कोरोना से एक ही परिवार के दो युवक की मौत से वैश्य समाज मर्माहत
कहते हैं कि भगवान का भी अजब-गजब इम्तिहान है. लोग लाख प्रयास करे लेकिन जो ईश्वर द्वारा तय है वही होता है. ऐसा ही जिला मुख्यालय में एक परिवार समाज के हर दुख सुख में हाथ बढ़ाने वाले परिवार के ऊपर दुख का पहाड़ गिरा जो समाज के हर लोगों को विचलित कर गया. एक वर्ष के अंतराल में माता पिता के साथ दो जवान पुत्र काल के मुंह में समा गए. जिला मुख्यालय के प्रतिष्ठित व्यवसायी स्व. रामानंद साह के परिवार के साथ घटित घटना से शहर के लोगों को सोचने पर विवश कर दिया है कि आखिर भगवान उनके साथ ऐसा अन्याय क्यों किया. जो कि फिलहाल चर्चा का विषय बना है विज्ञापन घटना से उन्हें जानने वाले लोग आहत हैं. स्व. साह शहर में प्रतिष्ठित होटल लखनऊ ग्रांड होटल सहित अन्य व्यवसाय से जुड़े हैं. अचानक एक वर्ष पूर्व स्व. साह की पत्नी, स्व. साह का निधन हो गया. परिवार इस सदमे से उबर भी नहीं पाये थे कि एक माह पूर्व ही उनका पुत्र बैंक के ब्रांच मैनेजर रमेश कुमार कोरोना की जंग में...