Posts

मधेपुरा में 40 हजार की ठगी:एटीएम से 500 रुपए निकालने पहुंचा था युवक, मौके पर पहुंची पुलिस

Image
एटीएम से 500 रुपए निकालने पहुंचा था युवक मधेपुरा सदर थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम में पैसे निकासी करने गए एक युवक को गुमराह कर 2 युवक उसके एटीएम कार्ड को लेकर रफूचक्कर हो गए। फिर क्या था, दनादन पोस मशीन और एटीएम के जरिए 40 हजार रुपए निकाल लिया गया। इसकी जानकारी पीड़ित को तब हुई जब उसके मोबाइल पर दनादन मैसेज आना शुरू हुआ।                        विज्ञापन  500 रुपए निकालने पहुंचा था युवक पीड़ित युवक का नाम पवन कुमार है जो सहरसा जिला के सोनवर्षा थाना क्षेत्र अंतर्गत अमृता का रहने वाला है। वर्तमान में जिले के कॉलेज चौक स्थित राजकीय अंबेडकर छात्रावास में रहकर वह पढ़ाई करता है। उन्होंने बताया कि आज दोपहर करीब 1 बजे दिन में 500 रुपया निकालने पुरानी बाजार स्थित भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम आया हुआ था। उसी क्रम में 2 अनजान युवक एटीएम के पास आया और कहा कि पैसा निकालने में दिक्कत हो रही है तो पिन डालिए पैसा निकल जायेगा। उसी क्रम में मेरा एटीएम कार्ड एटीएम मशीन में फंस गया तो उन...

इकलौते पुत्र की सड़क दुर्घटना में मौत से मचा परिजनों के बीच कोहराम

Image
मुरलीगंज बिहारीगंज स्टेट हाईवे 91 पर आज सुबह 7:30 मोटरसाइकिल एवं ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में 25 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई. गौरतलब हो कि स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक युवक का नाम रंजीत कुमार उर्फ मनखुश कुमार उम्र 25 वर्ष पिता सुरेश प्रसाद यादव घर रजनी गोठ वार्ड नंबर 10 आज सुबह खेत जाने के क्रम में पेट्रोल पंप पर अपने अपाचे मोटरसाइकिल नंबर बीआर 43 एन 0378 में पेट्रोल लिया. पेट्रोल लेने के उपरांत उपरांत वापस घर लौटने के क्रम में मध्य विद्यालय रजनी गोठ के पास सामने से बिहारीगंज से मुरलीगंज की ओर आ रही ट्रक जिसका नंबर डब्ल्यूबी 37ई 1088 से सीधी टक्कर हो गई और घटनास्थल पर युवक के सर एवं शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोट आई. आनन-फानन में स्थानीय लोगों एवं जनप्रतिनिधि द्वारा दुर्घटनाग्रस्त युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां मौके पर मौजूद डॉक्टर लाल बहादुर ने उसे मृत घोषित कर दिया.                         विज्ञापन  गौरतलब हो कि मनखुश कुमार अपने पिता का इकलौता पुत्र था. ...

बीएनएमयू अंतर्गत आयोजित होने वाली सभी परीक्षाएं स्थगित

Image
मधेपुरा: बीएनएमयू में एक फरवरी को होने वाली स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर (दिसंबर 2021) की सैद्धांतिक परीक्षा और पांच फरवरी को घोषित पीएटी- 2021 की परीक्षा अपिराहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है. उप कुलसचिव (स्थापना) डॉ. सुधांशु शेखर ने बताया कि इस बावत कुलपति डॉ. आर. के. पी. रमण के आदेशानुसार कुलसचिव डॉ. मिहिर कुमार ठाकुर ने अधिसूचना जारी कर दी है. दोनों परीक्षाएं नवीन कार्यक्रमानुसार आयोजित की जाएंगी, जिसकी विस्तृत विवरणी यथाशीघ्र प्रकाशित की जाएगी.  (रिपोर्ट:- ईमेल) 

मधेपुरा में हाई स्कूल में चोरी:नाइट गार्ड के सिर पर सटाया कट्टा, उठा ले गए कंप्यूटर

Image
योगेंद्र उच्च माध्यमिक विद्यालय में हुई चोरी मधेपुरा जिला अंतर्गत भर्राही ओपी क्षेत्र के मुरहो स्थित राजकीयकृत योगेंद्र उच्च माध्यमिक विद्यालय में देर रात 7 से 8 की संख्या में आए अपराधियों ने विद्यालय के रात्रि प्रहरी के कनपट्टी में देसी कट्टा सटाकर हल्ला न करने को कहा और कंप्यूटर कक्ष से कई कंप्यूटर और एलईडी टीवी लेकर विद्यालय के पीछे रास्ते से नहर होकर फरार हो गया। सात की संख्या में थे चोर विद्यालय में कार्यरत रात्रि प्रहरी गोविंद कुमार ने बताया कि देर रात करीब 2 से 3 बजे के बीच 7 की संख्या में अपने चेहरे पर कपड़ा लपेटे हुए आया और मुझे जगाकर कनपट्टी में देसी कट्टा सटा दिया और कहा हल्ला मत करो नहीं तो गोली मार देंगे। उसके बाद वो लोग विद्यालय के कंप्यूटर कक्ष का ताला तोड़कर एक एलईडी, 2 सीपीयू, दो मॉनिटर, 2 यूपीएस एवं एक स्टेबलाइजर लेकर विद्यालय के पीछे वाले रास्ते से लेकर फरार हो गया। वहीं उन्होंने बताया कि मुंह पर कपड़े बांधे रहने के कारण किसी को पहचान नहीं पाया। वह लोग 6- 7 की संख्या में थे जिस कारण मैं डर से चिल्ला भी नहीं पाया, उसके बाद उन लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया...

