मधेपुरा। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज कराने पहुंचने वाले मरीजों की जेब दवा खरीदने में ढीली हो रही है। डॉक्टरों की लिखी दवा अस्पताल मे नहीं मिलने के कारण उन्हें बाहर से खरीदनी पड़ रही है। शनिवार को कई मरीजों के परिजनों ने अस्पताल की अव्यवस्था पर नाराजगी जतायी। कहा कि मामूली दवा भी दुकानों से खरीदनी पड़ रही है।उदाकिशुनगंज के मंजोरा वार्ड 11 निवासी श्यामचंद्र सिंह ने कहा कि उनकी पत्नी सुशीला देवी का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। पैर फिसलने के कारण उनकी कमर के पास का कुल्हा टूट गया था। पांच दिन तक उदाकिशुनगंज में ही इलाज कराया। शनिवार को उनको लेकर इलाज कराने मेडिकल कॉलेज पहुंचे। श्यामचंद्र सिंह कहा कि हड्डी रोग विशेषज्ञ एक्सरे करने के बाद बताया कि उनकी हड्डी टूट गयी है। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ऑपरेशन की सुविधा नहीं रहने का हवाला देते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। डॉक्टर ने ओपीडी के पुर्जा पर जरूरत के अनुसार आठ- नौ तरह की दवाइयां लिखी। उनमें से एक भी दवा उन्हें मेडिकल कॉलेज में नहीं मिली। यहां तक कि डायलोना जो दर्द की दवा है वह बाहर से लाने को कहा गया और उल्टी की दवा ओएंडएम भी बाहर से ही लाने को कहा गया।
मधेपुरा: शनिवार को शहर की विभिन्न समस्याओं के निदान, शहर को जाम से मुक्ति के लिए अतिक्रमण हटाने, सौंदर्यीकरण करने एवं खाली पड़े जगह पर सब्जी बाजार बनाए जाने को लेकर सिविल सोसाइटी का शिष्टमंडल जिलाधिकारी से मिला. जिलाधिकारी से मिलकर उन्हे शहर को जाम से निजात दिलाने हेतु अतिक्रमण हटाने उसके साथ ही दुकानदारों के हित में फल सब्जी वालों के लिए सदर हॉस्पिटल के पास पानी टंकी कैंपस को फल सब्जी बाजार के रूप में विकसित किये जाने का सुझाव दिया. सिविल सोसाइटी के शिष्टमंडल में अध्यक्ष डॉ एस एन यादव, उपाध्यक्ष डॉ जवाहर पासवान, डॉ आर के पप्पू, सचिव राकेश रंजन एवं चंद्रिका यादव मौजूद रहे. शिष्टमंडल ने जाम के कारण को विस्तार से बताया. अतिक्रमण हटाने की मांग करने के साथ साथ जिलाधिकारी से यह अनुरोध भी किया गया कि सामने दिवाली एवं महापर्व छठ रहने के कारण अतिक्रमण हटाने का अभियान छठ बाद चलाई जाए. शहर के मुख्य मार्ग मे कॉलेज चौक से लेकर कर्पूरी चौक तक सड़क एवं नाले के बीच पेवर ब्लॉक लगाए जाने की मांग पर जिलाधिकारी ने बताया की पथ निर्माण विभाग को एस्टिमेट बनाकर विभाग को भेजने का निर्देश दिया जा चुका है....
मधेपुरा जिले के शंकरपुर पुलिस ने एक व्यक्ति को एक देशी कट्टा व एक जिंदा गोली के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस बाबत थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया शुक्रवार की रात्रि गुप्त सूचना के आधार पर कवियाही गांव के भीसी नहर स्थित पुल पर बेहरारी वार्ड 3 निवासी अपराधी सोनू कुमार को शक होने पर पकड़कर तलाशी लिया गया तो बांये पाकेट से एक अवैध देशी कट्टा और चैम्बर में एक जिंदा गोली मिला। जिसके बाद अपराधी को पकड़ कर थाना लाया गया ओर केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। रिपोर्ट:- मुकेश कुमार ( मधेपुरा टाइम्स)
मधेपुरा जिले में कोरोना संक्रमण की स्थिति का जिला प्रशासन की ओर से हरदिन व्यापक मॉनिटरिंग की जा रही है। कोरोना संक्रमित मरीजों की हालत जानने और स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति का जायजा लेने के लिए डीएम श्यामबिहारी मीणा मंगलवार को मेडिकल कॉलेज अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। डीएम ने नए और पुराने ऑक्सीजन प्लांट का लिया जायजा। डीएम ने मेडिकल कॉलेज के नए प्राचार्य और अधीक्षक से बातचीत कर कइ आवश्यक निर्देश भी दिए। उन्होंनेे कहा अस्पताल में मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इस बात का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। नए ऑक्सीजन प्लांट के कार्य की प्रगति की भी डीएम ने समीक्षा की। साथ ही पुराने ऑक्सीजन प्लांट में बार-बार आ रही खराबी के बारे में भी जानकारी ली। डीएम ने अस्पताल के कोविड वार्ड का भी लिया गया और सभी मरीजों से हाल चाल पूछा। बताया गया कि मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कुल 92 संक्रमित मरीज भर्ती हैं। इसमें 59 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं।
Comments
Post a Comment