Posts

सीडीपीओ की परीक्षा देकर लौट रहे जाप छात्र प्रदेश उपाध्यक्ष को अपराधियों ने मारी गोली

Image
मधेपुरा / मधेपुरा में बेखौफ अपराधियों ने जन अधिकार छात्र परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष हिमांशु शेखर को देर शाम बाइक लूटने के क्रम में गोली मार दी। संयोग से गोली उनके हाथ में लगी और वह बाल-बाल बच गए। घटना के संबंध में बताया जाता है कि हिमांशु अपने एक अन्य साथी राजेश कुमार के साथ भागलपुर से सीडीपीओ की परीक्षा देकर देर शाम मधेपुरा लौट रहे थे। इसी दौरान उदाकिशुनगंज अनुमंडल के ग्वालपाड़ा थाना अंतर्गत ओपी के रेसना के पास पहले से सड़क पर खड़े तीन अपराधियों ने उनको रोकने का प्रयास किया। लेकिन जब वे गाड़ी नहीं रोक पाए तो एक अपराधी ने गोली चला दी। संयोग से गोली उनके बाएं हाथ में लगी जिससे वे घायल हो गए। घायल अवस्था में ही उनके साथी ने उन्हें बाइक चलाकर मधेपुरा सदर अस्पताल लाया जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। जहां वो खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। हिमांशु ने बताया कि अपराधी 3 की संख्या में थे और सभी की उम्र 20-22 वर्ष के बीच थी। वे मुँह में कपड़ा लपेटे हुए थे।

शहर की निगरानी के लिए लगाए जा रहे हैं सीसीटीवी कैमरे

Image
मधेपुरा नगर क्षेत्र में आम लोगों की सुरक्षा और आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए जिला प्रशासन की पहल पर नगर परिषद की ओर से 170 जगहों पर सीसीटीवी कैमरा लगाये जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। इसे लेकर प्रथम चरण में 50 चिह्नित स्थानों पर कैमरा लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। जगह-जगह पोल पर संवेदक कर्मी सीसीटीवी कैमरा और समान इंस्टॉल करने में लगे हैं। कई जगह इसके लिए अलग पोल भी लगाया जा रहा है.  प्रथम चरण में शहर के प्रवेश द्वार और मुख्य चौराहों पर कैमरा लगाने का काम किया जा रहा है। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अजय कुमार ने बताया कि नगर क्षेत्र में 170 जगहों पर सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा। इसके माध्यम से शहर में होने वाली गतिविधियों पर प्रशासनिक स्तर पर नजर रखी जाएगी। शुरुआत में शहर के प्रवेश द्वार, शहर के मुख्य चाैक-चाैराहे, भीड़ वाले जगह समेत अन्य जगहों पर कैमरा लगाया जा रहा है। दूसरे चरण में शहर के वार्डों के गली-महौल्ला में भी कैमरा लगाया जाएगा। इसके लिए पुलिस प्रशासन से भी चिह्नित स्थान बताने का सुझाव मांगा गया है। ताकि आपराधिक घटनाएं या किसी प्रकार की अप्रिय गतिविधियां ...

