Posts

पंचायत चुनाव में हार पर बौखलाए प्रत्याशी! जबरन किया रास्ता बंद

Image
मधेपुरा के पंचायत चुनाव में हारे प्रत्याशी द्वारा जबरन रास्ता बंद करने को लेकर ग्रामीणों ने थाना में आवेदन दिया है. मधेपुरा सदर थाना क्षेत्र के साहूगढ़ 2 जानकी टोला वार्ड तीन के ग्रामीणों ने शनिवार को सदर थाना पहुंचकर इस मामले में आवेदन दिया है.  दिए गए आवेदन में ग्रामीणों ने कहा है कि जानकी टोला वार्ड 3 के वार्ड सदस्य प्रत्याशी सोनी देवी के परिवार वालों ने उनसभी के रास्ते को बांस-बल्ला जाफड़ी से घेर दिया है. ग्रामीणों ने जब इसका विरोध किया तो प्रत्याशी के परिवार वालों ने कहा कि वोट उनको नहीं देने के कारण वे चुनाव नहीं जीते, जिस कारण रास्ता बंद कर दिया है.  थाना पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि राजेन्द्र साह, विक्रम कुमार, मनीष कुमार, नीलम देवी आदि ने उनलोगों के घर से आवाजाही के रास्ता को जबरन शुक्रवार की दोपहर से घेर दिया है. उन्होंने बताया कि जब ग्रामीण इसका विरोध करते हैं तो वे लोग मारपीट व गाली-गलौज करते हुए धमकी देने पर उतारू हो जाते हैं. ग्रामीणों ने आवेदन देकर जिला प्रशासन से उचित कार्रवाई कर बंद रास्ते को खोलने की गुहार लगाई है.  ग्रामीणों ने कहा कि वर्षों से मात्र एक व...

मधेपुरा : बोगस वोट करने के आरोप में हुआ पथराव, डीएम-एसपी ने सम्भाला मोर्चा

Image
मधेपुरा / सदर प्रखंड के मदनपुर पंचायत के बूथ संख्या 103 पर चल रहे मतदान के अंतिम दौर में उस समय अंधाधुंध पथराव होने लगा जब कुछ  कुछ उपद्रवियों द्वारा मतदान केंद्र पर मौजूद मतदाताओं, अधिकारियों एवं कर्मियों पर बोगस वोट करवाने का आरोप लगाकर हमला कर दिया गया . बूथ पर हुए पथराव से आसपास के इलाके में दहशत का माहौल फैल गया. लोग तितर बितर हो गये और भागदौर का माहौल उत्पन्न हो गया. हालाँकि सुचना पाते ही डीएम एसपी घटनास्थल पर पहुँच कर स्थिति का जायजा लिया और मोर्चा संभाल लिया. मौके पर मौजूद मतदाताओं ने बताया कि बीडीओ की गाड़ी को भी क्षति पहुंची है. मतदान केंद्र पर मौजूद अधिकारियों एवं कर्मियों को भी बंधक बनाने की बात कही जा रही है. मतदान केंद्र पर उपस्थित मतदान अधिकारियों एवं कर्मियों के द्वारा घटना की सूचना देने पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी नीरज कुमार एवं सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय नारायण यादव मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेते हुए हालात को संभाला. पुलिस अधिकारी के समक्ष केंद्र पर मौजूद मतदाताओं ने बताया कि आधा दर्जन से अधिक लोग पथराव में घायल भी हुए हैं. जिसे स्थानीय लोगों के द्वारा उपच...

