Posts

पूर्व प्राचार्य पर गबन के आरोप की जाँच में देरी समेत कई मांगों को लेकर जन अधिकार छात्र परिषद का धरना

Image
मधेपुरा जिला मुख्यालय स्थित ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य के द्वारा महाविद्यालय में करोड़ों के गबन के आरोप में विश्वविद्यालय द्वारा बनी जांच कमिटी के एक माह से अधिक बीत जाने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं होने, विश्वविद्यालय परिसर में अवस्थित गर्ल्स हॉस्टल अविलंब चालू करने और वि.वि. के नये-पुराने परिसर में शुद्व पेयजल की व्यवस्था सहित अन्य मांगों को लेकर आज जन अधिकार छात्र परिषद के द्वारा बीएनएमयू मुख्य द्वार का घेराबंदी करके धरना और वि.वि. प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई. आक्रोशित कार्यकर्ताओ ने सुबह 11 बजे ही वि.वि. अध्यक्ष तविष मेहर और प्रदेश महासचिव अमन कुमार रितेश के नेतृव में जमकर नारेबाजी की. छात्र जिला अध्यक्ष रौशन कुमार बिट्टू और सेंट्रल कौंसिल मेम्बर राजू कुमार मन्नू ने कहा कि टीपी कॉलेज के पूर्व प्रचार्य के द्वारा लूट-खसोट कर करोड़ो की उगाही किया गया. छात्र जाप पिछले एक वर्ष से आन्दोलन कर रही है लेकिन वि.वि. प्रशासन कुम्भकर्णी निंद्रा में सोई है, कोई कार्रवाई करने की जगह संरक्षण दे रही है. मौके पर नगर अध्यक्ष सामन्त यादव, कार्यकरिणी वि.वि. अध्यक्...

तेजस्वी यादव ने कहा युवाओं पर लाठी चलेगी तो किसी को नहीं छोड़ेंगे

Image
 पटना में शिक्ष एक अभ्यर्थियों ने हंगामा किया है इन अभ्यर्थियों ने सातवें चरण को नियुक्ति की मांग को लेकर डाक बंगला चौराहे पर हंगामा किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। हंगामे के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के ऊपर खूब लाठीचार्ज किया। दरअसल, प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों का कहना था कि वे 2019 से बहाली का इंतजार कर रहे हैं। बीते 3 साल से स रकार से सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है। एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि सरकार बनने से पहले तेजस्वी यादव कहते थे कि पहली कैबिनेट में बहाली की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी इन अभ्यर्थियों का कहना है कि हम आए हैं कि करो या मरो. अभ्यर्थियों ने कहा कि सातवें चरण के 1 से 8 तक के नो टफिकेशन को लेकर सरकार सीरियस नहीं है लाठीचार्ज की घटना पर बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के कार्यालय की तरफ से कहा गया कि उपमुख्यमंत्री ने पटना जिलाधिकारी से फोन पर बातचीत की है। डीएम ने पटना सेंट्रल एसपी और डीडीसी के नेतृत्व में एक जांच कमेटी का गठन किया है। ये टीम पता लगाएगी कि एडीएम ने अभ्यर्थियों पर स्वयं लाठीचार्ज क्यों किया, ऐसी क...