जगदीश प्रसाद यादव के निधन से शोक की लहर

Image
सदर प्रखंड के धुरगांव निवासी वयोवृद्ध समाजसेवर जगदीश प्रसाद यादव का 15/04/2022 को निधन हो गया । वे 95 वर्ष के थे। जगदीश प्रसाद यादव व्यवहर न्यायालय मधेपुरा के अधिवक्ता वीरेंद कुमार के पिता थे। पिछले कई महीनों से अस्वस्थ चल रहे थे। जगदीश प्रसाद यादव सामाजिक और धार्मिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाते थे । जगदीश प्रसाद यादव के बड़े पुत्र बिरेन्द्र कुमार ने उन्हें मुखाग्नि दी। उनके अंतिम संस्कार में जिले के गणमान्य सहित बड़ी संख्या में इलाके के लोग मौजूद थे। उनके निधन पर जिप उपाध्यक्ष रघुनंदन दास, मुखिया दिनेश शर्मा, उपमुखिया ललन कुमार ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। M.M.M.V महाविद्यालय शाहपुर ग्वालपार मधेपुरा के प्राचार्य कैलाश चंद्र यादव ने भी संवेदना व्यक्त की है। उनके निधन पर सुनील यादव, रोशन कुमार,नीरज कुमार,आकाशदीप भारती, दिलीप कुमार ने शोक जताया।  नारायण यादव, ब्रह्मदेव यादव,सदानंद यादव, आशीष कुमार, चंदन कुमार, मनीष कुमार,प्रशांत कुमार, विजेंद्र यादव, धीरेंद्र कुमार, प्रकाश यादव, जयकृष्ण यादव शंकर कुमार (अधिवक्ता) उमेश यादव, तेज नारायण यादव,गजेंद्र यादव,महेन्द यादव ने...

हथियार के साथ दो बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Image
हथियार के साथ दो बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार संवाद सूत्र, गम्हरिया (मधेपुरा): पुलिस ने मंगलवार की देर शाम वाहन जांच के दौरान दो बदमाशों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि दोनों बदमाश लूट की वारदात को अंजाम देने कहीं जा रहा था। पुलिस ने बदमाश के पास से एक पिस्टल, एक मैग्जीन, दो कारतूस, एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल बरामद किया है। जानकारी के अनुसार, गम्हरिया - लिटयाही पथ पर बभनी भेलवा समीप गणपति फ्यूल सेंटर के उत्तर पैक्स गोदाम के सामने गम्हरिया थानाध्यक्ष अरविद कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुअनि जयनाथ कुमार सिंह और सअनि रामबचन प्रसाद व सशस्त्र बलों के साथ वाहन चैकिग अभियान चलाया गया। इस दौरान गम्हरिया की ओर से आ रहे बाइक सवार दो बदमाश पुलिस को देखते ही भागने लगे। पुलिस जवानों ने उसे खदेड़ कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान एक युवक की कमर से पिस्टल और कारतूस बरामद हुआ। दूसरे युवक की जेब से एक कारतूस और दो मोबाइल बरामद कि गए। थानाध्यक्ष अरविद कुमार मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार युवक में एक पिपरा थाना क्षेत्र के राजपुर के श्याम सुंदर शर्मा का पुत्र प्रीतम कुमार सागर है। दूसरा गम...

प्रिय ग्राहक …. यदि आप लंबे समय से केक बेकरी की शॉप की तलाश में है तो मां जगदंबा बेकरी एंड पेस्ट्री पहुंचे। सुखासन रोड भिरखी वार्ड न 25 और 23 मधेपुरा।

Image
Good Quality And Product प्रिय ग्राहक …. यदि आप लंबे समय से केक बेकरी की शॉप की तलाश में है तो मां जगदंबा बेकरी एंड पेस्ट्री पहुंचे चिंता न करें हमारे पास सभी तरह की केक वैरायटी मिलेगी जैसे:- 1. मलिक केक. 2 .बिना अंडे से बना केक. 3 .चाकलेट केक. 4.पेस्ट्री, पिज्जा, बर्गर, हॉट डॉग,एवं सभी प्रकार के फ़ास्ट फ़ूड शहर में सबसे अच्छी केक की दुकान। यहाँ आपको अपने सभी पसंदीदा अनुकूलित केक बहुत ही उचित मूल्य पर मिलते हैं। इस दुकान का सबसे अच्छा हिस्सा यह है कि यहां आपने गुणवत्ता और मात्रा के लिए भुगतान किया है। यहां से आप बेकरी बिस्किट, पिज्जा, पेटीज और कई अन्य चीजें भी प्राप्त कर सकते हैं। कृपया इस दुकान पर पधारें। दूसरी तरफ,हमारी दुकान एक सालों से चली आ रही है और स्पैस्ल जन्मदिन केक ताजे तेल उत्पादों से तैयार किऐ जाते है,हमें बताते खुशी हो रही है,कि भारतीय त्यौहारें के चलते हमारी दुकान पर बारी छूट दी जा रही है,ऑर्डर पर केक बनवाऐ हमारा अनुरोध है कृपया एक बार आएं और जाते — जाते केक साथ में ले जाऐ अधिक जानकारी के लिए कृपया इस नंबर पर कॉल करें …… दुकान का नाम: माँ जगदम्बा बेकरी एंड पेस्ट...