जाप छात्र प्रखंड अध्यक्ष अभिषेक सिंह हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा

Image
मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज अनुमंडल के पुरैनी थाना क्षेत्र अन्तर्गत बघरा चिमनी के सामने एसएच 58 पर 20 जनवरी को हुए चौसा प्रखंड जाप छात्र अध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह उर्फ टिंकू सिंह हत्याकांड का खुलासा हो गया है. हत्याकांड का खुलासा रविवार को एसपी राजेश कुमार ने किया. इस हत्याकांड में शामिल उत्तम सिंह और अमर यादव नामक बदमाश को गिरफ्तार किया गया है.  गिरफ्तार उत्तम सिंह पिता शैलेन्द्र सिंह उर्फ शिलो भागलपुर के नवगछिया जिले के कदवा ओपी अंतर्गत पंछगछिया टोला का रहने वाला है. वहीं दूसरा बदमाश अमर यादव पिता लक्ष्मी यादव उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के लश्करी गांव का रहने वाला है. पुलिस ने गिरफ्तार बदमाश के पास से एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और एक मोबाइल बरामद किया है. गिरफ्तार बदमाशों ने पुलिस को दिए गए स्वीकारोक्ति बयान में हत्या की बात को स्वीकार कर लिया है. इसके साथ ही बदमाशों ने हत्या की वजह भी बताया.  एसपी राजेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार उत्तम सिंह जाप छात्र प्रखंड अध्यक्ष अभिषेक सिंह के चौसा थाना अंतर्गत भटगामा गांव स्थित घर पर किराया लेकर गैरेज चलाता था. पूर्व मे...

अवैध संबंध में पुत्री की हत्या के आरोप में देवर भाभी भेजे गए न्यायिक हिरासत में

Image
मुरलीगंज वार्ड नंबर 11 अंबेडकर नगर में मई 27 जनवरी की शाम 13 वर्षीया फूल कुमारी की संदेहास्पद मौत के बाद आनन-फानन में लड़की के शव को परिजनों द्वारा बिना पोस्टमार्टम करवाए दाह संस्कार किए जाने के बाद वार्ड के लोगों तथा स्थानीय ग्रामीणों द्वारा मामले में नया मोड़ लाते हुए बताया गया कि लड़की की संदेहास्पद मौत के जिम्मेवार देवर भाभी के अवैध संबंध को पुत्री द्वारा देखा जाना और पिता से शिकायत करने पर मां और और चाचा द्वारा गला दबाकर हत्या कर दिया गया. प्रशासन पर पोस्टमार्टम नहीं करने को लेकर स्थानीय लोगों ने जमकर मोर्चा खोला और आनन-फानन में ग्रामीणों ने आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करवाई. वहीं ग्रामीण सोहन पासवान ने जानकारी देते हुए बताया कि समूचे समाज के लोग जानते हैं कि इन दोनों के अवैध संबंध के कारण पूर्व में भी इसने खुद भी जहर खाया था और बच्चे को भी जहर खिलाया था, जिसमें एक बच्ची की मौत हो गई थी. मृतका लड़की की चाची जूली देवी पति सुशील पासवान ने बताया कि हमारी शादी से पूर्व ही मेरे पति का अपने भाभी से अवैध संबंध था जब हम इसका विरोध करते थे तो मेरे साथ मारपीट करता था और हम इसी ...

मुरलीगंज में नाबालिग बच्ची की संदिग्ध मौत के बाद जनता ने खोला प्रशासन के खिलाफ मोर्चा

Image
मुरलीगंज नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 में 27 जनवरी को नाबालिग बच्ची की संदिग्ध मौत के बाद शव को बिना पोस्टमार्टम किये ही जलाए जाने पर स्थानीय जनता ने प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा.  स्थानीय लोगों का कहना है कि देवर भाभी के अवैध संबंध के कारण बच्ची की हत्या की गई. वहीं कार्रवाई नहीं होने से नाराज लोगों ने थाना का किया घेराव. थानाध्यक्ष के पास प्राथमिकी दर्ज कर लड़की के मां और चाचा को गिरफ्तार करने की मांग की. नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 अंबेडकर नगर में 27 जनवरी को शाम 4:00 बजे नाबालिग बच्ची की संदिग्ध मौत के बाद आनन-फानन में देर रात लाश को बिना पोस्टमार्टम कराए दाह संस्कार करने पर लोगों ने काटा जमकर बवाल. कार्रवाई नहीं होने से नाराज लोगों ने थाना का किया घेराव और पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप. कहा कि क्या कोई बिना पोस्टमार्टम के ही बड़ी राजनीतिक साजिश के तहत दोषियों को बचाने के लिए आनन-फानन में देर रात बच्ची के शव का कर दिया गया अंतिम संस्कार.  आज सुबह से ही बच्ची की संदेहास्पद मौत पर स्थानीय लोगों के भारी विरोध के बाद  हरकत में आई पुलिस ने मृतक...