पंचायत चुनाव: दूसरे चरण का चुनाव कल, सदर प्रखंड के 17 पंचायत में कुल 450 पद के लिए होगा मतदान

Image
मधेपुरा में 29 सितम्बर को होने वाले द्वतीय चरण की पंचायत चुनाव को लेकर मधेपुरा जिला प्रशासन ने सभी तैयारी पूरी कर ली है. इस सम्बन्ध में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह मधेपुरा डीएम श्याम बिहारी मीणा और एसपी ने प्रेस क्लब सभागार  में प्रेस को संबोधित करते हुए बताया कि मधेपुरा सदर प्रखंड के 17 पंचायत में कुल 450 पद के लिए मतदान होना है. इस चुनाव में 3 वार्ड सदस्य और 65 पंच का निर्विरोध निर्वाचन हुआ है. डीएम ने बताया कि इसके लिए 1 लाख 31 हजार लोग मतदान करेंगे.  उन्होंने बताया कि 6 पंचायतों को संवेदनशील बनाया गया है जहाँ अतरिक्त सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं.ताकि शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न हो सके. बताया गया कि अतिसंवेदनशील पंचायत, बालम गढ़िया, शाहगढ़, बुधमा भदोल,शकरपुरा, गोढेला, एंव भान टेक्ठ्ठी हैं. इन जगहों भारी मात्रा में पुलिस बल एंव मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी नहीं हो सके और शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराया जा सके. एसपी योगेंद्र कुमार ने कहा जैसे विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से करवाया गया ठीक उसी प्रकार पंचायत चुनाव भी सम्पन्न होगा।

बूथ बदले जाने पर मतदान का बहिष्कार

Image
प्रखंड क्षेत्र के धुरगांव वार्ड नंबर सात के लोग स्थानीय लोगों ने मतदान केंद्र बदल देने से नाराज है. लोगों ने राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर बताया है कि राज्य निर्वाचन आयोग के नियमानुसार पंचायत चुनाव में प्रत्येक वार्ड में मतदान केंद्र स्थापना किया जाना है, वार्ड नंबर सात में उत्क्रमित मध्य विद्यालय धुरगांव में मतदान केंद्र अवस्थित है. जहां लोकसभा, विधानसभा आम निर्वाचन हेतु मतदान केंद्र स्थापित है, लेकिन यहां के ग्रामीण स्तर के कर्मचारी एवं पदाधिकारी के लापरवाही के कारण उक्त विद्यालय को भवनहीन दिखाकर मतदान केंद्र को वार्ड नंबर 6 स्थित प्राथमिक विद्यालय धरहर में कर दिया गया है. इससे नाराज होकर ग्रामीणों ने पंचायत चुनाव का बहिष्कार करने का निर्णय ले लिया. बता दें कि वर्ष 2006 के पंचायत चुनाव में शिकायत करने के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी मधेपुरा के निरीक्षण उपरांत उत्क्रमित मध्य विद्यालय धुरगांव को मतदान केंद्र बनाया गया था, लेकिन 2021 के पंचायत आम निर्वाचन में उत्क्रमित मध्य विद्यालय धुरगांव का मतदान केंद्र संख्या 188 को पुनः प्राथमिक विद्यालय धरहरा वार्ड नंबर 6 में स्थापित कर दिया गया...

भयमुक्त चुनाव संपन्न कराने को लेकर निकाला फ्लैग मार्च

Image
मधेपुरा:  पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में सदर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में 29 सितंबर को होने वाले मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और भयमुक्त सम्पन्न कराने को लेकर सोमवार को सदर एसडीपीओ अजय नारायण यादव के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया. फ्लैग मार्च में तमाम पुलिस पदाधिकारी व जवान शामिल थे. स्थानीय बीएन मंडल स्टेडियम परिसर से पुलिस द्वारा निकाला गया फ्लैग मार्च मुख्य बाजार, गणेश स्थान, मिठाई, बालम गढि़या, साहूगढ़, तुलसीबारी राजपुर मालिया, मानिकपुर, भर्राही, चकला सुखासन सहित अन्य पंचायतों में भ्रमण करते वापस स्टेडियम परिसर में लौटा. फ्लैग मार्च का नेतृत्व कर रहे डीएसपी अजय नारायण यादव ने कहा कि सदर प्रखंड में पंचायत चुनाव को लेकर 29 सितंबर को होने वाले मतदान प्रक्रिया को भयमुक्त व शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने को लेकर आज फ्लैग मार्च निकाला गया. फ्लैग मार्च सदर प्रखंड के सभी पंचायतों में बारी बारी से भ्रमण किया. उन्होंने कहा कि फ्लैग मार्च आम मतदाताओं के मन में विश्वास पैदा करने और मतदान में खलल डालने वालों के मन में डर पैदा करने के लिए निकाला गया था. उन्होंने कहा कि मतदान शांतिपूर्ण और भ...

