Posts

सफलता: इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में वाणिज्य संकाय में श्रेयांश बने जिला टॉपर

Image
के.पी. महाविद्यालय मुरलीगंज के कॉमर्स के छात्र श्रेयांश कुमार ने बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा में कॉमर्स संकाय में 457 नंबर यानि लगभग 91.4 प्रतिशत अंक लाकर जिले के टॉप 10 में अपनी जगह बनाई. श्रेयांश ने वाणिज्य संकाय में जिले में सबसे अधिक अंक प्राप्त किये हैं. श्रेयांश आगे अपनी पढ़ाई पूरी कर चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना चाहता है.  गौरतलब हो कि मुरलीगंज वार्ड नंबर 6 निवासी विशाल कुमार उर्फ रिंकू, माता अर्चना साह के छोटे पुत्र श्रेयांश अपनी प्रारंभिक शिक्षा स्थानीय ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल से प्रारंभ की थी. वहीं पांचवी कक्षा से माध्यमिक शिक्षा विद्या विहार स्कूल पूर्णिया से पूरी की. माध्यमिक परीक्षा में श्रेयांश ने 86% अंक लाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया था. बचपन से ही श्रेयांश पढ़ाई के प्रति लगनशील है. जिले के टॉप टेन में अपनी जगह बना कर महाविद्यालय के साथ-साथ अपने परिवार को गौरवान्वित किया है.  श्रेयांश की सफलता पर के.पी. महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ जवाहर पासवान विद्यालय परिवार की ओर से श्रेयांश की सफलता की ढेर सारी शुभकामनाएं दी.

कोशी में काशी: 15008 दीपों और महाआरती से किया गया सिंहेश्वर में हिंदू नववर्ष का स्वागत

Image
मधेपुरा में हिंदू नववर्ष का स्वागत बड़े ही अनोखे अंदाज में किया गया. सिंहेश्वर मंदिर का शिवगंगा तट जब शाम को 15008 दीपों और सतरंगी बल्बों की रौशनी से जगमग होना शुरू हुआ, देखने वालों की ऑंखें मानो ठहर सी गई हों. भगवान राम और महादेव के जयकारे गौरवशाली हिन्दू परम्परा को जीवंत कर रहे थे. बनारस की गंगा आरती परम आध्यात्म की ही अनुभूति करा रही थी. अवसर था श्रृंगी ऋषि सेवा फाउंडेशन के सौजन्य से विक्रम संवत 2080 के पहले दिन के स्वागत समारोह का. अलग-अलग संस्थाओं के युवाओं के द्वारा बनाई गई रंगोली, सेल्फी के लिए श्रृंगी ऋषि, भगवान राम की प्रतिमा भी श्रद्धालुओं को आकर्षित करता रहा. पिछले कुछ वर्षों से सिंहेश्वर में शुरू की गई इस परंपरा से हिन्दू नववर्ष का आयोजन भी बड़ा भव्य बन जा रहा है.  काशी के तर्ज पर भव्य संध्या महाआरती की गई. सिंहेश्वर में वैसे तो इससे पहले भी गंगा आरती का आयोजन किया गया था, लेकिन इस बार के विशेष आयोजन ने हर किसी को काशी की गंगा आरती की भव्यता की याद ताजा कर दी. इस अवसर पर संस्था के संस्थापक भाष्कर कुमार निखिल ने कहा कि दुनिया के अन्य देशों में नया साल मनाने का आध...

अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप अर्बन क्रूजर कार से जप्त

Image
रविवार सहरसा पूर्णिया एनएच 107 पर मुरलीगंज थाना क्षेत्र के बलुआहा पुल के पास पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नाकेबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया गया था इसी दौरान बलुआहा पुल के पास एक अर्बन क्रूजर कार से नौ कार्टन अंग्रेजी शराब के साथ जप्त कर लिया।  मामले में थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी  एक कार से भारी मात्रा में शराब जा रही है. इसी आधार पर नाकाबंदी कर तलाशी की जा रही थी. इसी दौरान बलुआहा पुल के पास एक कार की तलाशी ली गई. यहाँ लावारिस हालत में एक अर्बन क्रूजर जिसका नंबर बीआर 10 ए एम 2654 कार पाई गई।  पुलिस ने कमांडो बल के साथ घेराबंदी कर एक उजले रंग के कार बलुआहा पुल के समीप लावारिस अवस्था में खड़ी पाई गई। कार की तलाशी के दौरान कार से 9 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद किया गया. वहीं चालक मौके से फरार पाया गया। पुलिस के द्वारा कार को कब्जे में लेकर थाना लाया गया. कार से कुल 87.840 लीटर शराब बरामद किया गया । जिसमें 4 कार्टन इंपीरियल ब्लू 750ml कुल 51.840 लीटर और 6 कार्टन ऑफिसर चॉइस फ्रूटी जैसी पैकिंग ...

मधेपुरा शहर में झपटमारों ने महिला के हाथ से 35 हजार रुपये झपटे

Image
बैंक से निकलते ही बदामाशों ने दिया घटना को अंजाम, शहर के मेन रोड पर हुई घटना से सकते में लोग बेखौफ दो बदमाशों ने शहर के मेन रोड पर एक महिला के हाथ से 35 हजार रुपये झपट लिया. घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए. घटना के करीब तीन घंटे बाद पुलिस छानबीन करने के लिए मौके पर पहुंची. मालूम हो कि शहर के वार्ड नं०-02 पथराहा निवासी कल्पना कुमारी अपने देवर के साथ रुपये निकालने के लिए सेंट्रल बैंक पहुंची. बैंक से 35 हजार रुपये निकालने के बाद महिला अपने देवर के साथ बैंक से निकल कर सड़क पर पहुंची. महिला बाइक पर बैठ ही रही थी कि पीछे से बदमाशों ने उसके हाथ से रुपये की थैली झपट लिया. महिला ने जबतक शोर मचाया तबतक बदमाश बाइक पर सवार होकर फरार हो गए. स्थानीय लोगों ने कुछ दूर उसका पीछा किया लेकिन बदमाशों को पकड़ने में कामयाबी नहीं मिल सकी. हालांकि पूर्णिया गोला के पास पुलिस का एक जवान भी मौजूद था लेकिन वह भी कुछ नहीं कर सका.  वहीं घटना के बाद महिला ने सदर थाना जाकर मामले की शिकायत की. पुलिस ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई करने के बजाय काफी देर तक उसे थाने में ही बैठाए रखा....

तीन दिवसीय सिंहेश्वर महोत्सव का महाआरती के साथ हुआ आगाज

Image
डेस्क: मधेपुरा जिलान्तर्गत बाबा महादेव की नगरी सिंहेश्वर में आयोजित सिंहेश्वर महोत्सव 2023 का शुभारंभ बाबा मंदिर के पुजारियों के द्वारा स्वास्ति वाचन, हनुमंत अराधना और महाआरती के साथ किया गया. उक्त शुभारंभ पूजा में 10 पुजारियों ने भाग लिया जिसमें नीलांबर ठाकुर, अरविंद ठाकुर, शंभु नाथ ठाकुर, मोहन ठाकुर, अविनाश ठाकुर, दीपक ठाकुर, मगनू ठाकुर, अभय नाथ ठाकुर, उदय नाथ ठाकुर, अनु ठाकुर शामिल हैं. वहीं कार्यक्रम का उद्घाटन स्थानीय विधायक चंद्रहास चौपाल, प्रभारी डीएम सह डीडीसी नितिन कुमार, एसपी राजेश कुमार, श्रीमती शांति यादव, डॉ. भूपेंद्र मधेपुरी एवं समाजसेवी शौकत अली के द्वारा किया गया. मिथला के परंपरा के अनुसार प्रभारी डीएम ने उद्घाटनकर्ता विधायक को पाग और अंग वस्त्र देकर मौके पर सम्मानित किया. हालांकि कार्यक्रम का उद्घाटन दो घंटे देर से हुआ.  सिंहेश्वर महोत्सव का आयोजन बहुत ही जोश के साथ किया जा रहा था लेकिन लोग तब काफी मायूस हो गए जब निर्धारित समय को छोड़कर दो घंटे देर से कार्यक्रम की शुरुआत हुई. बताया गया कि उद्घाटनकर्ता की आस में यह देरी हुई. वर्तमान परिस्थितियों क...

