रेलवे ट्रैक से शव बरामद

मधेपुरा/ रविवार को बुधवार स्टेशन से मुरलीगंज की ओर आधे किलोमीटर पर रेलवे पिलर संख्या 694/ 3 व 695 /3 के बीच एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई. इस बाबत मामले की जानकारी बनमनखी जीआरपी रेल थाने को दी गई मामले में जीआरपी रेल थाना के एएसआई अजीत कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच किया

कुछ ग्रामीणों ने बताया कि इसके बाएं हाथ पर संजय संग कविता लिखा हुआ है. मामले में जानकारी देते हुए जीआरपी रेल थाना बनमनखी एएसआई अजीत कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है और पोस्टमार्टम हेतु इसे पूर्णिया ले जाया जा रहा है.

Comments