पत्नी और बेटी की निर्मम हत्या करने वाला युवक मुंबई से गिरफ्तार, लाया गया मधेपुरा

Image
मुजाहिद आलम/मधेपुरा / पत्नी और बेटी की गला काट कर निर्मम हत्या करने वाले सनकी युवक को मधेपुरा पुलिस आज मुम्बई से लेकर मधेपुरा पहुंची। इस दौरान कोशी क्षेत्र के डीआईजी शिवदीप लांडे ने प्रेस वार्ता कर घटना पर से पर्दा उठाया। डीआईजी ने बताया कि हत्यारे मो. जिब्राइल की गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक चेलेंज था। वह लगातार सोशल मीडिया और फोन पर लोगों को धमकी दे रहा था और पुलिस को भी चेलेंज कर रहा था। जिस चेलेंज को हमलोगों ने स्वीकार किया और पुलिस टीम भेज कर उसे मुम्बई से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि 6 अगस्त की सुबह भर्राही ओपी को सूचना मिली कि मछबखड़ा गांव के पुलिया पर अज्ञात महिला का कटा हुआ सर रखा हुआ हैं। उक्त कटे सर का पहचान गांव के कुद्रे आलम की बेटी मुर्शीदा खातून के रूप में हुई । जिसकी शादी मोहम्मद जिब्राइल पिता मोहम्मद विदेशी साकिम पोखरिया वार्ड नंबर 1 थाना श्रीनगर जिला मधेपुरा के साथ हुई थी जिससे 3 बच्चे भी हैं । भर्राही ओपी द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए श्रीनगर थाना को इस संबंध में सूचित किया गया। श्रीनगर थाना द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उसके ससुराल के बंद कमरे से...

मुरलीगंज शहर में दशकों से पड़े खराब हाई मास्ट लाइट फिर जल उठे

Image
मुरलीगंज नगर पंचायत क्षेत्र में कुल 14 जगहों पर हाई मास्ट लाइट खराब पड़ी थी, जिस कारण भीड़भाड़ वाले चौक चौराहे पर पूरे रात अंधेरा पसरा रहता था. पिछले लगभग डेढ़ दशक से मुरलीगंज दुर्गा स्थान चौक, गोल बाजार, झील चौक, अस्पताल रोड, बीएल हाई स्कूल कैंपस, मिड्ल स्कूल चौक, नगर पंचायत काशीपुर, मस्जिद चौक, गौशाला चौक, स्टेट हाईवे 91 कार्तिक चौक. इन सभी जगहों के बारे में कई बार शिकायत करने के बावजूद भी लाइट ठीक नहीं की जा रही थी. वहीं पिछले दिनों जब नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों का कार्यकाल समाप्त हो रहा था और नए कार्यपालक पदाधिकारी के रूप में सुजीत कुमार द्वारा पदभार ग्रहण किया गया तब वर्षों पुराने नगर पंचायत के विभिन्न मुख्य चौक चौराहों पर लगे हाई मास्ट लाइट को नए सिरे से ठीक करवाने की कवायद प्रारंभ की गई. स्थानीय निवासी शशिचंद्र उर्फ गोल्डू ने बताया कि जिस समय हाई मास्ट लाइट लगाया गया था लगभग 1 वर्ष तक तो ठीक-ठाक चला, उसके बाद सारे के सारे खराब पड़ गए. जिस पर नगर पंचायत प्रशासन मूक दर्शक बना रहा. कई बार कंप्लेन करने के बावजूद भी संबंधित विभाग की ओर से इसकी सुध नहीं ली जा रही थी....

बेखौफ बाइक सवार अपराधियों ने देसी कट्टा से बाइक चालक को घायल कर लूटी बाइक

Image
मधेपुरा जिले के कुमारखंड थाना क्षेत्र के इसराइन खुर्द पंचायत स्थित टपरा टोला के समीप सोमवार को केवटगामा से बैसाढ़ जाने वाली मुख्य मार्ग पर बाइक सवार 3 अज्ञात अपराधियों ने देसी कट्टा से बाइक चालक पर जानलेवा हमला कर जख्मी कर दिया. इसके पश्चात बाइक छीन कर मौके से फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.  बैसाढ़ गांव वार्ड नंबर 7 निवासी घायल बाइक चालक गुलटेन मुखिया ने बताया कि थाना क्षेत्र के बैसाढ़ गांव से सुखासन गांव जा रहे थे. जैसे ही टपरा टोला के समीप पहुंचे कि एकाएक बाइक पर सवार 3 अज्ञात अपराधी बाइक के आगे बाइक लगाकर देसी कट्टा से सिर पर वार कर जख्मी कर दिया. तत्पश्चात बाइक छीन कर मौका-ए-वारदात से फरार हो गए. स्थानीय ग्रामीणों ने घटना की सूचना कुमारखंड थानाध्यक्ष को दिया. थाना के पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है.  स्थानीय ग्रामीणों ने घायल को आनन-फानन में इलाज के लिए कुमारखंड सीएचसी में भर्ती कराया. जहाँ ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर घायल बाइक चालक की स्थिति गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए सदर अस्...

हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की जयकारे के साथ श्रीकृष्ण मंदिर गौशाला से निकली भव्य शोभायात्रा

Image
मधेपुरा:  श्रीकृष्ण मंदिर गौशाला परिसर मधेपुरा से कोरोना महामारी के बाद पहली बार हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी विशाल श्रीकृष्ण शोभायात्रा का की झाँकी निकली. कृष्ण क्राँति संघ,मधेपुरा के संरक्षक परमेश्वरी प्रसाद यादव एवं अध्यक्ष अजय प्रसाद ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के गीता के ज्ञान से ही मानव सभ्यता का कल्याण का मार्ग खुलता है मनुष्य को गीता का ज्ञान अपने बच्चों में संस्कार लाने के लिए पढ़ाना चाहिए. श्रीकृष्ण सेना, मधेपुरा के अध्यक्ष राहुल यादव ने कहा कि गीता सामाजिक विज्ञान है इसे पढ़कर ही आज के युवा सभ्य समाज का निर्माण कर सकते हैं युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ गीता का ज्ञान लेना चाहिए. श्रीकृष्ण मंदिर निर्माण के लिए दान दाता आगे आयें.  उपाध्यक्ष किशोर कुमार, सचिव राजेश कुमार मेहता एवं कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने कहा कि मधेपुरा के गौशाला में बन रहे भव्य श्रीकृष्ण मन्दिर के निर्माण के लिए दान दाता आगे आये जिससे कि अतिशीघ्र मन्दिर का निर्माण हो सके और आमजनमानस के उपयोग के लिए खोला जा सके. मन्दिर के निर्माण होने से वहाँ पूजा के साथ-साथ लोग शादी विवाह और सामाजिक कार्यक्रम के लिए यह जगह क...

अन्तर जिला गिरोह के चार कुख्यात सुपारी किलर गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार और गोली बरामद

Image
मधेपुरा जिले के चौसा पुलिस ने गुरूवार को अन्तर जिला गिरोह के कुख्यात सुपारी किलर चार अपराधी को दबोच लिया. गिरफ्तार अपराधी से भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद किया गया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक बड़ी घटना को टाल दिया. एसपी राजेश कुमार ने शुक्रवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूरे मामले का खुलासा करते हुए जानकारी दी कि उन्हें गुप्त सूचना मिली कि अन्तर जिला भागलपुर के नौगछिया से हथियारबंद कुछ अपराधी चौसा थाना क्षेत्र के पैना गांव की और कूच किया है. सूचना के बाद तत्काल उदाकिशुनगंज के एसडीपीओ शतीश कुमार के नेतृत्व में चौसा के प्रभारी थानाध्यक्ष विनय शंकर प्रसाद सहित पुलिस बल के साथ एक पुलिस टीम का गठन किया और चौसा, पुरैनी, आलमनगर सहित तमाम पुलिस स्टेशन को अलर्ट करते हुए वाहन चेकिंग शुरू कर दिया. चेकिंग के दौरान चौसा थाना क्षेत्र के अरसंडी वार्ड नंबर 10 के विलास यादव के घर के करीब चौसा पुलिस को एक ऑटो पर सवार कुछ संदिग्ध युवक को जाता देखकर शक हुआ तो ऑटो को रुकवाया और ऑटो पर सवार युवक की तलाशी ली तो ऑटो पर सवार चार युवक के कमर से लोडेड चार देशी पिस्तौल बीरामद...