प्रांगण में बन रहे नवनिर्मित महावीर मंदिर के लिए सहयोग राशि देने का भी अपील किया।    कमेटी के अध्यक्ष मनोहर कुमार भगत ने अपने मजबूत कमिटी के लिए सदस्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि लोगों को हमेशा सत्य की राह पर चलनी चाहिए।        इस मौके पर मुख्य रूप से संगठन के उपाध्यक्ष मोहम्मद मुन्ना, कोषाध्यक्ष विन...

351 कुमारी कन्याओं के साथ गम्हरिया में निकाला गया भव्य कलश यात्रा

Image
राजीव कुमार/गम्हरिया, मधेपुरा/ प्रखंड मुख्यालय के भागवत चौक के समीप पुरानी बाजार स्थित दुर्गा मंदिर से नव युवा संगठन पुरानी बाजार के नेतृत्व में कलश स्थापना के मौके पर सोमवार को गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश शोभा यात्रा निकाला गया। बताया गया कि कलश यात्रा दुर्गा मंदिर प्रांगण से भागवत चौक होते हुए दास टोला भागवत चौक और भागवत चौक से बस स्टैंड ,थाना चौक होते हुए सूर्यगंज से पुनः थाना चौक ,बस स्टैंड होते हुए मंदिर प्रांगण कलश स्थापना कर संपन्न किया गया। संगठन के अध्यक्ष मनोहर कुमार भगत ने बताया कि इस मौके पर 351 कुमारी कन्याओं ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि एक ही पोशाक में कार्यकर्ता एवं कलश लिए कुमारी कन्याएं बड़े ही मनोरम दिख रहे थे। मौके पर ग्रामीणों भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।संगठन के मीडिया प्रभारी अरविंद कुमार प्रभाकर ने बताया कि कलश शोभा यात्रा से पूरे प्रखंड मुख्यालय भक्तिमय माहौल में तब्दील हो गया। भव्य कलश शोभा यात्रा को सफल बनाने में प्रखंड प्रमुख शशि कुमार, संगठन के उपाध्यक्ष मोहम्मद मुन्ना, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार, उप कोषाध्यक्ष उदय भगत, व्यवस्थापक प्रमोद कुमार, संयुक्त ...

26 सितंबर को होगा भव्य कलश शोभा यात्रा का आयोजन

गम्हरिया,मधेपुरा।            नव अंतर जातीय युवा संगठन ,भागवत चौक,पुरानी बाजार गम्हरिया के तत्वाधान में दुर्गा पूजा के मौके पर कलश स्थापना के दिन सुबह 6:30 बजे दुर्गा मंदिर के प्रांगण से भव्य कलश शोभायात्रा निकाला जाएगा।           संगठन के अध्यक्ष मनोहर कुमार भगत ने बताया कि गाजे-बाजे एवम धूम-धड़ाके के साथ 26 सितंबर 2022 को सुबह 6:30 बजे भव्य कलश शोभा यात्रा का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि इस कलश शोभा यात्रा में 351 कुमारी कन्याएं भाग लेंगी।        संगठन के मीडिया प्रभारी अरविंद कुमार प्रभाकर ने बताया कि कलश यात्रा में सम्मिलित  सभी श्रद्धालुओं का संगठन की ओर से विशेष ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि इस शोभायात्रा में पुलिस प्रशासन भी मुस्तैदी के साथ रहेगी।       संगठन के सचिव संबोध कुमार साह ने बताया कि दुर्गा पूजा मेले के अवसर पर 26 सितंबर से 4 अक्टूबर 2022 तक मधुबनी के कलाकारों के द्वारा रामलीला स्टेज शो का कार्यक्रम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 5 अक्टूबर 2022 को मैया जागरण होने क...

सीएसपी संचालक को हथियार का भय दिखा अपराधियों ने लूटे 2 लाख रुपए व लैपटॉप

Image
मधेपुरा जिले के पुरैनी थाना क्षेत्र के कड़ामा उदाकिशुनगंज एनएच 106 पर शुक्रवार को अज्ञात अपराधियो ने हथियार का भय दिखाकर सीएसपी संचालक से नगदी सहित लैपटॉप लूटपाट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया।     घटना के बाबत पीड़ित कुरसंडी निवासी एसबीआई के सीएसपी संचालक संजय कुमार चौधरी से मिली जानकारी अनुसार गुरुवार को ही आलमनगर स्थित एसबीआई की शाखा से रुपए उठाने गया था। गुरुवार को विभिन्न कार्यो को निपटाने में काफी देर हो जाने की वजह से वे दो लाख तीन हजार दो सौ रुपए की निकासी कर आलमनगर में ही रुक गया था। शुक्रवार को ग्राहकों के सभी कार्य निपटा कर वह बैंक से उठाए रुपये को बैग में रखकर बाइक से अपने घर कुरसंडी लौट रहे थे। इसी दौरान पूर्व से घात लगाए उसका पीछा कर रहे बाइक पर सवार दो अपराधियों ने कड़ामा बस स्टैंड चौक से आगे एवं पप्पू चौधरी के पेट्रोल पंप से पहले बजरंगबली स्थान के समीप ओवरटेक कर उसे हथियार दिखाकर रोक लिया। अपराधी गोली मारने की धमकी देकर उससे बैग लूटकर पुनः कड़ामा बस स्टैंड चौक के रास्ते सपरदह की ओर फरार हो गए। इस दौरान पीड़ित सीएसपी संचालक शोर मचाते हुए कुछ दूर त...

कुपोषण मुक्त भारत बनाने की दिलाई गई शपथ

Image
मुरलीगंज, मधेपुरा/बुधवार को बाल विकास परियोजना कार्यालय में पोषण परामर्श डेक्स की स्थापना कर जानकारी दी गई। सीडीपीओ आशीष नंदन के देखरेख में पोषण डेक्स लगाया गया। पोषण परामर्श डेक्स संचालित कार्यक्रम में बीडीओ अनिल कुमार, बीपीआरओ राजकुमार सिंह, चिकित्सा प्रभारी डॉ संजीव कुमार, डॉ रूपेश कुमार सहित सभी महिला पर्यवेक्षिका, आंगनबाड़ी सेविका मौजूद थे। पोषण परामर्श डेक्स पर विभिन्न प्रकार के फल, साग सब्जी सजाए गए थे। शुन्य से छह साल तक के बच्चो कुपोषण दूर करने के उद्देश्य से सरकार द्वारा राष्ट्रीय पोषण माह प्रति वर्ष चलाया जाता है। आयोजित पोषण परामर्श डेक्स के तहत सेविकाओ को कुपोषण मुक्त भारत बनाने का शपथ दिलाई गई। साथ हीं भोजन में विभिन्न प्रकार फल, साग सब्जी को शामिल कराने पर विस्तार से चर्चा हुई। बीडीओ अनिल कुमार ने कहा कि देश को कुपोषण मुक्त बनाने के दिशा में भारत सरकार द्वारा संचालित राष्ट्रीय पोषण अभियान एक महत्वपूर्ण पहल है। सीडीपीओ आशीष नंदन ने कहा कि 1 से 30 सितंबर तक राष्ट्रीय पोषण माह चलेगा। इसके अंतर्गत ग्राम स्तर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। जिससे पोषण से स...