Posts

Showing posts with the label Posted By:Hindustan

कोरोना कहर के बीच आफत, अब दिल्ली-मुंबई समेत इन राज्यों में 18+ वालों के टीकाकरण पर ब्रेक

Image
देवाशीष यादव  । कोरोना वायरस  का कहर भारत में बढ़ता ही जा रहा है। कोरोना के खिलाफ जंग में टीकाकरण अब तक सबसे कारगर हथियार रहा है, मगर अब इसकी रफ्तार पर भी ब्रेक लगता दिख रहा है। कोरोना महामारी के बीच कई राज्यों में टीकाकरण पर ब्रेक लग गया है। दिल्ली, मुंबई, राजस्थान और कर्नाटक में टीके की कमी के चलते केंद्रों को बंद कर दिया गया है। राजधानी दिल्ली में गुरुवार को टीके की कमी के कारण 117 से ज्यादा टीका केंद्रों पर ताला लटका रहा। राज्यों ने दिया तर्क:  महाराष्ट्र और कर्नाटक ने अब 18+ वालों के लिए टीकाकरण रोक दिया है, क्योंकि राज्य के पास वैक्सीन की कमी है। महाराष्ट्र का कहना है कि कोवैक्सीन की सप्लाई ना होने की वजह से टीकाकरण रोका जा रहा है, ताकि 45 प्लस वालों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी जा सके।  इसके अलावा, कर्नाटक ने भी यही तर्क दिया है कि उसकेपास भी 18 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए वैक्सीन की डोज पर्याप्त मात्रा में मौजूद नहीं है। इसलिए कर्नाटक में भी वैक्सीनेशन को रोका जा रहा है। वहीं, दिल्ली का कहना है कि उसके पास 18 से 44 साल वालों के लिए महज 3.9 लाख ...

कोरोना ने कहीं का नहीं छोड़ा, नेत्रहीन माता-पिता की 9 माह की इकलौती संतान को भी छीन लिया

Image
देवाशीष याादव। अपने नेत्रहीन माता-पिता की इकलौती संतान नौ माह के कृशु की दिल्ली के एक सरकारी अस्पताल में कोविड-19 के कारण मौत हो गई जबकि उसका पिता एक अन्य अस्पताल में संक्रमण से जूझ रहा है। पूर्व भाजपा विधायक जितेंद्र सिंह 'शंटी' ने गुरुवा शाम को पुरानी सीमापुरी के एक शवदाहगृह में कृशु को दफनाया। दो दिनों में यह दूसरी बार है जब सिंह ने इतने छोटे बच्चे को दफनाया है। कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान 2,000 से अधिक अनजान लोगों का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार कर चुके सिंह (59) ने बुधवार शाम को उसी जगह के पास पांच महीने की परी को दफनाया था जहां कृशु अब हमेशा के लिए सो गया है। कृशु के एक रिश्तेदार ने बताया कि वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान था जो पूर्वी दिल्ली में दिलशाद गार्डन में रहते हैं। उन्होंने रोते हुए कहा कि दोनों माता-पिता नेत्रहीन हैं। रिश्तेदार ने बताया कि कृशु की मां करीब 18 दिन पहले  कोरोना वायरस  से संक्रमित हुई थी और चूंकि उसने बच्चे को स्तनपान कराया था तो वह भी बीमार हो गया। कुछ दिनों पहले कृशु को गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां बृहस्पतिवार ...