दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन, प्रशिक्षण कैंप में डिप्टी कमांडर का दौरा
मधेपुरा: बीएन मंडल विवि के शैक्षणिक परिसर में 17 बिहार बटालियन एन.सी.सी. सहरसा के तत्वाधान में चल रहे 10 दिवसीय वार्षिक कैंप के दौरान मंगलवार को डिप्टी कमांडर कर्नल अमित अहलावत एवं कर्नल मनीष वर्मा ने कैंप का दौरा किया. कैंप कमांडर पी. के. चौधरी ने डिप्टी कमांडर एवं कर्नल मनीष वर्मा का स्वागत किया और एन.सी.सी. कैडेटों के द्वारा डिप्टी कमांडर को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. उसके बाद डिप्टी कमांडर अमित अहलावत ने कैंप का निरीक्षण किया. डिप्टी कमांडर ने शिविर के सभी कैडेटों से मुलाकात की. कैंप कमांडर ले. कर्नल पी.के. चौधरी ने कैंप के बारे में विस्तृत जानकारी दी. डिप्टी कमांडर ने कैंप में कैडेटों को संबोधित करते हुए कहा कि लग्न और मेहनत से कैंप में सैन्य प्रषिक्षण लें. इसका लाभ आगामी वर्षों में उन्हें कई क्षेत्रों में मिलेगा. एक दिवसीय ट्रेनिंग कैप्सूल के अंतर्गत आपदा प्रबंधन (डिजास्टर मैनेंजमेंट) का प्रशिक्षण, टीम उड़ान के द्वारा दिया गया, जिसमें गैस सिलेंडर में लगी आग बुझाने के उपाय बताए गए, बाढ़ से बचाव हेतु एन.सी.सी. कैडैट कैसे प्रशासनिक मदद कर सकता है? इसके बारे में भी बताया एवं विभ...