हॉली क्रॉस स्कूल में जी 20 थीम श्रम की महत्ता पर चित्रकला, पेंटिंग, भाषण आदि प्रतियोगिता

Image
मधेपुरा के हॉली क्रॉस स्कूल में विद्यालय स्तर पर जी 20 थीम श्रम की महत्ता पर चित्रकला, पेंटिंग भाषण, लघु फिल्म, कविता वाचन, स्लोगन आदि प्रतियोगिताएं कक्षा छ: से नवम वर्ग के लिए लगभग 50 छात्र-छात्राओं के बीच कराई गई.  इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी मोतिउर रहमान तथा सहयोगी शिक्षक राजीव कृष्ण नाथ एवं राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया गया. ज्ञात हो कि सीबीएसई बोर्ड द्वारा निर्देशित भारत के लिए गर्व का विषय है कि इस जी 20 की अध्यक्षता पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. बताया गया कि पटना सहोदया के बैनर तले होली क्रॉस स्कूल में विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है. बिहार प्रदेश के लिए गौरव की बात है कि 20 सदस्य देशों के प्रतिनिधियों की एक बैठक 6 और 7 मार्च को पटना में होने वाली है. यह कार्यक्रम बच्चों एवं अभिभावकों में जागरूकता हेतु कराई जा रही है. इस अवसर पर प्राचार्य डॉ वंदना कुमारी ने कहा कि श्रम की महत्ता पर आयोजित विविध प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्रों में श्रमिकों की दशा एवं दिशा पर महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी. 25 फरवरी को अंतर विद्यालय प्रतियोगि...

सिंहेश्वर महोत्सव मे इन कलाकारों की होगी प्रस्तुति

Image
मधेपुरा: पर्यटन विभाग बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित तीन दिवसीय सिंहेश्वर महोत्सव को लेकर जिला प्रशासन की तैयारी आखिरी दौर में है. जिला प्रशासन द्वारा हर स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. जिससे महोत्सव को लेकर शुरू हुए सभी विवादों पर पूर्ण विराम लगता नजर आ रहा है. जिला प्रशासन द्वारा पहले महोत्सव के तीनों दिन शास्त्रीय विधाओं की प्रस्तुति करवाने का निर्णय लिया गया और उसे अमलीजामा पहनाने की पहल भी शुरू कर दी गई. जिसपर स्थानीय विधायक चंद्रहास चौपाल और सुधि कला प्रेमियों ने आमजन के ख्याल को नजर अंदाज करने का आरोप लगाते हुए बागी तेवर दिखाए और धीरे धीरे विरोध बढ़ने लगा.  जिला प्रशासन की मनमानी के खिलाफ चयन समिति में स्थानीय सदस्यों ने भी नामों के चयन से खुद को अलग कर विरोध जताया. आलम यह रहा कि यह मामला कुछ दिनों से सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म चर्चा में छाया रहा है. बात इतनी बढ़ी कि शिकायत मुख्यमंत्री, कला संस्कृति मंत्री, पर्यटन मंत्री तक चली गई. वहीं स्थानीय विधायक ने जिला प्रशासन की मनमानी के खिलाफ विधानसभा में मामला उठाने...