मधेपुरा में दर्दनाक हादसा, करंट की चपेट में आने से तीन मजदूर समेत 4 की मौत
Get link
Facebook
X
Pinterest
Email
Other Apps
मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज के बुधमा ओपी अंतर्गत सिनवारा गांव में शनिवार को करंट की चपेट में आने से एक के बाद एक चार लोगों की मौत हो गयी। शौचालय की टंकी का शटरिंग खोलने के दौरान चारों लोग चपेट में आ गए थे। मौत के शिकार हुए लोगों में एक घर का मालिक और तीन मजदूर हैं।
महेश्वरी मंडल और गोनर मंडल ने अपने घर में शौचालय का निर्माण कराया था। शौचालय की टंकी का शटरिंग खोलने के लिए मजदूरों को बुलाया गया था। शटरिंग खोलने के दौरान पैर फिसलने से एक मजदूर के हाथ से बिजली का तार व बल्व छूट गया। तार और बल्व टंकी के बनाए गए पानी भरे गड्ढे में गिर गए। इससे पानी में करंट फैल गया। माहेश्वरी मंडल हौद में नीचे उतरा तो करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी।
काफी देर तक गृहस्वामी के बाहर नहीं आने पर शटरिंग खोलने आए मजदूर दीनानाथ राम नीचे उतरा। करंट से उसकी भी मौत हो गयी। दोनों के बाहर नहीं निकलने पर बाकी बचे दो मजदूर नवल किशोर राम और नीतीश कुमार बारी-बारी से दोनों को देखने गए। वे दोनों भी करंट की चपेट में आ गए। करंट लगने से दोनों मजदूरों के चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे आस- पास के लोगों ने देखा कि तीन लोगों की मौत हो गयी है। नीतीश राम बेहोश होकर जमीन पर गिरा हुआ मिला। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए नीतीश कुमार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टरों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। गांव में मातम पसरा है। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी, सीओ मनोरंजन कुमार मधुकर, बुधमा ओपी अध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार सिंहा आदि ने मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की जानकारी ली। सीओ ने बताया कि मृतकों के परिजनों को नियमानुसार आर्थिक सहायता दी जाएगी।
मधेपुरा: शनिवार को शहर की विभिन्न समस्याओं के निदान, शहर को जाम से मुक्ति के लिए अतिक्रमण हटाने, सौंदर्यीकरण करने एवं खाली पड़े जगह पर सब्जी बाजार बनाए जाने को लेकर सिविल सोसाइटी का शिष्टमंडल जिलाधिकारी से मिला. जिलाधिकारी से मिलकर उन्हे शहर को जाम से निजात दिलाने हेतु अतिक्रमण हटाने उसके साथ ही दुकानदारों के हित में फल सब्जी वालों के लिए सदर हॉस्पिटल के पास पानी टंकी कैंपस को फल सब्जी बाजार के रूप में विकसित किये जाने का सुझाव दिया. सिविल सोसाइटी के शिष्टमंडल में अध्यक्ष डॉ एस एन यादव, उपाध्यक्ष डॉ जवाहर पासवान, डॉ आर के पप्पू, सचिव राकेश रंजन एवं चंद्रिका यादव मौजूद रहे. शिष्टमंडल ने जाम के कारण को विस्तार से बताया. अतिक्रमण हटाने की मांग करने के साथ साथ जिलाधिकारी से यह अनुरोध भी किया गया कि सामने दिवाली एवं महापर्व छठ रहने के कारण अतिक्रमण हटाने का अभियान छठ बाद चलाई जाए. शहर के मुख्य मार्ग मे कॉलेज चौक से लेकर कर्पूरी चौक तक सड़क एवं नाले के बीच पेवर ब्लॉक लगाए जाने की मांग पर जिलाधिकारी ने बताया की पथ निर्माण विभाग को एस्टिमेट बनाकर विभाग को भेजने का निर्देश दिया जा चुका है....
मधेपुरा जिले के शंकरपुर पुलिस ने एक व्यक्ति को एक देशी कट्टा व एक जिंदा गोली के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस बाबत थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया शुक्रवार की रात्रि गुप्त सूचना के आधार पर कवियाही गांव के भीसी नहर स्थित पुल पर बेहरारी वार्ड 3 निवासी अपराधी सोनू कुमार को शक होने पर पकड़कर तलाशी लिया गया तो बांये पाकेट से एक अवैध देशी कट्टा और चैम्बर में एक जिंदा गोली मिला। जिसके बाद अपराधी को पकड़ कर थाना लाया गया ओर केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। रिपोर्ट:- मुकेश कुमार ( मधेपुरा टाइम्स)
मधेपुरा जिले में कोरोना संक्रमण की स्थिति का जिला प्रशासन की ओर से हरदिन व्यापक मॉनिटरिंग की जा रही है। कोरोना संक्रमित मरीजों की हालत जानने और स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति का जायजा लेने के लिए डीएम श्यामबिहारी मीणा मंगलवार को मेडिकल कॉलेज अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। डीएम ने नए और पुराने ऑक्सीजन प्लांट का लिया जायजा। डीएम ने मेडिकल कॉलेज के नए प्राचार्य और अधीक्षक से बातचीत कर कइ आवश्यक निर्देश भी दिए। उन्होंनेे कहा अस्पताल में मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इस बात का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। नए ऑक्सीजन प्लांट के कार्य की प्रगति की भी डीएम ने समीक्षा की। साथ ही पुराने ऑक्सीजन प्लांट में बार-बार आ रही खराबी के बारे में भी जानकारी ली। डीएम ने अस्पताल के कोविड वार्ड का भी लिया गया और सभी मरीजों से हाल चाल पूछा। बताया गया कि मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कुल 92 संक्रमित मरीज भर्ती हैं। इसमें 59 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं।
Comments
Post a Comment