खेत में गेहूं की फसल पक कर तैयार, नहीं मिल रहे मजदूर

Image
संवाद सूत्र मधेपुरा जिले के प्रखंडों से काफी संख्या में मजदूरों का पलायन कर जाने से किस खेत में गेहूं की फसल पक कर तैयार, नहीं मिल रहे मजदूर संवाद सूत्र, मधेपुरा: जिले के प्रखंडों से काफी संख्या में मजदूरों का पलायन कर जाने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। मजदूर नहीं मिलने के कारण गेहूं की फसल काटी नहीं जा रही है। किसानों की फसल पककर तैयार है, लेकिन कटाई नहीं होने से खेतों में झड़ जाने का खतरा पैदा हो गया है। फाल्गुन मास के अंतिम सप्ताह में रबी की फसल की कटाई शुरू हो जाती है। इनमें दलहनी व तेलहनी फसलों की कटाई पहले शुरू होती है। इसके बाद गेहूं व अन्य फसलें काटी जाती हैं। वर्तमान में फाल्गुन निकल गया है। रबी की फसलें पूरी तरह से पक गई है। किसानों का कहना है कि हार्वेस्टर मालिक भी फसलों की कटाई के दौरान आर्थिक शोषण में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी महंगाई की आड़ में किसानों से फसल काटने के एवज में मनमाने रेट वसूल रहे हैं। सरकार व स्थानीय प्रशासन इस पर भी हस्तक्षेप कर फसल कटाई का रेट तय करें। फसल कटाई का कोई भी रेट तय नहीं किया जाता है। मनमौजी रेट लिया जा रहा ह...

बिहार में फिर ऑनर किलिंग! एक दुपट्टे से लटका मिला प्रेमी युगल का शव, सनसनी

Image
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह ऑनर किलिंग का मामला लगता है। इसकी आशंका पुलिस और ग्रामीणों को भी हो रही है। साजिश के तहत दोनो को एक साथ बुलाकर हत्या करने की आशंका जतायी जा रही है।दोनों का मोबइल जब्त है     बिहार के पश्चिमी चंपारण में एक प्रेमी युगल का शव शीशम के पेड़ से लटका हुआ मिलने पर सनसनी फैल गई।पखनाहा डुमरिया पंचायत के डुमरिया नाया टोला सरेह मे दोनों का शव एक ही दुपट्टा से लटका मिला। इस घटना को लेकर इलाके में तरह तरह की बातें चर्चा में हैं। युवक की बाइक युवती के घर में मिली है तो दूसरी प्रेमिका के परिजन घर छोड़कर फरार हैं। घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह व दारोगा राजेन्द्र राम पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुँच गये । प्रभारी थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अभी यह स्पष्ट नही हो सका है कि आत्महत्या है या हत्या । हालांकि जांच शुरू कर दी गई। दोनों की पहचान हो गई है। लड़का डुमरिया निवासी राजेश पटेल का पुत्र रविकिशन कुमार है।  लड़की पहले सूर्यपुर मे रहती थी। अभी कोईरपट्टी डुमरिया मे घर बनाकर उसका परिवार रहता है। लडका और लडकी का घर एक दूसरे से ...