स्कूल की छात्रा ने प्रधानाध्यापक पर लगाया छेड़खानी का आरोप

सहरसा। विद्या के मंदिर में गुरु और शिष्य के रिश्ते को कलंकित करने वाला एक मामला सोनवर्षा कचहरी थाना क्षेत्र के अमरपुर महंत मिट्ठू दास प्लस टू उच्च विद्यालय में सामने आया है। स्कूल की छात्रा ने प्रधानाध्यापक पर लगाया छेड़खानी का आरोप सहरसा। विद्या के मंदिर में गुरु और शिष्य के रिश्ते को कलंकित करने वाला एक मामला सोनवर्षा कचहरी थाना क्षेत्र के अमरपुर महंत मिट्ठू दास प्लस टू उच्च विद्यालय में सामने आया है। स्कूल की एक छात्रा ने प्रधानाध्यापक पर छेड़छाड़ कर अश्लील हरकत करने की शिकायत की है। इसके बाद आक्रोशित अभिभावकों ने स्कूल पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। हालांकि इस दौरान स्कूल के प्रधानाध्यापक गायब हो गये। अभिभावकों ने अन्य शिक्षकों से जानकारी लेकर डीएम के नाम आवेदन भेजा है। भेजे गये आवेदन में कहा गया है कि स्कूल के प्रधानाध्यापक शशि यादव द्वारा नवी एवं दसवीं कक्षा के कई छात्राओं के साथ छेड़खानी एवं अश्लील हरकत किया जाता है। कई छात्रा शर्म के कारण अभिभावक से इसकी शिकायत तक नहीं करती है। गुरुवार को एक छात्रा के साथ आरोपित प्रधानाध्यापक द्वारा कार्यकाल में बुलाकर अश्लील हरकत की गई। छात्रा ने रो...

मुखिया प्रत्याशी अपने तीन साथियों के साथ गिरफ्तार

Image
पंचायत चुनाव को भयमुक्त, प्रभावमुक्त और स्वच्छ रखने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग एक्शन में है. लेकिन पंचायती राज प्रतिनिधि पद पर पहले से काबिज प्रत्याशी चुनाव जीतने के लिए अभी से ही गैर कानूनी हथकंडे अपना रहे हैं. जिसमें शराब की पार्टी भी शामिल है. समस्तीपुर से एक निवर्तमान मुखिया सह मुखिया प्रत्याशी का एक ऐसा ही सनसनीखेज कारनामा सामने आया हैै. मामला उजागर होने के बाद पुलिस ने उसे कई साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया है. जबकि एक दर्जन लोगों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी चल रही हैै. मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के करपुरीग्राम का है. चुनाव की अधिसूचना के साथ ही पूरे राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू है. इसमें शराब पर पूरी पाबंदी हैै. बिहार में पहले से भी शराब बंदी है. ऐसे में मुखिया पर पद पर रहते हुए इस प्रत्याशी द्वारा शराब पार्टी आयोजित किए जाने का मामला चर्चा में है. इसका खुलासा तब हुआ जब उस पार्टी में शामिल एक व्यक्ति ने इसका वीडियो और फोटो बना कर पुलिस को भेज दिया. वीडियो सामने आते ही पुलिस गंभीर हो गई और मुखिया प्रत्याशी संजीव पासवान के साथ उसके समर्थक सोनू सिंह, अजय कुमार और मनोज साह...